Sunday, November 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home आपकी नज़र

एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों के प्रधानाचार्यां की वार्षिक अधिवेशन में शैक्षणिक नेतृत्व पर मंथन

एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों के प्रधानाचार्यां की वार्षिक अधिवेशन में शैक्षणिक नेतृत्व पर मंथन
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

जौलजीबी मेले में सियासी बवाल! विधायक हरीश धामी ने CM धामी को कहा ‘डरपोक और भगोड़ा’, मंच से प्रशासन को दी खुली चुनौती

जौलजीबी मेले में सियासी बवाल! विधायक हरीश धामी ने CM धामी को कहा ‘डरपोक और भगोड़ा’, मंच से प्रशासन को दी खुली चुनौती

November 14, 2026
8 साल के गोलू का कमाल! 551 पौधे लगाकर बने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल, छोटी उम्र में बड़ा संदेश दे रहा उत्तराखंड का नन्हा पर्यावरण प्रेमी

8 साल के गोलू का कमाल! 551 पौधे लगाकर बने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल, छोटी उम्र में बड़ा संदेश दे रहा उत्तराखंड का नन्हा पर्यावरण प्रेमी

November 14, 2026

एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों के प्रधानाचार्यां की
वार्षिक अधिवेशन में शैक्षणिक नेतृत्व पर मंथन
ऽ एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के वार्षिक अधिवेशन में विभिन्न राज्यों में एसजीआरआर ग्रुप के संचालित स्कूलों के 100 से अधिक प्रधानाचार्यों ने किया प्रतिभाग
ऽ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के दौर में शिक्षकों को और अपडेट रहने की आवश्यता
देहरादून। स्कूली शिक्षा को सफल बनाने में प्रधानाचार्यों की महत्ती भूमिका है। शैक्षणिक नेतृत्व व वार्षिक शैक्षणिक योजना में प्रधानाचार्य का महत्वपूर्ण योगदान होता है। प्रधानाचार्य किसी भी स्कूल की योजना निर्धारण मे भी सबसे अहम भूमिका निभाते हैं। प्रभावी शैक्षणिक नेतृत्वकर्ता के अंदर क्या मुख्य गुण-कौशल होने चाहिए, इन बिन्दुओं पर वार्षिक अधिवेशन में विस्तारपूर्वक मंथन हुआ। श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन द्वारा संचाचिल एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों के वार्षिक अधिकवेशन में वक्ताओं ने मुख्य रूप से इन बिन्दुओं को रेखांकित किया। प्रधानाचायर्रू एक शैक्षणिक नेतृत्वकर्ता विषय पर आधारित कार्यक्रम में प्रधानाचार्यों की भूमिका, जिम्मेदारी व नीति निर्धारण जैसे महत्वपूर्णं बिन्दुओं पर चर्चा हुई।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनीष अग्रवाल, क्षेत्रीय अधिकारी, सीबीएसई, विशिष्ट अतिथि वीना रावत आजीवन सदस्य एसजीआरआर एजुकेशन मिशन, विजय नौटियाल, अधिकृत हस्ताक्षरी प्रबन्धक, एसजीआरआर एजुकेशन मिशन, विनय मोहन थपलियाल, शिक्षा अधिकारी, एसजीआरआर एजुकेशन मिशन मनोज जखमोला, मुख्य वित्त नियंत्रक, एसजीआरआर एजुकेशन मिशन, जी.एस. तोमर, शिक्षा अधिकारी, एसजीआरआर एजुकेशन मिशन ने दीप प्रज्जवलित कर एवम् ब्रहमलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
वार्षिक अधिवेशन में उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली आदि राज्यों में संचालित एसजीआरआर स्कूलों के 100 से अधिक स्कूल प्रधानाचार्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर स्कूलों के लेखा विभाग, ईएसआईसी व ईपीएफ को और बेहतर बनाये जाने पर भी चर्चा हुई। एसजीआरआर पब्लिक स्कूल पटेल नगर के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया। विजय नौटियाल, अधिकृत हस्ताक्षरी प्रबन्धक एसजीआरआर एजुकेशन मिशन ने स्वागत अभिभाषण से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम में एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों के टापर्स छात्र-छात्राओं व उनके प्रधानाचार्यों को विशेष रूप से बधाई दी।
मुख्य अतिथि मनीष अग्रवाल, क्षेत्रीय अधिकारी देहरादून ने कहा कि वर्तमान परिवेश में अध्यापन का प्रारूप बदल चुका है। आर्टिफिशियल इंटेलेजेंस आने के बाद शिक्षाविदों के लिए भी एक चुनौती आई है। पुराने जमाने की तुलना में आज शिक्षक को और ज्यादा अपडेट रहने की जरूरत है। आज आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का दौर है। शिक्षकों को समय की मांग के अनुरूप निरंतर प्रशिक्षण और तकनीकी दक्षता प्राप्त करनी होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि छात्र, अभिभावक एवम् स्कूल के दृष्टिकोण में 10वीं के अंक एवम् परीक्षा परिणाम हमेशा ही महत्वपूर्ण रहे हैं, 10वीं के परिणाम महत्वपूर्ण हैं लेकिन यह परिणाम विद्यार्थी के पूरे जीवन की दिशा दशा को तय करेेंगे यह भी पूरा सत्य नहीं है। शिक्षक छात्र-छात्राओं को इस तनाव से बाहर निकालने में मददगार बनें।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि, वीना रावत, आजीवन सदस्य, श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन ने कहा कि मिशन के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज कुशल प्रशासक के रूप में हम सभी के प्रेरणास्त्रोत हैं। यही कारण है कि एसजीआरआर के स्कूलों को सही दिशा प्राप्त होती है, स्कूल के प्रधानाचार्य शिक्षण प्रशासनिक कार्यों में सुगम समन्वय बनाकर प्रगतिशील कार्यों में अपना शत प्रतिशत योगदान दे पाते हैं।
कविता सिंह, प्रधानाचार्या, एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, तालाब ने शैक्षणिक नेतृत्व व वार्षिक शैक्षणिक योजना के विषय मे जानकारी दी। संदीपना जायसवाल प्रधानाचार्या एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, बाॅम्बे बाग ने शैक्षणिक नेतृत्व में स्कूल के प्रधानाचार्या की भूमिका को विस्तारपूर्वक समझाया। डी.पी. विज्लवाण प्रधानाचार्य एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, झनकपुरी, गजरौला ने योग्यता आधारित शिक्षा और समग्र मूल्यांकन विषय पर ज्ञान साझा किया। मुख्य सलाहकार माननीय चेयरमैन डाॅ विपिन घिल्डियाल ने भी प्रधानाचार्यों को सम्बोधित किया व उनकी भूमिका को सराहा। जी.एस. तौमर शिक्षा अधिकारी ने प्रभावी शैक्षणिक नेतृत्वकर्ता के रूप में प्रधानाचार्य में मुख्य कौशल और गुण क्या होने चाहिए के विषय पर व्याख्यान दिया।
विनय मोहन थपलियाल ने स्कूलांे के लेखा विभाग व शिक्षकों एवम् कर्मचारियो हेतु ई.एस.आई.सी. व ई.पी.एफ. के प्रबंधन के साथ साथ स्कूल के संचालन के बारे में भी जानकारियां सांझा कीं। इसके उपरांत उत्तराखण्ड पर्वतीय और देहरादून क्षेत्र के एसजीआरआर पब्ल्कि स्कूलों, उत्तराखण्ड क्षेत्र से बाहर के स्कूलों के शिक्षा अधिकारियों व लेखा विभाग प्रमुुखों ने लेखा विभाग के विषयों पर विस्तृत मंत्रणा की। कार्यक्रम का समापन सुनील कोठारी, प्रधानाचार्य एसजीआरआर पब्लिक स्कूल ऋषिकेश ने धन्यवाद ज्ञापन से किया। कार्यक्रम में एसजीआरआर एजुकेशन मिशन से जुडे विभिन्न गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहेे।

