Friday, August 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home क्राइम

प्रवीण वाल्मीकि गैंग केस: हरिद्वार से दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार, संपत्ति फर्जीवाड़ा उजागर

बड़ी खबर: ब्लैकमेलिंग के आरोपों में गिरफ्तार महिला पुलिसकर्मी को कोर्ट से मिली जमानत
0
SHARES
155
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
देहरादून/हरिद्वार।

 

उत्तराखंड एसटीएफ ने कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने जानकारी दी कि जमीन पर कब्जे और फर्जीवाड़े के इस मामले में अब तक गैंग के कई सदस्य जेल भेजे जा चुके हैं। जांच के दौरान दो पुलिस आरक्षी शेर सिंह और हसन अब्बास जैदी की संलिप्तता सामने आने पर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया है।


करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश

रिपोर्ट के मुताबिक, रुड़की क्षेत्र के ग्राम सुनेहरा निवासी श्याम बिहारी की 2014 में मौत के बाद उनकी करोड़ों की जमीन की देखरेख छोटे भाई कृष्ण गोपाल कर रहे थे। लेकिन वर्ष 2018 में प्रवीण वाल्मीकि गैंग ने संपत्ति पर कब्जा करने की नीयत से कृष्ण गोपाल की गोली मारकर हत्या कर दी।

इसके बाद जब श्याम बिहारी की पत्नी रेखा ने जमीन की देखभाल संभाली तो गैंग ने उन पर भी दबाव बनाया। रेखा के भाई पर भी 2019 में हमला कराया गया, जिसके बाद पूरा परिवार डर के कारण रुड़की छोड़कर अज्ञात स्थान पर चला गया।


फर्जीवाड़ा कर बेची गई संपत्ति

एसटीएफ की जांच में सामने आया कि गैंग ने रेखा और कृष्ण गोपाल की पत्नियों के नाम से फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनवाकर जमीन बेच दी। इस फर्जीवाड़े में प्रवीण वाल्मीकि का भतीजा मनीष बॉलर और उसका सहयोगी पंकज अष्टवाल शामिल थे।


पुलिसकर्मी भी गैंग के संपर्क में

एसटीएफ की विवेचना में पाया गया कि पिथौरागढ़ जनपद में तैनात कांस्टेबल शेर सिंह और हसन अब्बास जैदी लंबे समय से गैंग के संपर्क में थे।

  • शेर सिंह ने 26 अप्रैल 2025 को रुड़की कोर्ट परिसर में पीड़ित पक्ष की मुलाकात प्रवीण वाल्मीकि से कराई थी।

  • वहीं, मार्च 2025 में हसन अब्बास जैदी ने मनीष बॉलर के साथ मिलकर पीड़िता रेखा के पुत्र सूर्यकांत को अस्पताल में धमकाया और संपत्ति बेचने का दबाव बनाया।

जांच में इनके कॉल डिटेल और जेल मुलाकात के सबूत भी सामने आए हैं।


गिरफ्तार किए गए पुलिसकर्मियों के नाम

  1. शेर सिंह, पुत्र स्व. दल सिंह, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम बहादरपुर जट, जिला हरिद्वार।

  2. हसन अब्बास जैदी, पुत्र स्व. तालीब अली, उम्र 46 वर्ष, निवासी खेरवा जलालपुर, तहसील सरधना, जिला मेरठ।

दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।

 

Related posts

भूमि धोखाधड़ी में फरार चल रहे कांग्रेस नेता और  उसका बेटा, पुलिस ने लिया एक्शन, देखें क्या है मामला

भूमि धोखाधड़ी में फरार चल रहे कांग्रेस नेता और उसका बेटा, पुलिस ने लिया एक्शन, देखें क्या है मामला

August 12, 2026
उत्तराखंड पुलिस दे रही लखपति बनने का मौका, बस करना होगा ये काम

उत्तराखंड पुलिस दे रही लखपति बनने का मौका, बस करना होगा ये काम

August 12, 2026
Previous Post

देहरादून-मसूरी में मूसलाधार बारिश का कहर, सहस्त्रधारा में फटा बादल, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Next Post

एसजीआरआरयू में विशेषज्ञों ने दिखाई पर्वतीय खेती में खुशहाली की राह

Next Post
एसजीआरआरयू में विशेषज्ञों ने दिखाई पर्वतीय खेती में खुशहाली की राह

एसजीआरआरयू में विशेषज्ञों ने दिखाई पर्वतीय खेती में खुशहाली की राह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

थानों क्षेत्र की विद्यालना नदी का बढ़ा जलस्तर। फंसे दर्जनों वाहन

थानों क्षेत्र की विद्यालना नदी का बढ़ा जलस्तर। फंसे दर्जनों वाहन

5 years ago
सिपेट डोईवाला में वार्षिक कौशल विकास खेलकूद समारोह

सिपेट डोईवाला में वार्षिक कौशल विकास खेलकूद समारोह

5 years ago
बिग ब्रेकिंग: उत्तरकाशी सिलक्यारा सुरंग में 40 नही 41 मजदूर फंसे,  6 दिन बाद चला पता

बिग ब्रेकिंग: उत्तरकाशी सिलक्यारा सुरंग में 40 नही 41 मजदूर फंसे, 6 दिन बाद चला पता

3 years ago
हाईकोर्ट ब्रेकिंग : Y+ security पर सरकार से जवाब तलब। पेश करें सभी के क्रिमिनल रिकॉर्ड..

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : Y+ security पर सरकार से जवाब तलब। पेश करें सभी के क्रिमिनल रिकॉर्ड..

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.