पौड़ी में मांगों को लेकर आंदोलन तेज! जिला अस्पताल की छत पर चढ़े गणेश भट्ट, पाबो में उप जिला अस्पताल और उप तहसील बनाने की मांग
उत्तराखंड के पौड़ी से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पाबो क्षेत्र की पांच सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे गणेश भट्ट सोमवार को जिला अस्पताल की छत पर चढ़ गए। उनके इस कदम के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, गणेश भट्ट लंबे समय से पाबो क्षेत्र की पांच सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उनकी प्रमुख मांगों में पाबो में उप जिला अस्पताल और उप तहसील की स्थापना करना शामिल है।
गणेश भट्ट ने सरकारी सिस्टम पर क्षेत्र की समस्याओं और मांगों की लगातार अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि क्षेत्र की जरूरी मांगों पर अब तक गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया है।
वहीं, उनके जिला अस्पताल की छत पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। प्रशासन की ओर से स्थिति को संभालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
अब देखना होगा कि प्रशासन और आंदोलनकारी के बीच बातचीत से इस मामले का क्या समाधान निकलता है और पाबो क्षेत्र की पांच सूत्री मांगों पर सरकार कब तक फैसला लेती है।










