Friday, October 2, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

उत्तराखंड की खेल मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में खिलाड़ी श्मशान घाट में अभ्यास करने को मजबूर

उत्तराखंड की खेल मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में खिलाड़ी श्मशान घाट में अभ्यास करने को मजबूर
0
SHARES
161
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सोमेश्वर : उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्य के अपने विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर में एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के शहीद बिशन सिंह बोरा अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज के कक्षा 8वीं और 9वीं के दो होनहार टेबल टेनिस खिलाड़ी रविवार को अभ्यास के लिए त्रिवेणी घाट स्थित उस स्थान पर पहुंच गए, जहां सामान्यतः शव रखे जाते हैं। स्कूल में सीमित सुविधा और बाहर समुचित खेल स्थल न होने के कारण इन बच्चों को श्मशान घाट में अपनी प्रतिभा निखारने के लिए मजबूर होना पड़ा।

खेल मंत्री के क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव

सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र का लंबे समय से प्रतिनिधित्व कर रही प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्य के अपने इलाके में खिलाड़ियों के लिए अब तक समुचित खेल हॉल, आधुनिक उपकरण और नियमित प्रशिक्षण जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पाई हैं। दोनों बच्चे टेबल टेनिस में आगे बढ़ने का सपना देखते हैं। स्कूल में वे नियमित अभ्यास करते हैं, लेकिन छुट्टी के दिनों में खेल मैदान या हॉल की उपलब्धता सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है। संसाधनों के अभाव के बावजूद इन बच्चों का खेल के प्रति जुनून तस्वीरों में साफ झलकता है। जब यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, तो लोगों ने इसे सोमेश्वर में खेल सुविधाओं की बदहाल स्थिति का आईना बताया और सीधे खेल मंत्री से सवाल पूछे।

Related posts

उत्तराखंड में बिजली संकट से निपटने की तैयारी, पतंजलि और आर्मी इन्फोटेक लगाएंगे 4 बड़े बैटरी स्टोरेज प्रोजेक्ट

उत्तराखंड में बिजली संकट से निपटने की तैयारी, पतंजलि और आर्मी इन्फोटेक लगाएंगे 4 बड़े बैटरी स्टोरेज प्रोजेक्ट

October 2, 2026
देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का खुलासा, 3 महिलाएं और 3 पुरुष गिरफ्तार; नाबालिग रेस्क्यू

देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का खुलासा, 3 महिलाएं और 3 पुरुष गिरफ्तार; नाबालिग रेस्क्यू

October 2, 2026

यह सिर्फ व्यवस्था की कमी नहीं, बल्कि पूरे खेल तंत्र और मंत्री के अपने क्षेत्र की प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल है। खेल मंत्री होने के बावजूद अपने गृह क्षेत्र में बच्चों को श्मशान घाट जैसे स्थान पर अभ्यास करना पड़े, यह स्थिति किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं कही जा सकती।

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, लेकिन स्थायी समाधान की मांग

मामला सामने आने के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने संज्ञान लेते हुए खिलाड़ियों के अभ्यास की सुविधा को लेकर पहल शुरू की और जांच के आदेश दिए। स्कूल को खुलवाया गया और दोनों बच्चों को स्कूल में रखे टेबल टेनिस कोर्ट में प्रैक्टिस करने की जगह दी गई। इसकी तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए गए।

स्थानीय लोगों में रोष है। उनका कहना है कि प्रतिभा की कोई कमी नहीं, कमी सिर्फ अवसर और सुविधाओं की है। खिलाड़ियों को आश्वासन नहीं, बल्कि स्थायी खेल हॉल, टेबल टेनिस टेबल व अन्य उपकरण, प्रशिक्षक और नियमित अभ्यास की व्यवस्था चाहिए। यही छोटे-छोटे खिलाड़ी आगे चलकर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं। जरूरत सिर्फ इतनी है कि उनकी प्रतिभा को श्मशान घाट जैसे अस्थायी ठिकानों के बजाय सम्मानजनक और सुविधाजनक खेल परिसर मिले।

Previous Post

उत्तराखंड : देहरादून में भीषण सड़क हादसा खाई में गिरा वाहन,1 की मौत

Next Post

बड़ी खबर : उत्तराखंड के बॉर्डर से SSB ने पकड़ी लाखों नकली नोटों की गड्डी, पढ़ें खबर

Next Post
बड़ी खबर : उत्तराखंड के बॉर्डर से SSB ने पकड़ी लाखों नकली नोटों की गड्डी, पढ़ें खबर

बड़ी खबर : उत्तराखंड के बॉर्डर से SSB ने पकड़ी लाखों नकली नोटों की गड्डी, पढ़ें खबर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

महिला होमगार्ड के लिए खुशखबरी, राज्य सरकार ने लिया उनके हित में ये फैसला।

महिला होमगार्ड के लिए खुशखबरी, राज्य सरकार ने लिया उनके हित में ये फैसला।

3 years ago
केदारनाथ उप चुनाव: 10वां राउंड, बीजेपी प्रत्याशी आशा नौटियाल  4 हजार वोटो से आगे

केदारनाथ उप चुनाव: 10वां राउंड, बीजेपी प्रत्याशी आशा नौटियाल 4 हजार वोटो से आगे

2 years ago
बड़ी खबर: प्रियंका ने ध्वस्त किए भाजपा के हवाई किले : राजीव महर्षि

बड़ी खबर: प्रियंका ने ध्वस्त किए भाजपा के हवाई किले : राजीव महर्षि

2 years ago
वायरल वीडियो: जैन मुनियों के अपमान का वीडियो वायरल, कथित यूट्यूबर पर केस दर्ज, देखें वीडियो..

वायरल वीडियो: जैन मुनियों के अपमान का वीडियो वायरल, कथित यूट्यूबर पर केस दर्ज, देखें वीडियो..

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड में बिजली संकट से निपटने की तैयारी, पतंजलि और आर्मी इन्फोटेक लगाएंगे 4 बड़े बैटरी स्टोरेज प्रोजेक्ट
  • देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का खुलासा, 3 महिलाएं और 3 पुरुष गिरफ्तार; नाबालिग रेस्क्यू
  • हिमालयन थार के संरक्षण की तैयारी, बुग्यालों में मानवीय हस्तक्षेप होगा कम; चलेगा स्वच्छता अभियान

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड में बिजली संकट से निपटने की तैयारी, पतंजलि और आर्मी इन्फोटेक लगाएंगे 4 बड़े बैटरी स्टोरेज प्रोजेक्ट

उत्तराखंड में बिजली संकट से निपटने की तैयारी, पतंजलि और आर्मी इन्फोटेक लगाएंगे 4 बड़े बैटरी स्टोरेज प्रोजेक्ट

October 2, 2026
देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का खुलासा, 3 महिलाएं और 3 पुरुष गिरफ्तार; नाबालिग रेस्क्यू

देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का खुलासा, 3 महिलाएं और 3 पुरुष गिरफ्तार; नाबालिग रेस्क्यू

October 2, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.