Wednesday, August 12, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home शिक्षा

प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में वेबीनार का आयोजन

प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में वेबीनार का आयोजन
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में वेबीनार का आयोजन

– प्रधानमंत्री के स्वस्थ भारत अभियान की दिशा में विश्वविद्यालय की पहल है यह वेबीनार: कुलाधिपति

Related posts

15 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम

15 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम

August 11, 2026
दुखद : बागेश्वर खीर गंगा नदी किनारे क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव मिलने से सनसनी, परिवार में पसरा मातम

दुखद : बागेश्वर खीर गंगा नदी किनारे क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव मिलने से सनसनी, परिवार में पसरा मातम

August 8, 2026

देहरादून। वैश्विक परिदृश्य में छाई कोरोना महामारी के चलते प्राकृतिक चिकित्सा और आयुर्वेद के महत्व को देखते हुए श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के उपलक्ष पर अंतरराष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संगठन और सूर्या फाउंडेशन के तत्वाधान में विश्वविद्यालय के योगिक साइंस विभाग द्वारा एक दिवसीय वेबीनार का आयोजन किया गया। प्रकृति की ओर लौटो यानी ‘रिटर्न टू नेचर’ की थीम पर आधारित इस वेबीनार की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलाधिपति महंत श्री देवेंद्र दास जी महाराज ने की।

इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं और विषय विशेषज्ञों को संबोधित करते हुए कहा कि, नेचुरोपैथी कोविड काल में बहुत ही महत्वपूर्ण रही है। इससे आज हमारे लाइफ स्टाइल, मेडिकल ट्रीटमेंट और विभिन्न प्रकार की गंभीर बीमारियों का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा योग और आयुर्वेद को समन्वित रूप से एक साथ चलाना आवश्यक है तभी देश को अच्छा स्वास्थ्य प्रदान किया जा सकता है और कोरोना जैसी महामारी से आसानी से निपटा जा सकता है।

इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति यू एस रावत ने प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के महत्व पर प्रकाश डाला साथ ही इसे वर्तमान समय की जरूरत भी बताया। उन्होंने कहा कि नेचर केयर से तो सभी वाकिफ हैं लेकिन मदर केयर के साथ और प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर ही हम अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त कर सकते हैं। पंचतत्व के ज्ञान के द्वारा मदर केयर के साथ एकाकार होकर उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति संभव है।

उन्होंने वर्तमान आहार पद्धति पर खेद प्रकट करते हुए कहा कि आज हमारा भोजन दूषित हो चुका है और इस भ्रष्ट आहार के कारण बहुत ही छोटी अवस्था में अधिकांश छात्र छात्राएं डिप्रेशन के शिकार होते जा रहे हैं। विटामिन और प्रोटीन की कमी को हम आहार के संतुलन से बेहतरीन कर सकते हैं उन्होंने प्राकृतिक आहार ज्ञान पर भी प्रकाश डाला। साथ ही वेबीनार के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों और स्कूल ऑफ यूमेनिटी एंड सोशल साइंसेस के प्रयासों को सराहनीय बताया।

कार्यक्रम के विशेषज्ञ भारत सरकार के आयुष मंत्रालय से संबंधित डॉ नवदीप जोशी ने आहार चिकित्सा पर अपने विचार प्रस्तुत किए। वेबीनार के दूसरे विशेषज्ञ एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी के योगा और प्राकृतिक चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष विनोद नौटियाल ने उपस्थित प्रतिभागियों को प्राकृतिक चिकित्सा के सिद्धांतों से अवगत कराया। एनआईओएस के नेचुरोपैथी विभाग से जुड़े वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ पवन कुमार ने प्राचीन समय से चिकित्सा की अहम पद्धति मृदा चिकित्सा के महत्व पर प्रकाश डाला।
अखिल भारतीय चिकित्सा परिषद से जुड़े डॉ एमपी सिंह ने स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्याओं को प्राकृतिक चिकित्सा के द्वारा समाधान करने के तरीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

अंत में वेबीनार के आयोजकों और विशेषज्ञों का आभार व्यक्त करते हुए श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के योगा विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अनिल थपलियाल ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों विषय विशेषज्ञों और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी संकाय सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ दीपक साहनी, विश्व विद्यालय की समन्वयक डॉ मालविका कांडपाल, मानविकी और समाज विज्ञान विभाग की डीन डॉ गीता रावत, योगिक साइंस की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सरस्वती काला, डॉ कंचन जोशी, डॉ सुरेंद्र रयाल, डॉ सुनील कुमार, डॉ बिजेंद्र गुसाईं, डॉ सविता पाटिल के साथ ही सभी संकाय के विभागाध्यक्ष छात्र-छात्राएं और शिक्षकों ने वेबीनार में प्रतिभाग किया।

Previous Post

उत्तराखंड की जनता को भ्रमित कर रहे पूर्व सीएम हरीश रावत: आनंद

Next Post

खाली पड़े भूखंडों पर जबरदस्ती टैक्स थोपे जाने  पर  सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन

Next Post
खाली पड़े भूखंडों पर जबरदस्ती टैक्स थोपे जाने  पर  सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन

खाली पड़े भूखंडों पर जबरदस्ती टैक्स थोपे जाने  पर  सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बिग ब्रेकिंग: 4 मई से शुरू होंगी हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा

बिग ब्रेकिंग: 4 मई से शुरू होंगी हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा

6 years ago
बिग ब्रेकिंग  : उत्तराखंड की दो लड़कियों का सीनियर इंडिया वूमेन क्रिकेट टीम मे चयन

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड की दो लड़कियों का सीनियर इंडिया वूमेन क्रिकेट टीम मे चयन

2 years ago
बड़ी खबर : इंस्पेक्टर को मनमानी पड़ी भारी,हुआ सस्पेंड

एक्सक्लूसिव : 7 जून से शुरू होगा विधानसभा सत्र

4 years ago
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नई डेट घोषित, 24 और 28 जुलाई को वोटिंग, 31 जुलाई को काउंटिंग –

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नई डेट घोषित, 24 और 28 जुलाई को वोटिंग, 31 जुलाई को काउंटिंग –

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा
  • भूमि धोखाधड़ी में फरार चल रहे कांग्रेस नेता और उसका बेटा, पुलिस ने लिया एक्शन, देखें क्या है मामला
  • उत्तराखंड पुलिस दे रही लखपति बनने का मौका, बस करना होगा ये काम

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

August 12, 2026
भूमि धोखाधड़ी में फरार चल रहे कांग्रेस नेता और  उसका बेटा, पुलिस ने लिया एक्शन, देखें क्या है मामला

भूमि धोखाधड़ी में फरार चल रहे कांग्रेस नेता और उसका बेटा, पुलिस ने लिया एक्शन, देखें क्या है मामला

August 12, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.