Friday, August 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

कुट्टू का कोहराम, सहारनपुर से पहुंची ‘जहरीले’ आटे की खेप, दून में 200 लोग पड़े बीमार

कुट्टू का कोहराम, सहारनपुर से पहुंची ‘जहरीले’ आटे की खेप, दून में 200 लोग पड़े बीमार
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

August 12, 2026

कुट्टू का कोहराम, सहारनपुर से पहुंची ‘जहरीले’ आटे की खेप, दून में 200 लोग पड़े बीमार
मुख्यमंत्री ने अपनाया सख्त रुख, स्वास्थ्य सचिव समेत डीएम और एसएसपी ने संभाला मोर्चा, सहरानपुर में मुख्य आपूर्तिकर्ता प्रतिष्ठान समेत 22 दुकानों को किया गया सील, एफआईआर दर्ज
कुट्टू के आटे से बने व्यंजनों के सेवन के बाद दून में 200 से अधिक लोग अचानक बीमार पड़ गए। फूड पॉइजनिंग की शिकायत पर देहरदून के तमाम इलाकों से लोग बड़ी संख्या में दून अस्पताल, कोरोनेशन, महंत इंदिरेश और आसपास के अस्पतालों में पहुंचने लगे तो स्वास्थ्य विभाग सकते में आ गया। क्योंकि, सभी का स्वास्थ्य कुट्टू के आटे से बने व्यंजनों के खाने से बिगड़ा है। तत्काल इसकी सूचना प्रशासन और पुलिस को भी दी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार भी अस्पताल पहुंचे और भर्ती मरीजों का हाल जाना। मुख्यमंत्री ने पूरे प्रकरण की गहन जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी सविन बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने भी मोर्चा संभालते हुए जांच-पड़ताल तेज करवाई। पता चला कि दून में कुट्टू के आटे से जो भी लोग बीमार पड़े हैं, उनके घरों में पहुंचे आटे की सप्लाई चेन एक ही है। दून पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि यह आटा सहारनपुर से लाया गया था। जिसे देहरादून के विकासनगर के लक्ष्मी ट्रेडर/शिवपाल चौहान ने खरीदा और अपने शिमला बाईपास रोड स्थित गोदाम में स्टोर किया था। गोदाम को तत्काल प्रभाव से सील करा दिया गया। साथ ही प्रकरण में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
इसके अलावा सहरानपुर प्रशासन से संपर्क कर वहां के प्रतिष्ठान को भी सील किया गया है। साथ ही पुलिस की एक टीम सहारनपुर के लिए भी रवाना हो गई है। दूसरी तरफ लक्ष्मी ट्रेडर से देहरादून के अलग-अलग प्रतिष्ठानों तक पहुंचे कुट्टू के आटे को देखते हुए 02 घंटे के भीतर शहरभर में 22 से अधिक दुकानों पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार और जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सप्लाई चेन से जुड़े प्रतिष्ठानों से सैंपल एकत्रित कर रही है।
अस्पतालों में भर्ती मरीजों को बेहतर उपचार मुहैया कराने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल ने प्रमुख अधिकारियों की ड्यूटी अस्पतालवार लगा दी है। जिसमें सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज (दून अस्पताल), उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी को जिला अस्पताल कोरोनेशन और उपजिलाधिकारी हरि गिरि को महंत इंदिरेश अस्पताल का जिम्मा दिया गया है। तीनों अधिकारी भर्ती मरीजों को समुचित उपचार दिलाएंगे और सभी के डिस्चार्ज होने तक उनकी तैनाती जारी रहेगी। जिलाधिकारी ने कुट्टू के मिलावटी आटे की जानकारी देने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम 112 और जिला आपदा परिचालन केंद्र के 01352626066 नंबर पर कॉल करने की अपील की है।

Previous Post

सीएम के हस्तक्षेप व्यासी परियोजना प्रभावित 27 परिवारों को डीएम के साहिया शिविर में 26 लाख प्रतिकर वितरित

Next Post

बिग ब्रेकिंग : आनंद वर्धन बने उत्तराखंड के 19वें मुख्य सचिव, राधा रतूड़ी ने सौंपा चार्ज

Next Post
उत्तराखंड: नंदा गौरा योजना के तहत 40 हजार से ज्यादा बालिकाओं को लाभ, मुख्यमंत्री ने डीबीटी से जारी किए 1.72 अरब

बिग ब्रेकिंग : आनंद वर्धन बने उत्तराखंड के 19वें मुख्य सचिव, राधा रतूड़ी ने सौंपा चार्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

हाईकमान का मुंह ताकते दोनों दिल्ली वाले दल :  कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष और अध्यक्ष लटका तो भाजपा में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा अटका

एक्सक्लूसिव धमाका  : सीएम धामी के लिए ये कांग्रेसी विधायक छोड़ सकते है सीट

4 years ago
गौरव: पहाड़ की बेटी बनी लखनऊ की मेयर। जानिए कौन है सुषमा खर्कवाल..

गौरव: पहाड़ की बेटी बनी लखनऊ की मेयर। जानिए कौन है सुषमा खर्कवाल..

3 years ago
Big breaking: हाईकोर्ट ने रिश्वत मामले में ट्रैप प्रक्रिया की वैधता पर उठाया सवाल

“हाईकोर्ट ने पूछा – क्या अंग्रेजी न जानने वाला अधिकारी चला सकता है चुनावी प्रक्रिया?”

1 year ago
JOB’S UPDATE: कुमाऊं विश्वविद्यालय में गेस्ट फैकल्टी के बंपर पदों पर निकली भर्ती। जल्द करें आवेदन

JOB’S UPDATE: कुमाऊं विश्वविद्यालय में गेस्ट फैकल्टी के बंपर पदों पर निकली भर्ती। जल्द करें आवेदन

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.