Wednesday, September 23, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

CM धामी को 25 सीटों से चुनाव लड़ाने की तैयारी! मौजूदा विधायकों के भरोसे BJP का बड़ा प्लान

CM धामी को 25 सीटों से चुनाव लड़ाने की तैयारी! मौजूदा विधायकों के भरोसे BJP का बड़ा प्लान
0
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड : भाजपा ने उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर साफ रणनीति तय कर ली है। दिल्ली में हुई कोर कमेटी की बैठक में पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश इकाई को स्पष्ट संदेश दिया है कि मौजूदा विधायकों को ही जीत का मुख्य दांव बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत पूरे प्रदेश नेतृत्व को निर्देश दिया गया कि विधायक अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहें, डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं और स्थानीय समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करें।

मौजूदा विधायकों की राजनीतिक परीक्षा शुरू

पार्टी ने साफ किया है कि वर्तमान विधायक टिकट आवंटन की प्राथमिकता सूची में हैं, लेकिन अंतिम फैसला प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। क्षेत्रीय सक्रियता, संगठन का फीडबैक, सर्वे रिपोर्ट और जनता के बीच पकड़ को आधार बनाया जाएगा। आने वाले महीनों में विधायकों की परीक्षा शुरू हो चुकी है। उन्हें कार्यकर्ताओं से समन्वय बढ़ाना होगा, क्षेत्रीय मुद्दों पर सक्रिय रहना होगा और सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाना होगा। स्थानीय असंतोष को दूर करना भी उनकी जिम्मेदारी होगी।

Related posts

उत्तराखंड से उत्तरप्रदेश का सफर होगा सुहाना, कटेंगे 7000 पेड़

उत्तराखंड से उत्तरप्रदेश का सफर होगा सुहाना, कटेंगे 7000 पेड़

September 17, 2026
उत्तराखंड में 6 साल की मासूम का अपहरण कर किया दुष्कर्म, अदालत ने सुनाई उम्रकैद

उत्तराखंड में 6 साल की मासूम का अपहरण कर किया दुष्कर्म, अदालत ने सुनाई उम्रकैद

September 17, 2026

भाजपा संगठन ने जोर दिया है कि रणनीति सिर्फ मौजूदा सीटों को बचाने तक सीमित नहीं रहेगी। पिछले चुनाव में हारी हुई सीटों और कम अंतर से जीती गई सीटों पर विशेष फोकस रहेगा। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर कमजोर कड़ियों की पहचान की जाएगी और उन्हें सुधारा जाएगा।

युवा, महिला और लाभार्थी वर्ग पर विशेष जोर

पार्टी ने प्रदेश नेतृत्व को निर्देश दिया है कि चुनावी रणनीति में युवा और महिला मतदाताओं के साथ लाभार्थी वर्ग को केंद्र में रखा जाए। रोजगार, विकास, पलायन और स्थानीय सुविधाओं जैसे मुद्दों पर लगातार संवाद बढ़ाने को कहा गया है। डबल इंजन सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने वाले वर्गों तक पहुंच बनाकर उन्हें पार्टी से जोड़े रखने की रणनीति अपनाई जाएगी।

सीएम धामी के लिए कई क्षेत्रों से प्रस्ताव

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लोकप्रियता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि प्रदेश के लगभग 25 विधानसभा क्षेत्रों से उन्हें चुनाव लड़ने के प्रस्ताव और आमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार चंपावत विधानसभा क्षेत्र को मुख्यमंत्री के लिए सबसे पसंदीदा विकल्प माना जा रहा है। वर्तमान में सीएम धामी इसी क्षेत्र से विधायक हैं और यहां हुए विकास कार्यों ने इसे मॉडल क्षेत्र के रूप में स्थापित कर दिया है। हालांकि अंतिम फैसला मुख्यमंत्री और भाजपा संगठन के स्तर पर ही लिया जाएगा।

भाजपा का मानना है कि मौजूदा विधायकों को मैदान में रखकर और संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करके 2027 में मजबूत प्रदर्शन किया जा सकता है। पार्टी नेतृत्व लगातार निगरानी रखेगा कि कौन सा विधायक क्षेत्र में कितना सक्रिय है और जनता के बीच कितनी स्वीकार्यता रखता है। प्रदर्शन ही टिकट का असली आधार बनेगा।

Previous Post

पहली बरसात में ही धंसी करोड़ों की दीवारें… बदरीनाथ हाईवे पर ऑल वेदर रोड की पोल खुल गई

Next Post

दून अस्पताल की लिफ्ट में 12 साल के बच्चे से अश्लील हरकत, मचा हड़कंप

Next Post
दून अस्पताल की लिफ्ट में 12 साल के बच्चे से अश्लील हरकत, मचा हड़कंप

दून अस्पताल की लिफ्ट में 12 साल के बच्चे से अश्लील हरकत, मचा हड़कंप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

दुखद: उत्तराखंड में यहां  जंगल में घास लेने गई महिला को गुलदार ने बनाया अपना निवाला

दुखद: उत्तराखंड में यहां जंगल में घास लेने गई महिला को गुलदार ने बनाया अपना निवाला

3 years ago
महिला समूहों को रोजगार के साथ ही, उत्पादों के विपणन के लिए मिलेगा उचित प्लेटफार्म,01 आउटलेट में लगभग 25 महिलाओं को मिल सकेगा रोजगार

महिला समूहों को रोजगार के साथ ही, उत्पादों के विपणन के लिए मिलेगा उचित प्लेटफार्म,01 आउटलेट में लगभग 25 महिलाओं को मिल सकेगा रोजगार

2 years ago
डोईवाला शुगर मिल के गेट पर किसानों द्वारा काले झंडो के साथ जोरदार नारेबाजी  

डोईवाला शुगर मिल के गेट पर किसानों द्वारा काले झंडो के साथ जोरदार नारेबाजी  

5 years ago
नगर पंचायत थराली ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत जन जागरूकता रैली निकाली स्वच्छता का दिया संदेश

नगर पंचायत थराली ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत जन जागरूकता रैली निकाली स्वच्छता का दिया संदेश

6 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड से उत्तरप्रदेश का सफर होगा सुहाना, कटेंगे 7000 पेड़
  • उत्तराखंड में 6 साल की मासूम का अपहरण कर किया दुष्कर्म, अदालत ने सुनाई उम्रकैद
  • दिल्ली हादसे के बाद उत्तराखंड में प्रशाशन अलर्ट, देहरादून में खाली कराए 7 भवन

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड से उत्तरप्रदेश का सफर होगा सुहाना, कटेंगे 7000 पेड़

उत्तराखंड से उत्तरप्रदेश का सफर होगा सुहाना, कटेंगे 7000 पेड़

September 17, 2026
उत्तराखंड में 6 साल की मासूम का अपहरण कर किया दुष्कर्म, अदालत ने सुनाई उम्रकैद

उत्तराखंड में 6 साल की मासूम का अपहरण कर किया दुष्कर्म, अदालत ने सुनाई उम्रकैद

September 17, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.