Tuesday, March 31, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

स्कूल आंगनबाड़ी केन्द्र की खराब हालत की प्राप्त हुई शिकायत; डीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दौड़ाया मौके पर

स्कूल आंगनबाड़ी केन्द्र की खराब हालत की प्राप्त हुई शिकायत; डीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दौड़ाया मौके पर
0
SHARES
356
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
देहरादून पूर्व मेयर स्व.मनोरमा डोबरियाल

गजब : मौत के 11 साल बाद देहरादून की मेयर को आया लोकसभा से निमंत्रण

March 28, 2026

देहरादून, जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में प्रत्येक सोमवार की भांति इस सोमवार भी भांति भी जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनदर्शन में आज 180 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई। प्राप्त शिकायतों में भूमि कब्जा, आपसी विवाद, अतिक्रमण, भरणपोषण अधिनियम, नंदा-सुनंदा आवेदन सहित नगर निगम, एमडीडीए, सिंचाई, पुलिस, आदि विभागों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त हुई।
कौलागढ निवासी ममता चंद ने डीएम से गुहार लगाई की उनकी पुत्री अंजलि चंद ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण की है जिसके फलस्वरूप बेटी दून मेडिकल कालेज आंवटित हुआ है बिटिया की पढाई के लिए 2.50 लाख की आवश्यकता है उन्होंने बिटिया की पढाई के लिए आर्थिक सहायता का अनुरोध किया, जिस पर जिलाधिकारी ने मौके पर ही स्वीकृति देते हुए मुख्य विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास विभाग को प्रोजेक्ट नंदा सुनंदा अर्न्तगत कार्यवाही के निर्देश दिए।
पूजा देवी सिंगल मंडी ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई की उनकी आर्थिक सहायता ठीक नहीं है बच्चों की पढाई में बाधित हो रही है दो अन्य प्रकरण में जिनमें धीरज सिंह रावत ने गुहार लगाई की वह कैंसर रोड से पीड़ित हैं उनकी आर्थिक स्थिति खराब है बिटिया की पढाई बाधित हो रही है। केहरी गांव निवासी कक्षा 11 की छात्रा मुस्कान द्वारा आर्थिक सहायता की गुहार लगाई जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास विभाग को प्रोजेक्ट नंदा सुनंदा अर्न्तगत कार्यवाही के निर्देश दिए।
कांवली रोड निवासी सुनैना गौड़ ने बीएससी तक शिक्षित हैं तथा मुंबई में नौकरी करती थी मेरी बहन बीमार थी मुंबई से देहरादून लौटना पड़ा बहन की मृत्यु हो गई, उन्होंने जिलाधिकारी से रोजगार दिलाने का अनुरोध किया, जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिकारी कलेक्टेªट को किसी योग्याता अनुसार निजी संस्थान सेवायोजित करने के निर्देश दिए। वहीं बंजारावाला निवासी रूपाली ने गुहार लगाई कि पति बीमार रहते हैं रोजगार का साधन नही है जिस पर जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास एवं जीएमडीआईसी को रोजगारपरक प्रशिक्षण एंव संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश।
शास्त्रीपुरम रायपुर निवासी गोपीचरण ने गुहार लगाई कि उनका वाद पंजीकृत है शारीरिक रूप से असमर्थ होने के कारण वाद की पैरवी करने में सक्षम में नही है तथा उनके अपने पुत्र द्वारा धोखाधड़ी कर मुख्तारनामा बनाया गया है उन्हें पुत्र द्वारा घर से बाहर निकाले जाने का खतरा है, धोखाधड़ी से बनाया गया दानपत्र निरस्त करने तथा कार्यवाही का अनुरोध किया, जिस पर जिलाधिकारी ने सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण को बुजुर्ग गोपीचरण को निशुल्क वकील उपलब्ध कराने के साथ सम्बन्धित अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी प्रकार हरबर्टपुर निवासी खेमसिंह रावत ने गुहार लगाई कि उनको भूमि फर्जीवाड़ा कर 20 लाख धनराशि हड़प ली है तथा जो भूमि दिखाई थी बताया गया कि वह बेच दी है अन्य जगह दिलाएंगे नही दिलाई गई। पूरणा देवी विकासनरगर ने निशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने की गुहार लगाई जिस पर जिलाधिकारी ने सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को निशुल्क वकील उपलब्ध कराने के पत्र प्रेषित किया।
कुल्हाल निवासी शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि शक्तिनहर के किनारे सिंचाई विभाग की कालोनी थी जिससे कब्जा प्रशासन द्वारा हटा दिया गया था एनएचआई द्वारा निमार्णाधीन सड़क तथा एनएचआई की भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार विकासनगर को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए जिलाधिकारी के निर्देश पर 2 घंटे केे भीतर तहसील विकासनगर की टीम द्वारा अवैध कब्जा कर अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया है।
ननूरखेड़ा निवासी आशा ठाकुर ने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए बताया कि प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्र ननूरखेड़ा में बच्चो के लिए उचित शौचालय नही है जो शौचालय है उसकी स्थिति खराब है तथा विद्यालय भवन की स्थिति ठीक नही तथा बच्चों के खाने में भी गुणवत्ता नही है, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा अधिकारी को आज ही मौका मुआवना कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
जन दर्शन कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, अपर नगर आयुक्त नगर निगम रजा अब्बास, उप जिलाधिकारी अपूर्वा सिंह, एवं कुमकुम जोशी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post

बड़ी खबर: देहरादून में हॉस्टल बना शूटआउट ज़ोन, छात्रों के बीच वर्चस्व की लड़ाई में बरसीं गोलियां

Next Post

महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में भाजपा की नई कार्यकारिणी का ऐलान जल्द, बड़े चेहरे होंगे शामिल

Next Post
महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में भाजपा की नई कार्यकारिणी का ऐलान जल्द, बड़े चेहरे होंगे शामिल

महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में भाजपा की नई कार्यकारिणी का ऐलान जल्द, बड़े चेहरे होंगे शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

किच्छा भाजपा युवा मोर्चा ने हरीश रावत का फूंका पुतला

किच्छा भाजपा युवा मोर्चा ने हरीश रावत का फूंका पुतला

5 years ago
जॉब अपडेट: भारतीय वायु सेना में निकली भर्तियां,जल्द करें आवेदन।

जॉब अपडेट: भारतीय वायु सेना में निकली भर्तियां,जल्द करें आवेदन।

3 years ago
वायरल वीडियो: ऋषिकेश में राफ्टिंग के दौरान पर्यटकों के साथ मारपीट, वीडियो वायरल, 3 गिरफ्तार..देखें वीडियो 

वायरल वीडियो: ऋषिकेश में राफ्टिंग के दौरान पर्यटकों के साथ मारपीट, वीडियो वायरल, 3 गिरफ्तार..देखें वीडियो 

2 years ago
बड़ी खबर: बच्चों के सर पर लीसा उड़ेलने पर यूकेडी ने की कार्रवाई की मांग

बड़ी खबर: बच्चों के सर पर लीसा उड़ेलने पर यूकेडी ने की कार्रवाई की मांग

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड में बिजली नहीं होगी महंगी! UERC ने खारिज की 18.50% बढ़ोतरी की मांग, उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड में बिजली नहीं होगी महंगी! UERC ने खारिज की 18.50% बढ़ोतरी की मांग, उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

उत्तराखंड में बिजली नहीं होगी महंगी! UERC ने खारिज की 18.50% बढ़ोतरी की मांग, उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

March 31, 2026
पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.