रवि गुप्ता
मंडल ब्यूरो चीफ(बरेली)
पीलीभीत।गांधी सभागार, स्थित कलेक्ट्रेट में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में जनपद यह कॉन्फ्रेंस संपन्न हुई।

कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में नारी सशक्तीकरण हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव की संयुक्त अध्यक्षता में महिला सुरक्षा सम्बन्धी जनपदीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज में महिलाओं एवं बालिकाओं के उत्थान, शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण के क्षेत्र में योगदान देने वाली महिलाओं,बालिकाओं को पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिसमें चिकित्सा,स्वास्थय,शिक्षा एवं समाज कल्याण में योगदान देनें वाली महिलायें सम्मलित रहीं।

डीएम एवं एसपी द्वारा महिलाओं से उनके द्वारा किये गये सराहनीय कार्य एवं समाज में उनके द्वारा दिये गये योगदान, सुरक्षा, पारवारिक,सामाजिक समस्यायें, आदि के बारे में विस्तृत जानकारी कर उनके प्रश्नों का समाधान किया गया। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी चन्द्रमोहन विश्नोई, एवं जिला पिछड़ा वर्ग,जिला अल्पसंख्यक अधिकारी सुरेश चन्द्र मोर्य द्वारा महिलाओं को शासन द्वारा महिला कल्याण हेतु चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी। अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया एवं सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल द्वारा महिलाओं को शासन द्वारा उपलब्ध महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस आपातकालीन नम्बर 112, महिला हेल्प डेस्क/डायल 181, बाल हेल्पलाइन 1098, साइबर क्राइम शिकायत 1930 एवं एम्बुलेंस सेवा 108 की जानकारी दी गई। इस दौरान एडीएम रितु पूनिया, जिला पंचायत अध्यक्ष दलजीत कौर, नगरपालिका चेयरमैन आस्था अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।














