Friday, August 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

Big breaking: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की बहार, इन विभागों में हो रही भर्तियां, युवाओं के लिए बेहतरीन मौका

Big breaking: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की बहार, इन विभागों में हो रही भर्तियां, युवाओं के लिए बेहतरीन मौका
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की बहार, इन विभागों में हो रही भर्तियां, युवाओं के लिए बेहतरीन मौका –
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग कई विभागों में कराने जा रहा परीक्षाएं, सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के पास है खास मौका
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे तमाम युवाओं के लिए खुशखबरी है. वन विभाग के बाद पुलिस और दूसरे तमाम विभागों में कई बड़ी परीक्षाएं होने जा रही है. जिससे युवाओं के सामने अब इन विभागों में नौकरी पाने का मौका होगा.
उत्तराखंड में आने वाले कुछ महीनों में कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं होने जा रही है. विभिन्न विभागों के अधियाचन मिलने के बाद जरूरी औपचारिकताओं को पूरा कर अब यूकेएसएसएससी यानी उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग इन भर्तियां के लिए लिखित परीक्षा करवाने जा रहा है.
वन दारोगा की लिखित परीक्षा हो चुकी संपन्न: हाल ही में वन विभाग के अंतर्गत वन दारोगा पद के लिए यूकेएसएसएससी ने लिखित परीक्षा करवाई. जिसमें 38,000 से ज्यादा युवाओं ने हिस्सा लिया था. इस परीक्षा के माध्यम से राज्य में 124 रिक्त पदों पर युवा वन विभाग के अंतर्गत वन दरोगा की नौकरी पा सकेंगे.
जून महीने में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से इस बड़ी परीक्षा को आहूत कराए जाने के बाद आने वाले महीनों में भी कई बड़ी महत्वपूर्ण परीक्षाएं होने जा रही है. इससे पहले टंकण और आशुलेखन परीक्षा के माध्यम से भी युवाओं को रोजगार मिलने जा रहा है.
आने वाले 3 कुछ महीनों में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पुलिस विभाग और स्नातक स्तरीय पदों के साथ कृषि और सहकारिता विभाग में भी विभिन्न पदों के लिए भर्ती करने जा रहा है. यूकेएसएसएससी की तय परीक्षाओं पर नजर दौड़ाएं तो पुलिस विभाग में 2000 रिक्त पदों पर भर्ती परीक्षा कराई जाएगी.
पुलिस और प्रयोगशाला सहायक पदों पर जुलाई में होगी परीक्षा: पुलिस विभाग की यह परीक्षा आगामी 6 जुलाई को प्रस्तावित है. इसके अलावा विभिन्न विभागों में प्रयोगशाला सहायक के पद पर भी 27 जुलाई को परीक्षा प्रस्तावित है. यहां 30 खाली पदों पर भर्ती करवाई जा रही है.
अगस्त में इन 36 पदों के लिए होगी परीक्षा: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से फोटोग्राफर, स्नातक सहायक, प्रतिरूप सहायक, वैज्ञानिक सहायक जैसे पदों पर भी 3 अगस्त को परीक्षा करवाना प्रस्तावित है. इस तरह कुल 36 रिक्त पदों पर यह परीक्षा करवाई जाएगी.
अगस्त में ही होगी ये परीक्षा: अगस्त महीने में ही सहायक कृषि अधिकारी, प्राविधिक सहायक वर्ग 1 की परीक्षा भी होनी है. इसके लिए कुल 10 रिक्त पदों पर 10 अगस्त को परीक्षा करवाया जाना प्रस्तावित है.
सितंबर में होगी 2 अहम परीक्षाएं: इसके बाद सितंबर महीने में भी दो परीक्षाएं होनी है. इसमें सहायक लेखाकार और स्नातक स्तरीय परीक्षाएं शामिल हैं. सहायक लेखाकार की 7 सितंबर को परीक्षा होना प्रस्तावित है, यह 63 रिक्त पदों के सापेक्ष होनी है. जबकि, स्नातक स्तरीय परीक्षा 416 रिक्त पदों के सापेक्ष होनी है.
सितंबर में कुल 479 पदों पर होगी भर्तियां: इस तरह सितंबर महीने में होने वाली ये दोनों ही परीक्षाएं युवाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण है. क्योंकि, इसमें कुल 479 पदों पर युवाओं को भर्ती होने का मौका होगा.
अक्टूबर में होगी ये परीक्षा: इसी तरह आयोग की प्रस्तावित परीक्षा में सहकारी निरीक्षक वर्ग 2 की परीक्षा भी शामिल है. जिसे 5 अक्टूबर को कराया जाना प्रस्तावित है. ये भी 45 रिक्त पदों के सापेक्ष होनी है, जिसके लिए आयोग तैयारी में जुटा हुआ है.
“तमाम परीक्षाओं के लिए सभी तैयारियां को मुकम्मल किया जा रहा है. आयोग की तरफ से परीक्षाएं समय पर हो, इसके लिए भी प्रयास हो रहे हैं. साथ ही सबसे ज्यादा ध्यान इस बात पर है कि इन परीक्षाओं को पूरी तरह से पारदर्शी रूप में कराया जाए.”- जीएस मर्तोलिया, अध्यक्ष, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग

 

Related posts

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

August 12, 2026

 

Previous Post

Big Breaking:-एनएच-74 घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, देहरादून-काशीपुर-रुद्रपुर में अफसरों के ठिकानों पर छापेमारी

Next Post

बिग ब्रेकिंग: पीसीएस अफसर डीपी सिंह पर ईडी का छापा, उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश तक कार्रवाई

Next Post
बिग ब्रेकिंग: पीसीएस अफसर डीपी सिंह पर ईडी का छापा, उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश तक कार्रवाई

बिग ब्रेकिंग: पीसीएस अफसर डीपी सिंह पर ईडी का छापा, उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश तक कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: बिजली उपभोक्ताओं को झटका, महंगी होगी बिजली, इसी सप्ताह से नई दरें होंगी लागू..

बड़ी खबर: बिजली उपभोक्ताओं को झटका, महंगी होगी बिजली, इसी सप्ताह से नई दरें होंगी लागू..

2 years ago
बड़ी खबर: पुरोला में 26 लाख की नकदी बरामद, पुलिस टीम जांच में जुटी..

बड़ी खबर: पुरोला में 26 लाख की नकदी बरामद, पुलिस टीम जांच में जुटी..

2 years ago
बड़ी खबर : जी20 में शिरकत करने उत्तराखंड पहुंचे विदेशी मेहमानों का एयरपोर्ट पर स्वागत

बड़ी खबर : जी20 में शिरकत करने उत्तराखंड पहुंचे विदेशी मेहमानों का एयरपोर्ट पर स्वागत

3 years ago
गुड न्यूज: 5115 पद भरे जाएंगे आंगनवाड़ी सहायक के, मंत्री रेखा आर्य ने की घोषणा..

गुड न्यूज: 5115 पद भरे जाएंगे आंगनवाड़ी सहायक के, मंत्री रेखा आर्य ने की घोषणा..

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.