उत्तराखंड में मौसम लेगा करवट! बारिश और बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड, इन 7 जिलों में अलर्ट जैसे हालात
उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज से प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।
वहीं, 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। बारिश और बर्फबारी का असर पहाड़ी इलाकों के साथ मैदानी क्षेत्रों के तापमान पर भी देखने को मिलेगा, जिससे ठंड बढ़ सकती है।
हालांकि, 16 और 17 नवंबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
वहीं, गुरुवार को देहरादून में दिनभर तेज धूप खिली रही। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अब देखना होगा कि मौसम में इस बदलाव के बाद प्रदेशवासियों को ठंड का कितना ज्यादा अहसास होता है।










