Monday, February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home आपकी नज़र

उत्तराखंड में मीडिया पर सरकारी कहर के खिलाफ किया जाएगा देशभर में विरोध: एनयूजे

उत्तराखंड में मीडिया पर सरकारी कहर के खिलाफ किया जाएगा देशभर में विरोध: एनयूजे
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में मीडिया पर सरकारी कहर के खिलाफ किया जाएगा देशभर में विरोध

– देशव्यापी ऑनलाइन धरना में पत्रकारों ने उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाई

Related posts

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026

नई दिल्ली। उत्तराखंड में पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज करके जेल भेजने के खिलाफ नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स-इंडिया और संबद्ध राज्य इकाइयां बड़े पैमाने पर विरोध दर्ज कराएंगी। एनयूजे-आई द्वारा रविवार को देशव्यापी ऑनलाइन धरना में पत्रकारों की हत्या, उत्पीड़न, मीडिया संस्थानों में छंटनी और वेतन कटौती पर चिंता जताई गई। एनयूजे-आई के अध्यक्ष रास बिहारी ने बताया कि, उत्तराखंड में मीडिया पर त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार अंकुश लगाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने बताया कि, उत्तराखंड के पुराने अखबार पर्वतजन के संपादक शिव प्रसाद सेमवाल पर धारा 268, 500, 501, 503 और 504 और साथ ही 120 बी भी लगा दी गई तथा रंगदारी समेत कई मामलों में केस फर्जी केस दर्ज किये गये हैं। उन पर राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया। नैनीताल हाईकोर्ट ने राजद्रोह के मामले में गिरफ़्तारी पर रोक लगा दी है। पत्रकार राजीव गौड़ ने कोटद्वार में सरकार की खनन नीति को लेकर सवाल उठाए थे। खनन माफिया के बारे खबरें दिखाने पर राजीव गौड़ पर हमला किया गया। पुलिस ने खनन के पैसे लूटने का केस बना कर गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। उनकी कुर्की की मुनादी सरे बाजार करवाई गई।

सुप्रीम कोर्ट से ही उन्हें अग्रिम जमानत मिली है। क्राइम स्टोरी के संपादक राजेश कुमार और पत्रकार उमेश कुमार पर भी प्रदेश सरकार ने एफआईआर दर्ज कराई गई है। पत्रकार राजेश शर्मा की आधी रात में गिरफ्तारी की गई। मुख्यमंत्री के नजदीकी और पूर्व सलाहकार रहे हरेंद्र रावत द्वारा एक कमजोर सा आधार बनाकर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

रास बिहारी ने बताया कि, एक निजी चैनल के संपादक उमेश कुमार पर कई मामले दर्ज किए गए हैं। उनकी गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई है। पहाड़ टीवी के दीप मैठाणी पर धारा 504, 151 धारा लगा कर फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया। धरना में देशभर के पत्रकारों ने अपने विचार व्यक्त किए। उत्तराखंड के पत्रकारों का कहना था कि राज्य में स्वतंत्र मीडिया का अस्तित्व खतरे में है।
दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के महासचिव के पी मलिक ने कहा कि उत्तराखंड में पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज करने के खिलाफ 29 अगस्त को संसद पर प्रदर्शन किया गया और माननीय राष्ट्रपति को ज्ञापन देकर उत्तराखंड में मीडियाकर्मियों को सरकारी कहर से बचाने की अपील की गई है।

एनयूजे महाराष्ट्र की अध्यक्ष शीतल करदेकर ने कहा कि मीडिया पर जुल्मों के खिलाफ बड़े पैमाने पर आंदोलन चलाने की जरूरत है। धरना को एनयूजे के कोषाध्यक्ष डा.अरविंद सिंह, उपाध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया, प्रदीप तिवारी, भूपेन गोस्वामी, सचिव के कंडास्वामी, उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन दीक्षित, एनयूजे बिहार के संयोजक रंजीत कुमार तिवारी, झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के कार्यकारी अध्यक्ष राजीव नयनम, एनयूजे की वरिष्ठ नेता सीमा किरण, संजना गांधी, विवेक जैन, अरविंद द्विवेदी आदि ने संबोधित किया।

Previous Post

एनयूजे और डीजेए का पत्रकारों की हत्या के खिलाफ संसद पर प्रदर्शन

Next Post

कोटद्वार: वार्ड- 3 के लोगों का खनन भंडारण के खिलाफ तहसील में रहा तीसरे दिन भी धरना जारी

Next Post
कोटद्वार: वार्ड- 3 के लोगों का खनन भंडारण के खिलाफ तहसील में रहा तीसरे दिन भी धरना जारी

कोटद्वार: वार्ड- 3 के लोगों का खनन भंडारण के खिलाफ तहसील में रहा तीसरे दिन भी धरना जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बिग ब्रेकिंग : रीजनल पार्टी ने मांगा मंत्री प्रेमचंद का इस्तीफा

बिग ब्रेकिंग : रीजनल पार्टी ने मांगा मंत्री प्रेमचंद का इस्तीफा

12 months ago
बिग ब्रेकिंग: प्रदेश के सभी स्कूलों में मास्क सैनिटाइजर हुआ अनिवार्य! आदेश जारी

बिग ब्रेकिंग: प्रदेश के सभी स्कूलों में मास्क सैनिटाइजर हुआ अनिवार्य! आदेश जारी

3 years ago
बिग ब्रेकिंग: अब इस विभाग में हुए ताबड़तोड़ तबादले।लिस्ट जारी, देखें लिस्ट..

बिग ब्रेकिंग: अब इस विभाग में हुए ताबड़तोड़ तबादले।लिस्ट जारी, देखें लिस्ट..

3 years ago
बड़ी खबर: एसटीएफ ने सचिवालय में तैनात अपर निजी सचिव को  किया गिरफ्तार

बड़ी खबर:जानिए सचिवालय में किन अधिकारियों के हुए प्रमोशन

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/01/vv.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म
  • उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद
  • सड़कों की अंधाधुंध खुदाई पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, सात एजेंसियों की अनुमति रद्द

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.