Friday, August 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

टेबल टैनिस खिलाड़ी स्तुति कुकरेती की प्रतिभा को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने किया सम्मानित

टेबल टैनिस खिलाड़ी स्तुति कुकरेती की प्रतिभा को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने किया सम्मानित
0
SHARES
55
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

August 12, 2026

टेबल टैनिस खिलाड़ी स्तुति कुकरेती की प्रतिभा को
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने किया सम्मानित
 श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने 25000/- रुपये का चेक प्रदान किया
 प्रतिभाओं को निखारने में अग्रणी भूमिका निभा रहे एसजीआरआर ग्रुप के संस्थान
देहरादून। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, रेसकोर्स की मेधावी छात्रा स्तुति कुकरेती ने टेबल टेनिस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एसजीआरआर पब्लिक स्कूल रेसकोर्स और उत्तराखण्ड की बेटियों का नाम रोशन किया। मसूरी स्थित सेंट जॉर्ज कॉलेज में आयोजित 19वीं मेनोराइट इन्विटेशनल टेबल टेनिस प्रतियोगिता में स्तुति कुकरेती ने अंडर-19 वर्ग में खिताबी जीत हासिल की। इस उपलब्धि पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने स्तुति कुकरेती को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बुधवार को श्री दरबार साहिब में आयोजित सम्मान समारोह में उन्होंने स्तुति को ₹25,000 (पच्चीस हज़ार रुपये) का चेक प्रदान कर सम्मानित भी किया।
काबिलेगौर है कि मसूरी में आयोजित प्रतियोगिता में 17 प्रतिष्ठित स्कूलों के 130 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। अंडर 19 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में स्तुति ने वेल्हम गर्ल्स की रिहा ममगाईं को स्ट्रेट सेट्स में 3-0 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और सहपाठियों ने भी स्तुति की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल रेसकोर्स की प्रधानाचार्य प्रतिभा अत्री ने स्तुति की उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए बताया कि वह न केवल पढ़ाई में उत्कृष्ट हैं, बल्कि खेल के क्षेत्र में भी निरंतर सफलता अर्जित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि एसजीआरआरग ग्रुप के अन्र्तगत संचालित एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के स्कूलों के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को हर स्तर पर सम्मान और प्रोत्साहन प्रदान किया जाता है।
प्रधानाचार्य ने बताया कि यह उपलब्धि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज जी के कुशल मार्गदर्शन का प्रतिफल है, जिसके अंतर्गत एसजीआरआर विश्वविद्यालय एवम् एसजीआरआर ग्रुप के अन्तर्गत संचालित मिशन से जुड़े छात्र-छात्राएं शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रहे हैं। स्तुति के पिता श्री सुयश कुकरेती अधिवक्ता हैं जबकि माता श्रीमती कल्पना कुकरेती उत्तराखण्ड राज्य सरकार की सेवा में कार्यरत हैं। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक अनिल चंद्र कंडवाल ने स्तुति को प्रतियोगिता हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया तथा प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। स्तुति की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी और गर्व का माहौल है, वहीं उनके साथी छात्र-छात्राएं भी इससे प्रेरित और उत्साहित हैं।

Previous Post

बिग ब्रेकिंग:  भारी बारिश के चलते आज देहरादून  के सभी स्कूल रहेंगे बंद

Next Post

खनन क्षेत्र में उत्तराखंड बना रोल मॉडल, जम्मू-कश्मीर भेजेगा अधिकारियों का दल

Next Post
खनन क्षेत्र में उत्तराखंड बना रोल मॉडल, जम्मू-कश्मीर भेजेगा अधिकारियों का दल

खनन क्षेत्र में उत्तराखंड बना रोल मॉडल, जम्मू-कश्मीर भेजेगा अधिकारियों का दल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

सावधानियां बरतने के साथ-साथ नियमित रूप से रक्त की जांच भी कराएं: ममगाई

सावधानियां बरतने के साथ-साथ नियमित रूप से रक्त की जांच भी कराएं: ममगाई

5 years ago
बागबहारों की निलामी से सरकार के राजस्व में हुआ तिगुना फायदा

बागबहारों की निलामी से सरकार के राजस्व में हुआ तिगुना फायदा

6 years ago
ब्रेकिंग: यूकेडी की फैक्ट फाइंडिग कमेटी जाएगी हेलंग

ब्रेकिंग: यूकेडी की फैक्ट फाइंडिग कमेटी जाएगी हेलंग

4 years ago
दुखद : पौड़ी में आंगन से 4 साल की बच्ची को उठा कर ले गया गुलदार

दुखद : पौड़ी में आंगन से 4 साल की बच्ची को उठा कर ले गया गुलदार

4 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.