Monday, February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home उत्तरप्रदेश

सरस्वती विद्या मंदिर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस

साक्षरता न केवल एक बुनियादी मानव अधिकार है बल्कि व्यक्तिगत विकास आर्थिक समृद्धि और सामाजिक समरसता का एक प्रमुख प्रेरक भी है- ज्ञानेंद्र सिंह

सरस्वती विद्या मंदिर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस
0
SHARES
56
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रिपोर्ट–रवि गुप्ता

पीलीभीत। जनपद पीलीभीत के चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर के मीटिंग हॉल में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस 2025 कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस प्रत्येक वर्ष 8 सितंबर को मनाया जाता है, जिसका लक्ष्य डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देना एवं व्यक्तियों को सुरक्षित एवं जिम्मेदारी से तकनीक का उपयोग करते हुए स्वयं को सशक्त बनाना ही परम उद्देश्य है।

Related posts

Crime: : उत्तराखंड में पूर्व विधायक के भाई की दरांती और फावड़े से काटकर हत्या

Crime: : उत्तराखंड में पूर्व विधायक के भाई की दरांती और फावड़े से काटकर हत्या

February 8, 2026
फिल्मकार जलज 251 हस्तियाँ को करेंगे सम्मानित

फिल्मकार जलज 251 हस्तियाँ को करेंगे सम्मानित

February 7, 2026

ज्ञात हो कि पूर्ण निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सरस्वती विद्या मंदिर में प्रातः 11:00 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश कुमार के द्वारा किया गया जिसमें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार द्वारा मार्गदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम जिला अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार द्वारा किया गया और साथ ही डीआईओएस राजीव कुमार, जिला कारागार अधीक्षक राजेश कुमार पांडेय एवं चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य सुभाष कुमार द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय के बच्चों के द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। तदोपरान्त उपस्थित सभी अतिथियों को बैच एवं बुके देकर सम्मानित एवं स्वागत किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया प्रत्येक वर्ष 8 सितंबर को हम अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मानते है, जिसमें मौलिक मानवाधिकारों और आजीवन सीखने के लिए एवं साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत रहते हैं किंतु अब डिजिटल युग है अब हमें अपनी दैनिक जीवन को भी डिजिटल साक्षरता के अंतर्गत डिजिटल बनना होगा।

वहीं उपस्थित सीडीओ राजेंद्र श्रीवास्तव द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि 08 सितंबर 1967 को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस की शुरुआत की गई थी,जिसका उद्देश्य साक्षरता को एक मौलिक मानव अधिकार आजीवन सीखने का साधन और वास्तव में समस्त शिक्षा की नींव के रूप में स्थापित करना था। उन्होंने अपने उद्बोधन में आगे बताया कि दुनिया भर में अनुमानित लगभग 75 करोड़ व्यक्ति ऐसे हैं जो पढ़ नहीं सकते और उनमें से दो तिहाई महिलाएं ऐसी हैं जो अभी अशिक्षित हैं।

सीडीओ के उद्बोधन के पश्चात वहां उपस्थित मास्टर ट्रेनरो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रशस्ति पत्र मिलने वालों में वसीम राशिद, सखावत हुसैन, सुनील कुमार, इजहार अशरफ, गोपाल कृष्ण वर्मा, प्रवीण कुमार, राजकुमार, अनुज कुमार शर्मा, अग्मवीर सिंह, दीपक कुमार, अमनदीप सिंह, उषा रानी, नगर क्षेत्र ब्लॉक से लतीफ उर रहमान एवं अब्दुल फहीम अंसारी, पूरनपुर ब्लाक से कपिल मिश्रा एव रावेद्र प्रसाद को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रशस्ति पत्र वितरण होने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि जिलाधिकारी को आमंत्रित किया गया कि वह उपस्थित सभी लोगों को अपने उद्बोधन से जागरूक करें।

