Saturday, August 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

बिजली पोल से केबिल डालने को लेकर विवाद के मामले में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने दिखाई सख्ताई, आयोग करेगा मामले की जांच

बिजली पोल से केबिल डालने को लेकर विवाद के मामले में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने दिखाई सख्ताई, आयोग करेगा मामले की जांच
0
SHARES
206
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बिजली पोल से केबिल डालने को लेकर विवाद के मामले में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने दिखाई सख्ताई, आयोग करेगा मामले की जांच

*माँ, बेटी व पुलिस के विवाद को लेकर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने लिया संज्ञान, कुसुम कण्डवाल ने कहा जो भी होगा गलत उसके विरुद्ध होगी कार्रवाई*

Related posts

देहरादून : श्रीदेव सुमन विश्वविधालय की परीक्षा में बड़ा घोटाला, RTI से हुआ खुलासा

देहरादून : श्रीदेव सुमन विश्वविधालय की परीक्षा में बड़ा घोटाला, RTI से हुआ खुलासा

August 15, 2026
चमोली टनल हादसा: मलबे में जिंदगी की जंग, गहरे पानी के बीच रेस्क्यू जारी; सामने आई घायल, लापता और मृतकों की पूरी लिस्ट

चमोली टनल हादसा: मलबे में जिंदगी की जंग, गहरे पानी के बीच रेस्क्यू जारी; सामने आई घायल, लापता और मृतकों की पूरी लिस्ट

August 14, 2026

*माँ व बेटी की शिकायत पर पुलिस कर्मियों को आयोग में किया जाएगा तलब, मामले में होगी गंभीर व निष्पक्ष जांच*

*ऐसी घटना का होना अत्यंत निन्दनीय: कुसुम कण्डवाल*

दिनाँक 13 अगस्त को राजधानी देहरादून के रेसकोर्स में बिजली पोल से केबिल डालने को लेकर विवाद के मामले में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने सख्ताई दिखाते हुए गंभीर जांच के आदेश दिए है। जानकारी के अनुसार यहां पर विद्युत की भूमिगत लाइन बिछाई गई है। एक परिवार के घर में बिजली दिक्कत होने के कारण उन्होंने केबिल लगाने के लिए विद्युतकर्मियों को बुलाया था। जिस को लेकर यहा विवाद हुआ।

मामले में राज्य महिला आयोग को शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है जिसमे उनके द्वारा बताया गया है कि करीब दोपहर 1:30 बजे प्रार्थिनी के घर पर थाना नेहरू कालोनी, देहरादून के पुलिस वाले व उनसे विवाद करने वाले पड़ोसी आये तथा घर के आगे के बिजली के खम्भे से तार को छेड़ने लगे जिस पर प्रार्थिनी तथा उसकी बेटी द्वारा उनसे कारण पूछा गया। वे अपने साथ आये हुए अन्य कर्मचारियों से प्रार्थिनी के घर के रास्ते, की दीवार पर कीलें व तार लगाते हुए कहने लगे कि यहां से बिजली की तार लगानी है, क्योंकि आपके पड़ोस में लाइट नहीं आ रही है जब प्रार्थिनी द्वारा आपत्ति की गयी तो उक्त लोग अभद्रता पर उतर आये तथा दुर्व्यवहार करने लगे जिस पर प्रार्थिनी द्वारा उनकी वीडियो बनायी गयी तो वे गन्दी व अश्लील गालियां एवं धमकी देने लगे कि दोनों तुम मां-बेटी को थाने ले जाकर सबक सिखा देंगे।

शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि उसके बाद शाम को लगभग 4:00 बजे एक कार सिटी पेट्रोल (112) की गाड़ी से लगभग 8-10 लोग प्रार्थिनी के घर के बाहर आये जिनमें से कुछ पुलिस वाले अपनी-अपनी अन्य गाड़ियो से आये, तथा पड़ोसी व उसकी बहू तथा एक अन्य व्यक्ति व पुलिस में ही कार्यरत कुछ व्यक्ति आये तथा पुनः प्रार्थिनी के गेट के किनारे पर तार व खम्बा लगाने लगे। जिसको मना करने पर शिकायतकर्ता व उनकी बेटी के साथ अभद्रता की गई।

