Saturday, August 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

लक्सर फ्लाईओवर फायरिंग केस: पुलिस लापरवाही पर गिरी गाज, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, दो बदमाश गिरफ्तार

लक्सर फ्लाईओवर फायरिंग केस: पुलिस लापरवाही पर गिरी गाज, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, दो बदमाश गिरफ्तार
0
SHARES
152
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हरिद्वार  : लक्सर कोतवाली क्षेत्र में फ्लाईओवर पर पेशी के लिए ले जाए जा रहे कुख्यात बदमाश विनय त्यागी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस सनसनीखेज घटना में जहां पुलिस की तत्परता से आरोपी दबोचे गए, वहीं प्रारंभिक जांच में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की गंभीर लापरवाही भी उजागर हुई है।

हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने लापरवाही बरतने पर एक दरोगा और दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही, घटना के दौरान सूझबूझ और मुस्तैदी दिखाकर घायल विनय त्यागी की जान बचाने वाले एक पुलिसकर्मी और वाहन चालक को इनाम देने की घोषणा भी की गई है। दोनों ने न केवल घायल को सुरक्षित निकाला, बल्कि तय समय पर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।

Related posts

देहरादून : श्रीदेव सुमन विश्वविधालय की परीक्षा में बड़ा घोटाला, RTI से हुआ खुलासा

देहरादून : श्रीदेव सुमन विश्वविधालय की परीक्षा में बड़ा घोटाला, RTI से हुआ खुलासा

August 15, 2026
चमोली टनल हादसा: मलबे में जिंदगी की जंग, गहरे पानी के बीच रेस्क्यू जारी; सामने आई घायल, लापता और मृतकों की पूरी लिस्ट

चमोली टनल हादसा: मलबे में जिंदगी की जंग, गहरे पानी के बीच रेस्क्यू जारी; सामने आई घायल, लापता और मृतकों की पूरी लिस्ट

August 14, 2026

24 घंटे में पुलिस की बड़ी सफलता

बुधवार को लक्सर फ्लाईओवर पर हुए गोलीकांड के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच टीमें गठित कीं और तीन प्लाटून पीएसी भी तैनात की। गुरुवार शाम खानपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव से दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान सन्नी यादव उर्फ शेरा और अजय के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिए हैं।

एसएसपी डोबाल के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में दोनों आरोपी हार्डकोर अपराधी पाए गए हैं, जिनके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुरानी रंजिश में किया हमला

पूछताछ में सामने आया कि सन्नी उर्फ शेरा पहले विनय त्यागी की गैंग में शामिल था। बाद में पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, जो गहरी दुश्मनी में बदल गया। इसी पुरानी रंजिश के चलते सन्नी ने अपने साथी अजय के साथ मिलकर विनय त्यागी पर जानलेवा हमला किया।

जांच जारी, मददगारों पर भी होगी कार्रवाई

घटना के बाद दोनों आरोपी बाइक छोड़कर पैदल फरार हो गए थे, जिससे पुलिस को शक था कि वे आसपास ही छिपे हो सकते हैं। इसी आधार पर इलाके में घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब इस हमले के हर पहलू की गहन जांच कर रही है। यदि इस वारदात में किसी भी तरह की मदद सामने आती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पेशी के दौरान हुई चूक

बताया गया कि बुधवार को विनय त्यागी को लक्सर कोर्ट में पेशी के लिए ले जाते समय एक दरोगा और चार सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई थी। सभी पुलिसकर्मी वाहन में मौजूद थे, जबकि एक सिपाही वाहन चला रहा था। इसी दौरान फ्लाईओवर पर हमला हुआ, जिसमें सुरक्षा में लापरवाही सामने आई।

Previous Post

युवक की हत्या को लेकर परिजनों ने रायपुर थाने में किया हंगामा

Next Post

उत्तराखंड पुलिस भर्ती के 2000 पदों का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने हटाई रोक

Next Post
उत्तराखंड पुलिस भर्ती के 2000 पदों का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने हटाई रोक

उत्तराखंड पुलिस भर्ती के 2000 पदों का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने हटाई रोक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बिग ब्रेकिंग: सीएम धामी ने 13 IAS अधिकारियों को जिलेवार सौंपी अहम जिम्मेदारी! आदेश जारी..

बिग ब्रेकिंग: सीएम धामी ने 13 IAS अधिकारियों को जिलेवार सौंपी अहम जिम्मेदारी! आदेश जारी..

4 years ago
दुखद: यहां सिपाही ने खुद को मारी गोली, आत्महत्या का है मामला..

दुखद: यहां सिपाही ने खुद को मारी गोली, आत्महत्या का है मामला..

2 years ago
28 फरवरी तक सभी जमीनों पर होगी प्रशासन की परचम।  300 बीघा भूमि ऑलरेडी कर ली हैं निहित

28 फरवरी तक सभी जमीनों पर होगी प्रशासन की परचम। 300 बीघा भूमि ऑलरेडी कर ली हैं निहित

2 years ago
अपराध: मात्र 1000 रूपये के लिए युवक की चाकू मारकर हत्या।

बड़ी खबर: दिनदहाड़े शहर में डबल मर्डर से फैली सनसनी

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • देहरादून : श्रीदेव सुमन विश्वविधालय की परीक्षा में बड़ा घोटाला, RTI से हुआ खुलासा
  • चमोली टनल हादसा: मलबे में जिंदगी की जंग, गहरे पानी के बीच रेस्क्यू जारी; सामने आई घायल, लापता और मृतकों की पूरी लिस्ट
  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

देहरादून : श्रीदेव सुमन विश्वविधालय की परीक्षा में बड़ा घोटाला, RTI से हुआ खुलासा

देहरादून : श्रीदेव सुमन विश्वविधालय की परीक्षा में बड़ा घोटाला, RTI से हुआ खुलासा

August 15, 2026
चमोली टनल हादसा: मलबे में जिंदगी की जंग, गहरे पानी के बीच रेस्क्यू जारी; सामने आई घायल, लापता और मृतकों की पूरी लिस्ट

चमोली टनल हादसा: मलबे में जिंदगी की जंग, गहरे पानी के बीच रेस्क्यू जारी; सामने आई घायल, लापता और मृतकों की पूरी लिस्ट

August 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.