पीलीभीत जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा अपने उद्बोधन में जागरुक करते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष 8 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाता है। साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया निरक्षरता से जुड़ी वैश्विक चुनौतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक दिन समर्पित है साक्षरता केवल पढ़ने लिखने तक सीमित नहीं है यह एक बुनियादी कौशल है जो व्यक्तियों को समझ में पूर्ण रूप से भाग लेने के लिए सुच्य निर्णय लेने और व्यक्तिगत एवं सामाजिक विकास में योगदान करने के लिए सशक्त बनाता है। इस दिन साक्षरता को बढ़ावा देने पढ़ने को प्रोत्साहित करने और साक्षरता असमानताओं से संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए दुनिया भर में विभिन्न कार्यक्रम सेमिनार और अभियान आयोजित किए जाते हैं। सरकारी संगठन स्कूल और व्यक्ति साक्षरता के लिए एकजुट होकर एक ऐसी दुनिया बनाने के लिए काम करते हैं जहां सभी को एक आवश्यक कौशल हासिल करने का अवसर मिले। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस हमें याद दिलाता है की साक्षरता न केवल एक बुनियादी मानव अधिकार है बल्कि व्यक्तिगत विकास आर्थिक समृद्धि और सामाजिक समर सत्ता का एक प्रमुख प्रेरक भी है। यह सामूहिक कार्यवाही का आवाहन करता है कि ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके की कोई भी पीछे ना छूटे सभी को एक उज्जवल और अधिक समावेशी भविष्य के लिए साक्षरता की शक्ति का उपयोग करने का अवसर मिले। इन्हीं बातों के साथ अपनी बात को समाप्त करते हुए उन्होंने सभी को एक संकल्प दिलवाया की सभी लोग साक्षरता कार्यक्रम में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें साथ ही डिजिटल युग में साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए एक शपथ भी दिलवाई। साथ ही ने उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया कि जिले के किसी भी सरकारी विद्यालय में कोई भी बच्चा जमीन पर बैठा नहीं मिलेगा सबके लिए पर्याप्त फर्नीचर के लिए सभी ग्राम प्रधानों को अवगत करा दिया गया है एवं इसके लिए प्रत्येक विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी टीम द्वारा पर्याप्त फर्नीचर की व्यवस्था कराई जाएगी।

कार्यक्रम में उपस्थित पीलीभीत जिला कारागार के जिला अधीक्षक (जेलर) द्वारा अपने वक्तव्य में बताया गया कि साक्षरता एक ऐसा साधन है जो ज्ञान आर्थिक अवसर और समाज में भागीदारी की क्षमता प्रदान करता है यह व्यक्तिगत और सामुदायिक दोनों स्तर पर विकास का उत्प्रेरक है। कार्यक्रम को सफल बनाने में खंड शिक्षा अधिकारी एवं जिला समन्वयक, एवं शिक्षकों का सहयोग रहा।

Previous Post

एकलव्य माॅडल रेजीडेंशियल स्कूल में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Next Post

आयोग के सवालों के आगे पीवैल्यू एनालैटिक्स कम्पनी के प्रतिनिधि नहीं दे पाए जवाब, अगली सुनवाई पर रिसर्च टीम व प्रबन्ध निदेशक को उपस्थित होने के दिए निर्देश

Next Post
आयोग के सवालों के आगे पीवैल्यू एनालैटिक्स कम्पनी के प्रतिनिधि नहीं दे पाए जवाब, अगली सुनवाई पर रिसर्च टीम व प्रबन्ध निदेशक को उपस्थित होने के दिए निर्देश

आयोग के सवालों के आगे पीवैल्यू एनालैटिक्स कम्पनी के प्रतिनिधि नहीं दे पाए जवाब, अगली सुनवाई पर रिसर्च टीम व प्रबन्ध निदेशक को उपस्थित होने के दिए निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: उत्तराखंड में निर्मित 12 दवाओं के सैंपल फेल, कहीं आप तो नहीं ले रहे ये दवाईयां, देखिए लिस्ट   

बड़ी खबर: उत्तराखंड में निर्मित 12 दवाओं के सैंपल फेल, कहीं आप तो नहीं ले रहे ये दवाईयां, देखिए लिस्ट  

2 years ago
उत्तराखंड :  रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया मित्र पुलिस का कांस्टेबल।

उत्तराखंड : रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया मित्र पुलिस का कांस्टेबल।

2 years ago
हलद्वानी : चलती शादी में मंडप से दूल्हा समेत परिवार को उठा ले गई पुलिस।

हलद्वानी : चलती शादी में मंडप से दूल्हा समेत परिवार को उठा ले गई पुलिस।

2 years ago
प्रदेश में बढ़ते महिला अपराध बेहद चिंताजनक : कपूर

प्रदेश में बढ़ते महिला अपराध बेहद चिंताजनक : कपूर

9 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/01/vv.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म
  • उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद
  • सड़कों की अंधाधुंध खुदाई पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, सात एजेंसियों की अनुमति रद्द

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.