Tuesday, October 6, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home आपकी नज़र

उत्तराखंड में बिजली संकट से निपटने की तैयारी, पतंजलि और आर्मी इन्फोटेक लगाएंगे 4 बड़े बैटरी स्टोरेज प्रोजेक्ट

उत्तराखंड में बिजली संकट से निपटने की तैयारी, पतंजलि और आर्मी इन्फोटेक लगाएंगे 4 बड़े बैटरी स्टोरेज प्रोजेक्ट
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में बिजली संकट से निपटने की तैयारी, पतंजलि और आर्मी इन्फोटेक लगाएंगे 4 बड़े बैटरी स्टोरेज प्रोजेक्ट

उत्तराखंड में बिजली की बढ़ती मांग और सीमित उपलब्धता के बीच अब बड़े स्तर पर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) लगाए जाएंगे। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने राज्य में कुल 76 मेगावाट यानी 190 मेगावाट-ऑवर क्षमता के चार BESS प्रोजेक्ट्स के लिए तय टैरिफ और पावर खरीद समझौते के मसौदे को सशर्त मंजूरी दे दी है।

Related posts

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा, बस की टक्कर से एयरफोर्स जवान की मौत, साथी गंभीर घायल

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा, बस की टक्कर से एयरफोर्स जवान की मौत, साथी गंभीर घायल

October 6, 2026
मौसम ने बदली उड़ान की राह, अगस्त्यमुनि खेल मैदान में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, 6 यात्री सुरक्षित

मौसम ने बदली उड़ान की राह, अगस्त्यमुनि खेल मैदान में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, 6 यात्री सुरक्षित

October 6, 2026

ये चारों प्रोजेक्ट ढकरानी (देहरादून), खटीमा (ऊधमसिंह नगर), पथरी (हरिद्वार) और तिलोथ (उत्तरकाशी) में स्थापित किए जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया के तहत तीन प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी पतंजलि रिन्यूएबल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड को मिली है, जबकि एक प्रोजेक्ट आर्मी इन्फोटेक लिमिटेड को दिया गया है।

यूजेवीएनएल की ओर से कराई गई खुली और पारदर्शी ई-निविदा में पतंजलि रिन्यूएबल एनर्जी ने चारों प्रोजेक्ट्स के लिए सबसे कम दरें पेश की थीं। हालांकि, टेंडर की शर्तों के मुताबिक एक कंपनी को अधिकतम दो प्रोजेक्ट ही दिए जा सकते थे। इसके चलते पतंजलि ने तिलोथ प्रोजेक्ट छोड़ दिया। इसके बाद एल-2 बिडर आर्मी इन्फोटेक लिमिटेड ने पतंजलि की सबसे कम बोली वाली दर पर तिलोथ प्रोजेक्ट लेने पर सहमति जताई।

कहां कौन सा BESS प्रोजेक्ट लगेगा?

  • ढकरानी — 30 मेगावाट: पतंजलि रिन्यूएबल एनर्जी
  • खटीमा — 15 मेगावाट: पतंजलि रिन्यूएबल एनर्जी
  • पथरी — 16 मेगावाट: पतंजलि रिन्यूएबल एनर्जी
  • तिलोथ — 15 मेगावाट: आर्मी इन्फोटेक लिमिटेड

दिल्ली और पंजाब से भी कम दरें

आयोग के मुताबिक, उत्तराखंड में तय BESS टैरिफ दिल्ली और पंजाब में हाल ही में मंजूर दरों से कम हैं। ढकरानी के लिए ₹2,69,832 प्रति मेगावाट/माह, पथरी के लिए ₹2,79,501, खटीमा के लिए ₹2,79,782 और तिलोथ के लिए ₹2,80,000 प्रति मेगावाट/माह की दर तय की गई है।