प्रार्थिनी के विरोध करने पर पुलिस वाले पड़ोसी आदि सभी लोग प्रार्थिनी के घर में दो मंजिले पर आ घुसे तथा जब उनकी वीडियों बनायी गयी तो उन्होंने फोन छीन लिये तथा प्रार्थिनी व उसकी बेटी से मारपीट करने लगे मामले में पीड़िता व उसकी बेटी को मारते हुए घसीट कर सीढीयों से नीचे लाया गया और वहां भी मारा गया। इसके बाद और भी महिला पुलिस आये तथा सभी ने प्रार्थिनी को घसीटते हुए ले जाकर गाड़ी में बैठाया तथा प्रार्थिनी की बेटी को मार पीटकर उसके हाथ पर किसी नुकीली चीज से काट कर उसको अचेत अवस्था में छोड दिया।

मामले की जानकारी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को मिलने पर उन्होंने थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी से फोन पर प्रकरण की जानकारी ली जिसमें थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया की मामले में माँ व बेटी के द्वारा ही मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता व मारपीट की गई है, इसके उपरान्त अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने प्रकरण में एसपी सिटी सहित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह से फोन पर वार्ता के क्रम में गंभीरता से कार्रवाई के निर्देश दिए है।

महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने बताया उन्होंने दोनों पक्षो को सोमवार को आयोग में बुलाया है साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य महिला आयोग की एक टीम द्वारा प्ररकण की गंभीर व निष्पक्ष जांच की जाएगी क्योंकि यह अत्यंत निन्दानीय घटना है, जो भी गलत होगा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून समाज की सुरक्षा के लिए है और यदि किसी के द्वारा कानून का गलत उपयोग किया गया है या कानून के नियमों का उल्लंघन किया है तो उसके विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

हरियाणा में टिहरी के युवक साहिल बिष्ट की हत्या, पलायन और बेरोजगारी पर छिड़ी बहस

Next Post

प्राग फार्म की 1914 एकड़ भूमि अब सरकारी कब्जे में, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

Next Post
प्राग फार्म की 1914 एकड़ भूमि अब सरकारी कब्जे में, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

प्राग फार्म की 1914 एकड़ भूमि अब सरकारी कब्जे में, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: केदारनाथ हेली सेवा टिकट बुकिंग को लेकर STF ने जारी की एडवाइजरी। ऐसे बचें फर्जी वेबसाइट से..

बड़ी खबर: केदारनाथ हेली सेवा टिकट बुकिंग को लेकर STF ने जारी की एडवाइजरी। ऐसे बचें फर्जी वेबसाइट से..

3 years ago
स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों के ट्रांसफर। कुछ चढ़े पहाड़, कुछ इधर से उधर

स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों के ट्रांसफर। कुछ चढ़े पहाड़, कुछ इधर से उधर

5 years ago
प्राधिकरण की प्रताड़ना से तंग आकर बुजुर्ग ने की आत्महत्या।

प्राधिकरण की प्रताड़ना से तंग आकर बुजुर्ग ने की आत्महत्या।

7 years ago
उत्तराखंड में भरी बारिश मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया 

उत्तराखंड में भरी बारिश मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया 

5 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • देहरादून : श्रीदेव सुमन विश्वविधालय की परीक्षा में बड़ा घोटाला, RTI से हुआ खुलासा
  • चमोली टनल हादसा: मलबे में जिंदगी की जंग, गहरे पानी के बीच रेस्क्यू जारी; सामने आई घायल, लापता और मृतकों की पूरी लिस्ट
  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

देहरादून : श्रीदेव सुमन विश्वविधालय की परीक्षा में बड़ा घोटाला, RTI से हुआ खुलासा

देहरादून : श्रीदेव सुमन विश्वविधालय की परीक्षा में बड़ा घोटाला, RTI से हुआ खुलासा

August 15, 2026
चमोली टनल हादसा: मलबे में जिंदगी की जंग, गहरे पानी के बीच रेस्क्यू जारी; सामने आई घायल, लापता और मृतकों की पूरी लिस्ट

चमोली टनल हादसा: मलबे में जिंदगी की जंग, गहरे पानी के बीच रेस्क्यू जारी; सामने आई घायल, लापता और मृतकों की पूरी लिस्ट

August 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.