दिनांक 04 फरवरी 2026 की रात्रि चंद्रबनी चौक में उस वक्त तनाव की स्थिति पैदा हो गई जब दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद घटना को सूचना पुलिस को दी गई
सूचना मिलने पर थाना पटेलनगर से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। और माहौल को शांत किया और जांच शुरू की जांच में सामने आया कि माही पुत्री हरीश जेटली, निवासी गांधीग्राम गुरुद्वारा रोड, देहरादून अपने साथियों के साथ जन्मदिन पार्टी मनाने Grew कैफे गई थी। बताया गया कि सभी लोग नशे की हालत में थे। इसी दौरान कैफे में मौजूद दूसरे पक्ष आयुष रावत व अन्य से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विवाद बढ़ने पर कैफे के बाहर सड़क पर दोनों पक्षों में आपसी मारपीट हुई, जिसमें युवती माही के सिर पर चोट आई। घायल युवती को दून अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल परीक्षण में डॉक्टरों ने हार्ड एवं ब्लंट ऑब्जेक्ट से सिर पर चोट लगने की पुष्टि की है।
मेडिकल रिपोर्ट में किसी भी प्रकार के धारदार हथियार से चोट लगने की पुष्टि नहीं हुई है। साथ ही रिपोर्ट में युवती द्वारा शराब का सेवन किया जाना भी अंकित किया गया है।
घटना के संबंध में युवती के भाई की तहरीर पर कोतवाली पटेलनगर में मुकदमा संख्या 103/26, धारा 118(1) व 352 बीएनएस के तहत आयुष रावत व अन्य के खिलाफ दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है तथा नामजद आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिशें दी जा रही हैं।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें,









