Tuesday, March 31, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

CSR की चमकदार योजनाओं से पहले मौलिक जिम्मेदारियां निभाए सरकार: पंकज कपूर

CSR की चमकदार योजनाओं से पहले मौलिक जिम्मेदारियां निभाए सरकार: पंकज कपूर
0
SHARES
81
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

CSR की चमकदार योजनाओं से पहले मौलिक जिम्मेदारियां निभाए सरकार: पंकज कपूर

– विद्यालयों की दुर्दशा पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने उठाये सवाल

Related posts

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
देहरादून पूर्व मेयर स्व.मनोरमा डोबरियाल

गजब : मौत के 11 साल बाद देहरादून की मेयर को आया लोकसभा से निमंत्रण

March 28, 2026

देहरादून। उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य के 550 राजकीय विद्यालयों को कॉरपोरेट समूहों के सहयोग से गोद दिए जाने की योजना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी पंकज कपूर ने कहा कि सरकार की यह पहल दिखावटी और अल्पकालिक समाधान है।

यदि सरकार वास्तव में राज्य की शिक्षा व्यवस्था को सुधारना चाहती है तो उसे सबसे पहले जर्जर स्कूल भवनों, शौचालय विहीन परिसरों और बिना पानी-बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं से जूझते हजारों स्कूलों की सुध लेनी चाहिए।

कपूर ने कहा कि शिक्षा का अधिकार महज़ कागज़ी नहीं, व्यवहारिक हक होना चाहिए। लेकिन हाल ही में जारी शिक्षा विभाग के आंकड़े बताते हैं कि, प्रदेश के 2,210 स्कूल पूरी तरह जर्जर हैं, 3,691 स्कूलों में बाउंड्री वॉल नहीं है, 547 स्कूलों में लड़कों के लिए और 361 स्कूलों में लड़कियों के लिए शौचालय तक नहीं हैं, 130 स्कूलों में पीने के पानी की व्यवस्था तक नहीं है।

“सरकार जब अपने कर्तव्यों को निभाने में असमर्थ होती है, तो CSR के नाम पर जिम्मेदारी निजी हाथों में सौंपकर पल्ला झाड़ लेती है। शिक्षा सरकार का संवैधानिक दायित्व है, न कि सिर्फ जनसंपर्क और दिखावे का माध्यम।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी निजी क्षेत्र या प्रवासी उत्तराखंडियों के सहयोग की भावना का सम्मान करती है, लेकिन वह शिक्षा के निजीकरण या नीतिगत जिम्मेदारियों से बचने की प्रवृत्ति का विरोध करती है।

पार्टी की प्रमुख मांगें

सभी जर्जर स्कूल भवनों की तत्काल संरचनात्मक ऑडिट कराई जाए और आवश्यक मरम्मत कार्य शुरू किया जाए।
बुनियादी सुविधाएं- शौचालय, पानी, बिजली, बाउंड्री वॉल और फर्नीचर, प्राथमिकता के साथ हर स्कूल को उपलब्ध कराई जाएं।
CSR के अंतर्गत मिलने वाले फंड का पारदर्शी उपयोग और जनमूल्यांकन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
शिक्षा के क्षेत्र में स्थायी समाधान और दीर्घकालिक नीति के तहत राज्य के दूरस्थ विद्यालयों को आत्मनिर्भर बनाया जाए।

मीडिया प्रभारी कपूर ने यह भी कहा कि, सरकार प्रवासी उत्तराखंडियों के सहयोग से एक “शिक्षा सहयोग फंड” स्थापित करे, जिसमें हर दानदाता का हिसाब पारदर्शी हो और फंड का उपयोग केवल उसी गांव या क्षेत्र के स्कूल के लिए हो जहां से सहयोग आया हो।

यदि सरकार केवल CSR के भरोसे स्कूलों को सजा-संवारने की योजना बनाकर मूलभूत जिम्मेदारियों से पीछे हटने की नीति पर कायम रही, तो राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी राज्यभर में जन-जागरण और जन-दबाव अभियान शुरू करेगी। शिक्षा केवल भवन या लैब नहीं, बल्कि गरिमा, सुरक्षा और अवसर का अधिकार है और पार्टी इसे सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर आवाज़ उठाएगी।

Previous Post

बड़ी खबर: अवैध खनन पर प्रशासन का हंटर; जेसीबी, पोकलैण्ड सहित 4 वाहन सीज; 7.20 लाख अर्थदण्ड

Next Post

हादसा: गहरी खाई में समाया टेंपो ट्रैवलर, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

Next Post
हादसा:  गहरी खाई में समाया टेंपो ट्रैवलर, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसा: गहरी खाई में समाया टेंपो ट्रैवलर, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

Government job’s: वन रक्षक के पदों पर बंपर भर्तियां। यहां से ऑनलाइन आवेदन करें..

Government job’s: वन रक्षक के पदों पर बंपर भर्तियां। यहां से ऑनलाइन आवेदन करें..

3 years ago
श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया महानिर्वांण पर्व देश विदेश से जुटी संगतें

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया महानिर्वांण पर्व देश विदेश से जुटी संगतें

2 years ago
गुड न्यूज़: प्रदेश के 10 जिलों में 330 महिला होमगॉर्ड की भर्ती। आपके जिले की डिटेल देखें

गुड न्यूज़: प्रदेश के 10 जिलों में 330 महिला होमगॉर्ड की भर्ती। आपके जिले की डिटेल देखें

3 years ago
एक्सक्लूसिव: अंकिता भंडारी मर्डर केस! SIT ने शुक्रवार को लगाई न्यायालय में अर्जी! सोमवार को कोर्ट सुनाएगी फैसला।

एक्सक्लूसिव: अंकिता भंडारी मर्डर केस! SIT ने शुक्रवार को लगाई न्यायालय में अर्जी! सोमवार को कोर्ट सुनाएगी फैसला।

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
  • पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.