Wednesday, September 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home राजनीति

भाजपा के लिए आसान नहीं आगामी चुनाव में चम्पावत की जीत

भाजपा के लिए आसान नहीं आगामी चुनाव में चम्पावत की जीत
0
SHARES
27
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भाजपा के लिए आसान नहीं आगामी चुनाव में चम्पावत की जीत

रिपोर्ट- सूरज लडवाल
चम्पावत। जोर-शोर के साथ 2022 चुनावों की तैयारी में जुटी भाजपा के लिए 2022 कैसा होगा, इसकी चर्चा अब गाँव-गाँव , घर-घर में होनी शुरू हो चुकी है। अधिकांश लोगों का अनुमान है इस बार 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की तैयारियों में पानी फिरने के संकेत नजर आ रहे हैं। एक ओर जहाँ बीजेपी अपनी तैयारी को दमदार मान रही है, तो दूसरी ओर 2022 में बीजेपी को जोर का झटका धीरे से लगना तय माना जा रहा है। बात करें अगर लोहाघाट विधानसभा की तो विधायक पूरन फ़र्त्याल ने टनकपुर जौलजीबी मोटरमार्ग में धांधली की बात कहते हुए अपनी ही सरकार को आड़े हाथों ले लिया है। जिसके बाद उन्हें सरकार द्वारा नोटिस दिया गया है।

Related posts

2027 के लिए भाजपा का बड़ा प्लान, विधायकों को देनी होगी तीन परीक्षाएं, इनका कट सकता है टिकट

2027 के लिए भाजपा का बड़ा प्लान, विधायकों को देनी होगी तीन परीक्षाएं, इनका कट सकता है टिकट

August 17, 2026
उत्तराखंड की खेल मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में खिलाड़ी श्मशान घाट में अभ्यास करने को मजबूर

उत्तराखंड की खेल मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में खिलाड़ी श्मशान घाट में अभ्यास करने को मजबूर

August 16, 2026

टीजे मोटरमार्ग को लेकर हाल में लगातार सुर्खियों में रहे विधानसभा लोहाघाट के विधायक पूरन फ़र्त्याल का कहना है कि, टीजे मोटरमार्ग में ठेका आवंटन में भ्रष्टाचार हुआ है, और वो इस मुद्दे को शुरुवात से ही उठाते आए हैं। विधायक का कहना है कि, उन्होंने इस मुद्दे को डेढ़ साल पहले भी उठाया था। उस दौरान ठेकेदार का टेंडर निरस्त कर दिया गया था। टेंडर निरस्त होते ही संगठन ने उन्हें शाबाशी दी। लेकिन अब उसी मुद्दे को विधानसभा में उठाने पर उन्हें अनुशासन हीनता का नोटिस दिया गया है। विधायक का कहना है कि, जिस ठेकेदार के दस्तावेज फर्जी हैं औऱ जिसके टेंडर पूर्व में वापस लिए जा चुके हैं। फिर उसी को ठेका मिलना दाल में काला नहीं, बल्कि पूरी दाल के काला होने के संकेत हैं।

लेकिन वो अपनी आवाज को बुलंद करेंगे और भ्रष्टाचार के खिलाफ हमेशा प्रथम पंक्ति में रहेंगे। जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली सरकार के विधायक अगर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते हैं, तो सरकार द्वारा मामले की जाँच करने के बजाय विधायक को नोटिस थमाया जा रहा है। जिससे विधायक पूरन फ़र्त्याल अपनी ही सरकार से खफा नजर आ रहे हैं और अपनी भ्रष्टाचार विरोधी आवाज को हमेशा बुलंद रखने की बात भी कह रहे हैं। कुछ दिनों से लगातार सरकार के खिलाफ आवाज उठाकर सुर्खियों में रहे विधायक अब खुद भी घिरे नजर आ रहे हैं। विधायक के अपनी ही सरकार के खिलाफ आने के बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि, भाजपा के कुछ अन्य विधायक भी सरकार में फ़ूट का कारण बन सकते हैं।

जिनमें से अधिकांश विधायक अब मौके की तलाश में हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक अवसर की तलाश कर रहे इन विधायकों के सम्पर्क में कांग्रेस के कई बड़े नेता भी हैं। इतना ही नहीं आम आदमी पार्टी या निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर सकते हैं। एक ओर जहाँ टीजे मोटरमार्ग मुद्दे को विधायक फ़र्त्याल इसे व्यक्तिगत मतभेद की लड़ाई नहीं बल्कि भ्रष्टाचार विरोधी लड़ाई बता रहे हैं, तो दूसरी ओर तमाम लोग इसे जिलापंचायत अध्यक्ष व विधानसभा चुनाव के दौरान दोनों गुटों में हुए मतभेद की लड़ाई बता रहे हैं। बहरहाल विधायक फ़र्त्याल व उत्तराखंड के टॉप ठेकेदारों में शुमार दलीप सिंह अधिकारी ने मतभेद होने की बात को साफ तौर पर नकार दिया है।

Previous Post

स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव पहुँच कर रही सैम्पलिंग। ग्रामीणों को दिया मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का सुझाव

Next Post

हाथरस की घटना पर सतपुली में “आप” ने कैंडिल मार्च निकाल लगाए कई नारे

Next Post
हाथरस की घटना पर सतपुली में “आप” ने कैंडिल मार्च निकाल लगाए कई नारे

हाथरस की घटना पर सतपुली में "आप" ने कैंडिल मार्च निकाल लगाए कई नारे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

ढोलावन चौकी पर चल रही अवैध वसूली। बेखर प्रशासन

ढोलावन चौकी पर चल रही अवैध वसूली। बेखर प्रशासन

5 years ago
प्रवेश एवम् शुल्क नियामक समिति ने एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की लंबित फीस प्रकरण पर फीस निर्धारण का सुनाया फैसला

प्रवेश एवम् शुल्क नियामक समिति ने एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की लंबित फीस प्रकरण पर फीस निर्धारण का सुनाया फैसला

4 years ago
क्या दून मेडिकल कॉलेज की मान्यता पर मंडरा रहा है खतरा…? विभागाध्यक्ष ने पत्र में क्यों किया इस बात का जिक्र…

क्या दून मेडिकल कॉलेज की मान्यता पर मंडरा रहा है खतरा…? विभागाध्यक्ष ने पत्र में क्यों किया इस बात का जिक्र…

2 years ago
सीएम धामी व डॉ निशंक की मुलाकात किस ओर इशारा कर रही है। लगता है कुछ खिचड़ी पक रही है।

सीएम धामी व डॉ निशंक की मुलाकात किस ओर इशारा कर रही है। लगता है कुछ खिचड़ी पक रही है।

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • गजब : उत्तराखंड में स्कूल के छात्रों के साथ शराब पीती में पकड़ा गया अतिथि शिक्षक
  • कल से बदल जाएगा उत्तराखंड के स्कूलों का टाइम, देखें नई समय सारणी
  • उत्तराखंड में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की बेरहमी से हत्या

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

गजब : उत्तराखंड में स्कूल के छात्रों के साथ शराब पीती में पकड़ा गया अतिथि शिक्षक

गजब : उत्तराखंड में स्कूल के छात्रों के साथ शराब पीती में पकड़ा गया अतिथि शिक्षक

September 30, 2026
कल से बदल जाएगा उत्तराखंड के स्कूलों का टाइम, देखें नई समय सारणी

कल से बदल जाएगा उत्तराखंड के स्कूलों का टाइम, देखें नई समय सारणी

September 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.