Previous Post

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : उपनल कर्मियों के विनियमितीकरण और एरियर पर आचार संहिता के बाद खुलेगी राह। चार सप्ताह में कार्यवाही के निर्देश

Next Post

Big breaking: एसजीएचएस लाभार्थी से अवैध वसूली पर प्राधिकरण ने लिया एक्शन

Next Post
Big breaking: एसजीएचएस लाभार्थी से अवैध वसूली पर प्राधिकरण ने लिया एक्शन

Big breaking: एसजीएचएस लाभार्थी से अवैध वसूली पर प्राधिकरण ने लिया एक्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड में जलते जंगल को लेकर सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त, इस तारीख को होगी सुनवाई..

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला_ये कंटेंट डाउनलोड करना और देखना POCSO और IT एक्ट के तहत अपराध

2 years ago
अनिश्चितकाल के  लिए हुआ विधान सभा सत्र स्थगित।

अनिश्चितकाल के लिए हुआ विधान सभा सत्र स्थगित।

4 years ago
युवाओं से ठगी करने वाली बिहार की संस्था सिडको पर पुलिस ने दर्ज किया अभियोग

धामी सरकार का ट्रिपल धमाका – शिक्षा, कुंभ और ई-गवर्नेंस में बड़े फैसले!

1 year ago
यहां रेप पीड़िता की कुल्हाड़ी से काट कर निमर्म हत्या, आरोपी जमानत पर हुआ था रिहा

यहां रेप पीड़िता की कुल्हाड़ी से काट कर निमर्म हत्या, आरोपी जमानत पर हुआ था रिहा

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • जौलजीबी मेले में सियासी बवाल! विधायक हरीश धामी ने CM धामी को कहा ‘डरपोक और भगोड़ा’, मंच से प्रशासन को दी खुली चुनौती
  • 8 साल के गोलू का कमाल! 551 पौधे लगाकर बने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल, छोटी उम्र में बड़ा संदेश दे रहा उत्तराखंड का नन्हा पर्यावरण प्रेमी
  • गौचर मेले का भव्य आगाज! CM धामी ने किया 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का शुभारंभ

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

जौलजीबी मेले में सियासी बवाल! विधायक हरीश धामी ने CM धामी को कहा ‘डरपोक और भगोड़ा’, मंच से प्रशासन को दी खुली चुनौती

जौलजीबी मेले में सियासी बवाल! विधायक हरीश धामी ने CM धामी को कहा ‘डरपोक और भगोड़ा’, मंच से प्रशासन को दी खुली चुनौती

November 14, 2026
8 साल के गोलू का कमाल! 551 पौधे लगाकर बने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल, छोटी उम्र में बड़ा संदेश दे रहा उत्तराखंड का नन्हा पर्यावरण प्रेमी

8 साल के गोलू का कमाल! 551 पौधे लगाकर बने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल, छोटी उम्र में बड़ा संदेश दे रहा उत्तराखंड का नन्हा पर्यावरण प्रेमी

November 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.