Friday, October 2, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home Uncategorized

Breaking :मानहानिकारक टिप्पणी पर आईएफएस अफसर की कड़ी आपत्ति, आपराधिक कार्रवाई की मांग

Breaking :मानहानिकारक टिप्पणी पर आईएफएस अफसर की कड़ी आपत्ति, आपराधिक कार्रवाई की मांग
0
SHARES
569
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
देहरादून/नैनीताल।  उत्तराखंड कैडर के चर्चित और ईमानदार आईएफएस अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ने अब केंद्र सरकार के सबसे बड़े नौकरशाह कैबिनेट सचिव टीवी सोमनाथन के खिलाफ कानूनी मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने नैनीताल हाईकोर्ट में आपराधिक कार्रवाई शुरू करने की अनुमति मांगी है। इस याचिका पर 16 सितंबर को सुनवाई तय की गई है।

क्या है पूरा मामला?

संजीव चतुर्वेदी का आरोप है कि कैबिनेट सचिव ने उनकी याचिका पर सुनवाई के दौरान झूठा शपथपत्र कोर्ट में दाखिल किया और मानहानिकारक टिप्पणी भी की। इसी आधार पर उन्होंने कोर्ट से आपराधिक कार्रवाई की अनुमति मांगी है।

दरअसल, फरवरी 2023 में कैट (CAT) ने आदेश दिया था कि कैबिनेट सचिव, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव, सीवीसी (CVC) और एम्स दिल्ली को वे दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे जो चतुर्वेदी ने एम्स में मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) रहते हुए भ्रष्टाचार निरोधी जांच के दौरान जुटाए थे।

लेकिन इन आदेशों का पालन न करने पर कैट ने मई 2025 में अवमानना कार्रवाई शुरू की। इसके खिलाफ कैबिनेट सचिव और केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने नैनीताल हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अवमानना की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की।

चतुर्वेदी की आपत्ति

कैबिनेट सचिव की याचिका में यह कहा गया कि चतुर्वेदी ने अपने सीवीओ कार्यकाल के दौरान “लापरवाही और कदाचार” किया और कथित भ्रष्टाचार मामलों को अपने बचाव में प्रस्तुत किया।
इसी टिप्पणी पर कड़ा एतराज जताते हुए चतुर्वेदी ने कोर्ट में सबूत के तौर पर मई 2014 की फाइल नोटिंग पेश की, जिसमें तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव लव वर्मा और मंत्रालय के तत्कालीन सीवीओ विश्वास मेहता ने उनके काम को उत्कृष्ट बताया था और उनकी निष्ठा एवं ईमानदारी की सराहना की थी।

क्यों बढ़ा विवाद?

संजीव चतुर्वेदी ने यह भी दलील दी कि वर्ष 2017 में दायर अपने अभ्यावेदन और कैट की याचिका में उन्होंने भ्रष्टाचार विरोधी मामलों का विस्तार से उल्लेख किया था। ऐसे में कैबिनेट सचिव की ओर से दायर याचिका में लगाए गए आरोप निराधार और दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

अगली सुनवाई

हाईकोर्ट इस मामले की सुनवाई 16 सितंबर 2025 को करेगा। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि देश के सबसे ईमानदार अफसरों में गिने जाने वाले संजीव चतुर्वेदी और केंद्र सरकार के शीर्ष अफसरों के बीच यह कानूनी लड़ाई किस मोड़ पर पहुंचती है।

Related posts

शोरूम और सर्विस सेंटर में भीषण आग, दूर-दूर तक दिखा धुएं का गुबार; दमकल की कई टीमें मौके पर

शोरूम और सर्विस सेंटर में भीषण आग, दूर-दूर तक दिखा धुएं का गुबार; दमकल की कई टीमें मौके पर

October 1, 2026
पिथौरागढ़ में 40.78 ग्राम स्मैक के साथ युवक और सैनिक की पत्नी गिरफ्तार, कार के डैशबोर्ड में छिपाकर ला रहे थे नशे की खेप

पिथौरागढ़ में 40.78 ग्राम स्मैक के साथ युवक और सैनिक की पत्नी गिरफ्तार, कार के डैशबोर्ड में छिपाकर ला रहे थे नशे की खेप

October 1, 2026
Previous Post

UKSSSC Calendar 2025-26: उत्तराखंड में समूह ग पदों पर 14 बड़ी भर्तियां, देखें पूरा शेड्यूल

Next Post

आपदा में सहारा बना श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय बसुकेदार पीड़ितों तक पहुँचाई राहत सामग्री

Next Post
आपदा में सहारा बना श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय बसुकेदार पीड़ितों तक पहुँचाई राहत सामग्री

आपदा में सहारा बना श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय बसुकेदार पीड़ितों तक पहुँचाई राहत सामग्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

उत्तराखंड के स्कूलों की बदहाली और बेहतर शिक्षा के लिए” आप ” ने शुरू किया नया अभियान

उत्तराखंड के स्कूलों की बदहाली और बेहतर शिक्षा के लिए” आप ” ने शुरू किया नया अभियान

6 years ago
यूकेडी के नेतृत्व में ग्रामीणों का कूड़ा घर हटाने को आंदोलन

यूकेडी के नेतृत्व में ग्रामीणों का कूड़ा घर हटाने को आंदोलन

5 years ago
बिग ब्रेकिंग: इन प्रतिष्ठित कॉलेजों के छात्रों पर SSP देहरादून ने की बड़ी कार्यवाही।

बिग ब्रेकिंग: इन प्रतिष्ठित कॉलेजों के छात्रों पर SSP देहरादून ने की बड़ी कार्यवाही।

3 years ago
किशोरी की मौत पर भड़के प्रीतम कोतवाली में दी धरना देने की चेतावनी

किशोरी की मौत पर भड़के प्रीतम कोतवाली में दी धरना देने की चेतावनी

6 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • शोरूम और सर्विस सेंटर में भीषण आग, दूर-दूर तक दिखा धुएं का गुबार; दमकल की कई टीमें मौके पर
  • पिथौरागढ़ में 40.78 ग्राम स्मैक के साथ युवक और सैनिक की पत्नी गिरफ्तार, कार के डैशबोर्ड में छिपाकर ला रहे थे नशे की खेप
  • प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में SIT की बड़ी कार्रवाई, तहसील का बिचौलिया और मोबाइल दुकानदार गिरफ्तार; अब तक 5 आरोपी दबोचे

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

शोरूम और सर्विस सेंटर में भीषण आग, दूर-दूर तक दिखा धुएं का गुबार; दमकल की कई टीमें मौके पर

शोरूम और सर्विस सेंटर में भीषण आग, दूर-दूर तक दिखा धुएं का गुबार; दमकल की कई टीमें मौके पर

October 1, 2026
पिथौरागढ़ में 40.78 ग्राम स्मैक के साथ युवक और सैनिक की पत्नी गिरफ्तार, कार के डैशबोर्ड में छिपाकर ला रहे थे नशे की खेप

पिथौरागढ़ में 40.78 ग्राम स्मैक के साथ युवक और सैनिक की पत्नी गिरफ्तार, कार के डैशबोर्ड में छिपाकर ला रहे थे नशे की खेप

October 1, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.