देहरादून।
उत्तराखंड की राजनीति में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। जैसे ही इस मुद्दे पर सुगबुगाहट शुरू हुई, वैसे ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई विधायक सक्रिय हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकातों का दौर भी शुरू हो चुका है।
जानकारी के अनुसार, देहरादून से विधायक उमेश शर्मा ‘कौशिक’ और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भेंट की है। हालांकि इन मुलाकातों को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे आगामी मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस समय जब मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना प्रबल है, तब दिल्ली दरबार में विधायकों की सक्रियता अपने आप में कई संकेत देती है। माना जा रहा है कि भाजपा संगठन जल्द ही प्रदेश मंत्रिमंडल में नए चेहरों को मौका दे सकती है।
फिलहाल, उत्तराखंड में भाजपा विधायक लगातार दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं और केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकातों का सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है।