Tuesday, June 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

उत्तराखण्ड राज्य के लिए शहीद हुये आंदोलनकारियों को अर्पित की श्रद्धांजलि

उत्तराखण्ड राज्य के लिए शहीद हुये आंदोलनकारियों को अर्पित की श्रद्धांजलि
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखण्ड राज्य के लिए शहीद हुये आंदोलनकारियों को अर्पित की श्रद्धांजलि

रिपोर्ट- गिरीश चंदोला
थराली। राज्य आंदोलनकारी केंद्रीय कमेटी द्वारा राज्य आंदोलनकारियों चिन्हित कर सम्मानित किया गया एवं आंदोलन के दौरान शहीद हुए आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राज्य आंदोलनकारी केंद्रीय समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान कोरोना वॉरियर्स को भी सम्मानित किया गया। रविवार को प्राथमिक विद्यालय देवराडा में आयोजित सम्मान समारोह एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह रावत उर्फ मुन्ना भाई ने कहा कि, आंदोलनकारी समिति द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कोरोना वॉरियर्स , राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित करने एवं शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

Related posts

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026

इसी के क्रम में थराली विकासखंड में आंदोलनकारियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान शहीद हुए रूप चंद्र सिंह रावत, राजेश रावत एवं नारायण सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की गई, बाद मे एक सादे समारोह में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मोहन प्रसाद बहुगुणा एवं खीमानंद खंडूरी को फूल माला से सम्मानित कर उन्हें प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। इस दौरान कोरोना वैरीयस के रूप में कार्य कर रहे मीडिया कर्मियों को भी उत्तराखंड चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति के केंद्रीय अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया।

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों की विभिन्न मांगों को लेकर श्री रावत संघर्ष करेंगे। आंदोलनकारियों की आरक्षण की मांग, आंदोलन के दौरान स्वर्गीय हुए आंदोलनकारियों को शहीद का दर्जा देने एवं राज्य आंदोलनकारियों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की तरह राज्य आंदोलनकारी सेनानी धोषित करने की मांगें अभी पूरी नही हुई है। इसके लिए संधर्ष करेगे। सभी आंदोलनकारी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। राज्य आंदोलनकारी मोहन प्रसाद बहुगुणा ने कहा कि, आंदोलनकारी अभी चिन्हित होने से रह गए हैं। उन्हें चिन्हित करने की प्रक्रिया को पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने आंदोलनकारियों को राजकीय सेवाओं में आरक्षण दिए जाने की बात कही ।

बाद में केंद्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि, आंदोलनकारियों ने उन्हें जिस विश्वास के साथ केंद्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। वह अपनी जिम्मेदारी एवं आंदोलनकारियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। आंदोलनकारियों की मांगों को लेकर सरकार शासन प्रशासन से वार्ता करेंगे। इस दौरान रमेश थपलियाल, केसर सिंह नेगी, सुभाष चमोली, लाल सिंह गुसाईं, अब्बल सिंह गुसाईं, भुवन सिंह, बलवंत सिंह आदि लोग मौजूद थे।

Previous Post

सँयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने रखा पारिवारिक उपवास

Next Post

धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा का जन्मदिन। महापौर समेत कई पार्षदों ने की पूजा-अर्चना

Next Post
धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा का जन्मदिन। महापौर समेत कई पार्षदों ने की पूजा-अर्चना

धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा का जन्मदिन। महापौर समेत कई पार्षदों ने की पूजा-अर्चना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

Weather update: बदलेगा उत्तराखंड में मौसम, सताएगी गर्मी..

Weather update: बदलेगा उत्तराखंड में मौसम, सताएगी गर्मी..

2 years ago
मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

4 years ago
हरदा का झलका दर्द। मुख्यमंत्री से पूछे सवाल।

हरदा का झलका दर्द। मुख्यमंत्री से पूछे सवाल।

7 years ago
बड़ी खबर: जल विज्ञान संस्थान एवं भूगर्भीय संस्थान टीम से समाज सेवी बृजवासी ने की इस पहाड़ी का अध्ययन कराने की मांग

बड़ी खबर: जल विज्ञान संस्थान एवं भूगर्भीय संस्थान टीम से समाज सेवी बृजवासी ने की इस पहाड़ी का अध्ययन कराने की मांग

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर
  • देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप
  • तुंगनाथ पर मंडरा रहा खतरा, जानिए क्या है वजह

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.