तुलना के लिए, दिल्ली में 12.5 मेगावाट के एक प्रोजेक्ट के लिए करीब ₹2.99 लाख प्रति मेगावाट/माह, जबकि पंजाब में करीब ₹3.35 लाख से ₹3.44 लाख प्रति मेगावाट/माह की दरें मंजूर हुई हैं।

केंद्र से मिलेगी वित्तीय मदद

केंद्र सरकार की वायबिलिटी गैप फंडिंग (VGF) योजना के तहत उत्तराखंड को पावर सिस्टम डेवलपमेंट फंड से 500 मेगावाट-ऑवर क्षमता आवंटित की गई है। इसमें से 250 मेगावाट-ऑवर क्षमता का क्रियान्वयन यूजेवीएनएल के माध्यम से किया जा रहा है।

इस योजना के तहत केंद्र सरकार प्रति मेगावाट-ऑवर ₹18 लाख की वित्तीय सहायता तीन किस्तों में देगी। इससे राज्य में बिजली की मांग और उपलब्धता के बीच संतुलन बनाने में बैटरी स्टोरेज सिस्टम की भूमिका बढ़ने की उम्मीद है।

Previous Post

देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का खुलासा, 3 महिलाएं और 3 पुरुष गिरफ्तार; नाबालिग रेस्क्यू

Next Post

यमुनोत्री धाम यात्रा में दो श्रद्धालुओं की मौत, यात्रा सीजन में मृतकों की संख्या 34 पहुंची

Next Post
यमुनोत्री धाम यात्रा में दो श्रद्धालुओं की मौत, यात्रा सीजन में मृतकों की संख्या 34 पहुंची

यमुनोत्री धाम यात्रा में दो श्रद्धालुओं की मौत, यात्रा सीजन में मृतकों की संख्या 34 पहुंची

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

हाईकोर्ट ब्रेकिंग: फर्जी डॉक्यूमेंट से नियुक्ति पाने शिक्षकों के मामले में सरकार से जवाब तलब, 84 शिक्षक फर्ज़ी ..

हाईकोर्ट ब्रेकिंग: फर्जी डॉक्यूमेंट से नियुक्ति पाने शिक्षकों के मामले में सरकार से जवाब तलब, 84 शिक्षक फर्ज़ी ..

3 years ago
Big Breaking:-एनएच-74 घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, देहरादून-काशीपुर-रुद्रपुर में अफसरों के ठिकानों पर छापेमारी

Big Breaking:-एनएच-74 घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, देहरादून-काशीपुर-रुद्रपुर में अफसरों के ठिकानों पर छापेमारी

1 year ago
खुशखबरी : स्टाफ नर्स के 2930 पदों पर निकली भर्तियां……

पहाड़ के अस्पतालों में 338 डॉक्टर देंगे सेवाएं। स्वास्थ्य सेवाओं में होगा सुधार

4 years ago
बड़ी खबर :देहरादून में  दो आरोपी स्मैक के साथ गिरफ्तार

बड़ी खबर: जमीन मामले में रिश्वत लेता कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • हरिद्वार में दर्दनाक हादसा, बस की टक्कर से एयरफोर्स जवान की मौत, साथी गंभीर घायल
  • मौसम ने बदली उड़ान की राह, अगस्त्यमुनि खेल मैदान में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, 6 यात्री सुरक्षित
  • 7 सीटर वैन में 18 बच्चे! स्कूली वाहनों की चेकिंग में खुली लापरवाही, कई के चालान

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा, बस की टक्कर से एयरफोर्स जवान की मौत, साथी गंभीर घायल

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा, बस की टक्कर से एयरफोर्स जवान की मौत, साथी गंभीर घायल

October 6, 2026
मौसम ने बदली उड़ान की राह, अगस्त्यमुनि खेल मैदान में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, 6 यात्री सुरक्षित

मौसम ने बदली उड़ान की राह, अगस्त्यमुनि खेल मैदान में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, 6 यात्री सुरक्षित

October 6, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.