Friday, August 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

देहरादून-मसूरी में मूसलाधार बारिश का कहर, सहस्त्रधारा में फटा बादल, जनजीवन अस्त-व्यस्त

देहरादून-मसूरी में मूसलाधार बारिश का कहर, सहस्त्रधारा में फटा बादल, जनजीवन अस्त-व्यस्त
0
SHARES
435
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

August 12, 2026
देहरादून। राजधानी देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र में अचानक बादल फटने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक यह घटना दोपहर करीब साढ़े 12 बजे से 1 बजे के बीच आईटी पार्क के पास हुई। बादल फटने की सूचना मिलते ही रायपुर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमें भी तुरंत राहत और बचाव कार्य के लिए रवाना हुईं। हालांकि, राहत की बात यह रही कि अभी तक किसी भी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस और एनडीआरएफ की तैनाती

थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और मौके पर लगातार राहत कार्य चल रहे हैं। एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। सहस्त्रधारा क्षेत्र के प्रधान ने भी घटना को बादल फटने की पुष्टि की है।

मसूरी में मजदूर पर टूटा कहर, एक की मौत

वहीं, मसूरी के झड़ीपानी क्षेत्र में भारी बारिश और मलबे से बड़ा हादसा हो गया। मजदूरों के कच्चे आवास पर अचानक मलबा और बारिश का पानी आ गिरा। इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल भेजा गया है।

मसूरी कोतवाल संतोष कुंवर ने बताया कि बारिश और मलबे के कारण मजदूरों का अस्थायी मकान ढह गया, जिससे यह दुखद घटना हुई।

मसूरी-देहरादून मार्ग हुआ बंद

लगातार बारिश के कारण मसूरी-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग भी कई जगह मलबा आने से अवरुद्ध हो गया है। सुबह करीब 9 बजे से मार्ग बंद है, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है और कई वाहन बीच रास्ते में फंसे हुए हैं। फिलहाल, जेसीबी मशीनों और वन विभाग की टीम सड़क खोलने में जुटी हुई है।

प्रशासन ने लोगों से की अपील

प्रशासन ने स्थानीय निवासियों और पर्यटकों से अपील की है कि वे नदी किनारे और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में न जाएं। मौसम विभाग ने आने वाले घंटों में और भी भारी बारिश की संभावना जताई है, ऐसे में सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

Previous Post

एमडीडीए एक्शन मोड में! मसूरी को मिलेगी मल्टी लेवल पार्किंग और ईको पार्क की सौगात

Next Post

प्रवीण वाल्मीकि गैंग केस: हरिद्वार से दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार, संपत्ति फर्जीवाड़ा उजागर

Next Post
बड़ी खबर: ब्लैकमेलिंग के आरोपों में गिरफ्तार महिला पुलिसकर्मी को कोर्ट से मिली जमानत

प्रवीण वाल्मीकि गैंग केस: हरिद्वार से दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार, संपत्ति फर्जीवाड़ा उजागर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

हादसा: उत्तराखंड में यहां एक कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, 4 लोग घायल।

हादसा: उत्तराखंड में यहां एक कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, 4 लोग घायल।

3 years ago
पुरानी पेंशन बहाली हेतु केंद्र और राज्य सरकार पर दबाव बनाने हेतु रणनीति तय

पुरानी पेंशन बहाली हेतु केंद्र और राज्य सरकार पर दबाव बनाने हेतु रणनीति तय

6 years ago
बड़ी खबर: मनमानी कर रहे अस्पतालों पर गिरेगी गाज, 153 हॉस्पिटलों को नोटिस जारी..

बड़ी खबर: मनमानी कर रहे अस्पतालों पर गिरेगी गाज, 153 हॉस्पिटलों को नोटिस जारी..

2 years ago
नोएडा फर्जीवाड़े मामले में सीएम ने कही यह बात

नोएडा फर्जीवाड़े मामले में सीएम ने कही यह बात

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.