चमोली में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 4.1 रही तीव्रता, ज्योर्तिमठ था केंद्र
उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार सुबह भूकंप के झटकों से लोगों में हलचल मच गई। सुबह करीब 10 बजकर 24 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर के मुताबिक, भूकंप का केंद्र ज्योर्तिमठ रहा। झटके महसूस होते ही लोग सतर्क हो गए, हालांकि राहत की बात यह है कि जिले में कहीं से भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन के अनुसार, फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है और भूकंप के बाद किसी भी तरह की अप्रिय घटना सामने नहीं आई है।










