Thursday, October 1, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में SIT की बड़ी कार्रवाई, तहसील का बिचौलिया और मोबाइल दुकानदार गिरफ्तार; अब तक 5 आरोपी दबोचे

प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में SIT की बड़ी कार्रवाई, तहसील का बिचौलिया और मोबाइल दुकानदार गिरफ्तार; अब तक 5 आरोपी दबोचे
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में SIT की बड़ी कार्रवाई, तहसील का बिचौलिया और मोबाइल दुकानदार गिरफ्तार; अब तक 5 आरोपी दबोचे

प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े के मामले में एसआईटी ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक तहसील का बिचौलिया संजय और दूसरा प्रिंस चौक पर मोबाइल की दुकान चलाने वाला गिरीश सिंह शामिल है। दोनों पर फर्जी प्रमाणपत्र तैयार कराने और उनके सत्यापन में मदद करने का आरोप है।

Related posts

देहरादून: जनरेटर रूम में बेहोश मिले दो इंजीनियर, अस्पताल पहुंचते ही मौत; गैस रिसाव की आशंका

देहरादून: जनरेटर रूम में बेहोश मिले दो इंजीनियर, अस्पताल पहुंचते ही मौत; गैस रिसाव की आशंका

October 1, 2026
उत्तराखंड में 114 अर्बन आरोग्य मंदिरों का बदलेगा स्वरूप, अब नगर निकाय करेंगे संचालन

उत्तराखंड में 114 अर्बन आरोग्य मंदिरों का बदलेगा स्वरूप, अब नगर निकाय करेंगे संचालन

October 1, 2026

पुलिस के मुताबिक, तहसील का बिचौलिया संजय अपनी तहसील में अच्छी पहुंच होने का दावा करता था और उसी के माध्यम से प्रमाणपत्रों की सत्यापन रिपोर्ट लगवाई गई थी। इस मामले में एसआईटी अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच के आधार पर कुछ और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के अनुसार, रायपुर और क्लेमेंटटाउन थाने में 13 सितंबर को प्राथमिकियां दर्ज की गई थीं। जांच के दौरान छात्रा परी के पिता अरविंद और मेरठ के दलाल रूपेश पंडित को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर मध्य प्रदेश निवासी धीरज कुमार श्रीवास्तव को भी गिरफ्तार किया गया।

धीरज ने पुलिस को बताया कि उसने तीन छात्राओं के प्रमाणपत्र एक ऐसे व्यक्ति से बनवाए थे, जो तहसील में अपनी अच्छी सेटिंग होने की बात कहता था। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस प्रिंस चौक स्थित मोबाइल की दुकान चलाने वाले गिरीश सिंह तक पहुंची।

गिरीश सिंह मूल रूप से गंगोलीहाट, पिथौरागढ़ का रहने वाला है और वर्तमान में टपकेश्वर कॉलोनी कैंट में रहता है। पुलिस के अनुसार, गिरीश से तीन छात्राओं के मूल निवास प्रमाणपत्र और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रमाणपत्र बनवाने के लिए संपर्क किया गया था। इसके बाद उसने द्वारिका स्टोर के पास रहने वाले संजय से संपर्क किया।

पुलिस के मुताबिक, संजय ने ही अपनी तहसील में पहुंच होने का दावा करते हुए इन प्रमाणपत्रों की सत्यापन रिपोर्ट लगवाने में मदद की। संजय और गिरीश एक-दूसरे को करीब 19 वर्षों से जानते हैं।

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने इस काम के लिए अच्छी-खासी रकम ली थी। अब पुलिस आरोपियों के बैंक खातों की जांच कर रही है, ताकि पैसों के लेन-देन और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाया जा सके।

Previous Post

देहरादून: जनरेटर रूम में बेहोश मिले दो इंजीनियर, अस्पताल पहुंचते ही मौत; गैस रिसाव की आशंका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

कवरेज करने के दौरान भूमाफियों ने किया पत्रकार पर जानलेवा हमला

कवरेज करने के दौरान भूमाफियों ने किया पत्रकार पर जानलेवा हमला

11 months ago
पिथौरागढ़ में शिक्षक की शर्मनाक हरकत, 10 वीं की छात्रा से किया दुष्कर्म, ऐसे हुआ खुलासा

उत्तरकाशी : खेलने के बहाने से 14 साल के बच्चे ने किया 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

4 months ago
गजब: यूपी वाली महिंद्रा मैक्स सवारी से फुल कोरोना के नियम गुल

गजब: यूपी वाली महिंद्रा मैक्स सवारी से फुल कोरोना के नियम गुल

5 years ago
हादसा: यहां पलटी 18 श्रद्धालुओं से भरी मैक्स वाहन, 9 घायल, घायलों की लिस्ट जारी..

हादसा: यहां पलटी 18 श्रद्धालुओं से भरी मैक्स वाहन, 9 घायल, घायलों की लिस्ट जारी..

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में SIT की बड़ी कार्रवाई, तहसील का बिचौलिया और मोबाइल दुकानदार गिरफ्तार; अब तक 5 आरोपी दबोचे
  • देहरादून: जनरेटर रूम में बेहोश मिले दो इंजीनियर, अस्पताल पहुंचते ही मौत; गैस रिसाव की आशंका
  • उत्तराखंड में 114 अर्बन आरोग्य मंदिरों का बदलेगा स्वरूप, अब नगर निकाय करेंगे संचालन

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में SIT की बड़ी कार्रवाई, तहसील का बिचौलिया और मोबाइल दुकानदार गिरफ्तार; अब तक 5 आरोपी दबोचे

प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में SIT की बड़ी कार्रवाई, तहसील का बिचौलिया और मोबाइल दुकानदार गिरफ्तार; अब तक 5 आरोपी दबोचे

October 1, 2026
देहरादून: जनरेटर रूम में बेहोश मिले दो इंजीनियर, अस्पताल पहुंचते ही मौत; गैस रिसाव की आशंका

देहरादून: जनरेटर रूम में बेहोश मिले दो इंजीनियर, अस्पताल पहुंचते ही मौत; गैस रिसाव की आशंका

October 1, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.