Tuesday, March 31, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home उत्तराखंड

बड़ी खबर: विकास की राह पर रोड़ा: सड़क की मांग को लेकर उबला ग्रामीणों का आक्रोश

बड़ी खबर: विकास की राह पर रोड़ा: सड़क की मांग को लेकर उबला ग्रामीणों का आक्रोश
0
SHARES
96
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
दिनांक 16 अप्रैल 2025 को ग्राम सभा मोख तल्ला के अंतर्गत चांचड़ी, चकलाखेत मल्ला बारों के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी महोदय को जूनियर हाईस्कूल मोख बारों से मल्ला बारों तक मोटर मार्ग निर्माण के संबंध में ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ अपनी समस्या से अवगत कराते हुए स्पष्ट रूप से जिलाधिकारी को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि 15 दिन के भीतर मोटर मार्ग के संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है, तो वे उग्र आंदोलन के साथ-साथ आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों का बहिष्कार करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

ग्राम प्रधान सुमेर सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य ओमप्रकाश, तथा सरपंच पंकज कुमार ने भी ग्रामीणों की इस मांग का समर्थन करते हुए कहा कि ग्रामसभा की 70% आबादी को लंबे समय तक बिना सड़क के नहीं रखा जा सकता। यदि प्रशासन द्वारा इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो वे भी ग्रामीणों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस संघर्ष में शामिल होंगे।

पूर्व प्रधान केवल सिंह नेगी, हुकमी राम, और स्मृति देवी ने भी शासन-प्रशासन को चेताते हुए कहा कि यदि जल्द ही कोई समाधान नहीं निकाला गया, तो वे भी ग्रामीणों के साथ मिलकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों का पूर्ण बहिष्कार करेंगे। उनका कहना है कि जब 70% आबादी को उनके मूलभूत अधिकारों से वंचित रखा जाएगा, तो लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी का कोई औचित्य नहीं रह जाता।

सामाजिक कार्यकर्ता चरण सिंह नेगी ने कहा कि आजादी के 75 वर्षों और राज्य निर्माण के 25 वर्षों के बाद भी यदि इतनी बड़ी आबादी सड़क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित है, तो यह आमजन के अधिकारों पर सीधा हमला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलतीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

सामाजिक कार्यकर्ता अंकेश भंडारी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के अधिकारों को दबाया नहीं जा सकता। यदि जनता को ऐसे ही वंचित रखा गया, तो उसे सड़कों पर उतरने से कोई नहीं रोक सकता, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन को उठानी होगी।

पवन सिलकोटी का कहना था कि ग्रामसभा की 70% आबादी को उनके जीवन की मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रखा जा सकता। सरकारी तंत्र की धीमी गति और अधिकारियों की लापरवाही इस विफलता को उजागर करती है। यदि हालात यूं ही रहे तो जनता को सड़कों पर उतरकर आंदोलन करना ही पड़ेगा।

सड़क संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुलप सिंह भंडारी ने चेतावनी दी कि यह अभी सिर्फ एक संकेत है। यदि 15 दिन के भीतर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो न सिर्फ पंचायत चुनावों का बहिष्कार किया जाएगा, बल्कि व्यापक जनांदोलन भी शुरू किया जाएगा। यह लड़ाई हमारे अधिकारों की है, और लोकतंत्र में किसी को यह अधिकार नहीं कि वह हमें बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखे। हम यह लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ेंगे।

इस मौके पर महेंद्र भंडारी, प्रदीप भंडारी, सुभाष कुमार, मीनाक्षी देवी, सुनीता देवी, रुकमा देवी, हेमा देवी, रमेशचंद्र तिवारी, हुकम सिंह भंडारी, गोविंद सिंह भंडारी, दिनेश लाला, पूजा देवी, अभिषेक भंडारी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

Previous Post

जिला प्रशासन की उन्नत sprit: सरकारी स्कूल आधुनिकता की ओर, मा० सीएम की सकारात्मक ऊर्जा से डीएम का प्रोजेक्ट उत्कर्ष हिट

Next Post

बड़ी खबर: यूटीयू में भ्रष्टाचार को लेकर छात्रों का उग्र रुख, कुलपति व परीक्षा नियंत्रक से मांगा गया जवाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: UKPSC ने इस मुख्य परीक्षा को किया स्थगित, पढ़े पूरी ख़बर..

बड़ी खबर: UKPSC ने इस मुख्य परीक्षा को किया स्थगित, पढ़े पूरी ख़बर..

3 years ago
संपन्न हुई कैबिनेट की बैठक, इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर लगी मुहर।

संपन्न हुई कैबिनेट की बैठक, इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर लगी मुहर।

2 years ago
धूम धाम से मनाया गया राष्टवादी कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस।

धूम धाम से मनाया गया राष्टवादी कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस।

4 years ago
आपदा: नैनीताल के ओखलढुंगा में फटा बादल। घरों में घुसा पानी और मलबा, 50 परिवार प्रभावित..

आपदा: नैनीताल के ओखलढुंगा में फटा बादल। घरों में घुसा पानी और मलबा, 50 परिवार प्रभावित..

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
  • पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.