Monday, February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home आपकी नज़र

स्यानाचट्टी में हाहाकार: झील में उतरकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

स्यानाचट्टी में हाहाकार:  झील में उतरकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
0
SHARES
257
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्यानाचट्टी (Syanachatti) क्षेत्र में यमुना नदी पर बनी झील ने हड़कंप मचा दिया है। झील से प्रभावित ग्रामीणों ने पानी में उतरकर शासन-प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और गंभीर आरोप लगाए।

झील के पानी में उतरे लोग, लगाए नारे

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पहले से बनी झील को समय रहते साफ कर दिया जाता और यमुना नदी को चैनलाइज किया जाता, तो आज यह भयावह स्थिति पैदा नहीं होती। प्रभावित ग्रामीणों का आरोप है कि लापरवाही की वजह से उनका घर-बार, खेत और कारोबार पानी में डूब गए हैं। मजबूरन उन्हें सुरक्षित जगहों पर शरण लेनी पड़ी है।

ग्रामीणों ने बताया कि 28 जून की रात भी यहां अस्थायी झील बनी थी, लेकिन प्रशासन ने उसे हल्के में लिया। यही वजह है कि अब स्थिति और विकराल हो गई। आक्रोशित लोगों ने यमुनोत्री हाईवे पुल के पास झील में उतरकर प्रदर्शन किया, जिससे अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए।

यमुनोत्री धाम और 12 गांवों का टूटा संपर्क

स्यानाचट्टी झील बनने से यमुनोत्री धाम समेत गीठ पट्टी के 12 गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क कट गया है। करीब 8,000 ग्रामीण प्रभावित हुए हैं।
झील का जलस्तर इतना बढ़ा कि यमुनोत्री हाईवे पर बना मोटर पुल 5 फीट पानी में डूब गया। नतीजतन राहत-बचाव टीम कल शाम प्रभावित इलाके तक नहीं पहुंच पाई। हालांकि, सिंचाई विभाग, एनएच, लोनिवि, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर डटी हुई हैं।

स्कूल बंद, 200 से ज्यादा बच्चे प्रभावित

झील बनने से स्थानीय स्कूलों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई है।

  • स्यानाचट्टी स्कूल के 50 बच्चों को फिलहाल स्कूल न आने के निर्देश दिए गए हैं।

  • वहीं गंगनानी के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की 150 छात्राओं को सुरक्षा के तहत होटल में शिफ्ट किया गया है।

खंड शिक्षा अधिकारी बीएस चौहान ने कहा कि जलस्तर सामान्य होने के बाद स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन क्लास के जरिए कराई जाएगी।

होटल और कारोबार पर संकट

स्यानाचट्टी में बनी झील से 3 सरकारी विभागों की संपत्ति, 32 होटल, ढाबे और आवासीय भवन प्रभावित हुए हैं। यहां के व्यवसाय से करीब 60 परिवारों की आजीविका जुड़ी हुई है। यमुनोत्री यात्रा मार्ग में यह अहम पड़ाव है, जहां से रानाचट्टी, जानकीचट्टी और खरसाली होते हुए श्रद्धालु यमुनोत्री धाम पहुंचते हैं।

स्यानाचट्टी में यमुना नदी पर बनी झील ने न केवल लोगों की आजीविका और शिक्षा प्रभावित की है, बल्कि यमुनोत्री धाम की यात्रा भी संकट में डाल दी है। स्थानीय लोग प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं और समय रहते ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

Previous Post

फूलचंद नारी शिल्प इंटर कॉलेज में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Next Post

“कफन बांधकर राजनीति करता हूं” – हरक सिंह रावत ने दी बीजेपी को चेतावनी

Next Post
“कफन बांधकर राजनीति करता हूं” – हरक सिंह रावत ने दी बीजेपी को चेतावनी

“कफन बांधकर राजनीति करता हूं” – हरक सिंह रावत ने दी बीजेपी को चेतावनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : उत्तरकाशी (सिलक्यारा) में फंसे 40 मजदूरों को सकुशल निकालने  के लिए लगाई कई ये पाइप, आई पहली तस्वीर,देखें वीडियो

बड़ी खबर : उत्तरकाशी (सिलक्यारा) में फंसे 40 मजदूरों को सकुशल निकालने के लिए लगाई कई ये पाइप, आई पहली तस्वीर,देखें वीडियो

2 years ago
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर 16 जुलाई मुख्य सेवक सदन में होनी है विधायकगणों की बैठक

बड़ी खबर: राष्ट्रपति के लिए मतदान जारी 70 विधायक 5:00 बजे तक करेंगे मतदान

4 years ago
निलंबित पूर्व उद्यान निदेशक बवेजा की बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने दिए बवेजा के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश

निलंबित पूर्व उद्यान निदेशक बवेजा की बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने दिए बवेजा के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश

2 years ago
डोईवाला: सॉन्ग नदी के पास मिली युवक की लाश। क्षेत्र में सनसनी

डोईवाला: सॉन्ग नदी के पास मिली युवक की लाश। क्षेत्र में सनसनी

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/01/vv.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म
  • उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद
  • सड़कों की अंधाधुंध खुदाई पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, सात एजेंसियों की अनुमति रद्द

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.