Thursday, August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home हस्तक्षेप

लव जिहाद: अंतर धार्मिक विवाह और त्रिवेंद्र सरकार का बचकाना पन 

लव जिहाद: अंतर धार्मिक विवाह और त्रिवेंद्र सरकार का बचकाना पन 
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अंतर धार्मिक विवाह और त्रिवेंद्र सरकार का बचकाना पन 

 

Related posts

LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

August 12, 2026
भूमि धोखाधड़ी में फरार चल रहे कांग्रेस नेता और  उसका बेटा, पुलिस ने लिया एक्शन, देखें क्या है मामला

भूमि धोखाधड़ी में फरार चल रहे कांग्रेस नेता और उसका बेटा, पुलिस ने लिया एक्शन, देखें क्या है मामला

August 12, 2026

– अंतर धार्मिक विवाह बनाम लव जेहाद

– पंकज कपूर
पिछले पखवाड़े अंतर धार्मिक विवाह को प्रोत्साहन देने से संबंधित त्रिवेंद्र सरकार की एक योजना ने ऐसा तूल पकड़ा कि इसकी गाज एक कर्तव्यनिष्ठ अफसर पर गिर गई। हुआ यह कि पिछले दिनों सरकारी टारगेट पूरा करने के लिहाज से समाज कल्याण विभाग के अफसर दीपांकर रियाल ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को एक पत्र जारी किया, जिसमें उन्होंने समाज कल्याण विभाग की एक योजना को क्रियान्वित करने के लिए आदेश जारी किए थे। जिला समाज कल्याण अधिकारी टिहरी के पद पर तैनात दीपक गर्ग ने अपने पत्र में कहा था कि, अंतरजातीय और अंतर धार्मिक विवाह को प्रोत्साहन करने के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा 50,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि तय की गई है, लिहाजा इसके लिए आवेदन मंगवाए जाए।

उत्तराखंड में भाजपा की सरकार है और भाजपा हिंदुत्व की राजनीति करने के लिए लव जिहाद तथा अंतर धार्मिक विवाह का प्रतिकार करती रहती है , लेकिन त्रिवेंद्र सरकार द्वारा इस योजना के बारे में पत्र जारी होते ही यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब त्रिवेंद्र सरकार बैकफुट पर आ गई और त्रिवेंद्र सरकार ने बाकायदा इस पत्र की जांच बिठा दी कि आखिर अधिकारी द्वारा ऐसा पत्र लिखने के पीछे क्या कारण थे? अपनी छवि बचाने के चक्कर में त्रिवेंद्र सरकार ने एक बार भी यह नहीं सोचा कि इसमें उक्त अफसर की कोई गलती नहीं है। बल्कि वह तो सरकारी योजना का ही क्रियान्वयन कर रहा था।

त्रिवेंद्र सरकार ने उक्त अफसर को देहरादून मुख्यालय से अटैच कर दिया। इससे यह साफ पता लगता है कि, त्रिवेंद्र सरकार प्रचंड बहुमत में होने के बावजूद सामाजिक छवि को लेकर कितने नाजुक मोड़ पर है और प्रशासनिक निर्णय लेने की क्षमता कितनी कमजोर है। इसी दौरान उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के एक निर्णय ने आग में घी का काम किया। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने उसी दौरान जबरन धर्मांतरण करके विवाह करने पर सख्त सजा दिए जाने का कानून बना डाला। अब इस मामले ने यहां तूल पकड़ लिया कि एक तरफ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अंतर धार्मिक युवाओं को लेकर सख्त कानून बना रही है वहीं उत्तराखंड सरकार अंतरजातीय तथा अंतर धार्मिक विवाह को प्रोत्साहन देने के लिए बाकायदा 50,000 रुपये प्रोत्साहन राशि देने की बात कह रही है।

वहीं उत्तराखंड सरकार इस छीछालेदर के बाद इतनी बैकफुट पर आ गई थी कि, अंतर धार्मिक विवाहों से प्रोत्साहन राशि ही खत्म करने की तैयारी कर ली गई। हालांकि उत्तर प्रदेश में केवल जबरन अंतर धार्मिक विवाह के लिए धर्मांतरण करने पर रोक है। केरल हाईकोर्ट ने भी विवाह के लिए धर्म परिवर्तन को अवैध बताते हुए ऐसे विवाह निरस्त किए हैं। उत्तराखंड में भी आजकल अंतर धार्मिक विवाह बनाम लव जेहाद चर्चा का विषय बन गया है। उत्तराखंड के हिंदूवादी संगठन इस चर्चा की आग में घी डालने का काम कर रहे हैं और बाकायदा लव जेहाद के खिलाफ आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। किंतु इन सभी तिकड़म के पीछे उनका खालिश राजनीतिक मकसद ही है।

पिछले 4 सालों में केवल हिंदुत्व के बल पर ही वोटों के ध्रुवीकरण के भरोसे पर त्रिवेंद्र सरकार का खाता लोकप्रिय कामकाज के लिहाज से शून्य ही नहीं बल्कि कई डिग्री माइनस में है। कामकाज के मोर्चे पर त्रिवेंद्र सरकार की तुलना बाकायदा घंडियाल से होने लगी है। वैसे भी सरकार चुनावी वर्ष में हिंदू वोटों को नाराज करने का धर्मसंकट मोल नहीं ले सकती इसलिए सरकारी योजनाओं को कर्तव्य निष्ठा से पूरा करने वाले एक साफ छवि के अवसर दीपांकर घिडियाल पर इसकी जांच गिर गई। जबकि उनका ऐसा कोई मकसद नहीं था।

लेकिन त्रिवेंद्र सरकार प्रचंड बहुमत के बावजूद एक तो जनता के विश्वास के पैमाने पर कमजोर हो चली है, वहीं दूसरी तरफ अपने विधायकों और मंत्रियों के असंतोष के तले भी दबी हुई है। यही कारण है कि ईमानदार अफसर एक-एक करके हतोत्साहित किए जा रहे हैं। हाल ही में रेखा आर्य के प्रकरण में भी ईमानदार अफसर वी. षणमुगम को भी कोई गलती ना होते हुए भी कई विभागों से हाथ धोना पड़ा। वही दीपांकर घिडियाल के साथ भी यही हुआ है। यही कारण है कि काम करने वाले अफसर दूसरे राज्यों में प्रतिनियुक्तिओं में अपना जुगाड़ तलाश रहे हैं।

Previous Post

उत्तराखंड: साइबर अपराधों पर रोक लगाने की मांग को लेकर डीआईजी से मिला डी.वी.एम.यू. व्यापार मंडल

Next Post

अन्नदाता किसान भाइयों के समर्थन के लिए नंगे पैर चलूंगा :- रविन्द आनंद

Next Post
अन्नदाता किसान भाइयों के समर्थन के लिए नंगे पैर चलूंगा :- रविन्द आनंद

अन्नदाता किसान भाइयों के समर्थन के लिए नंगे पैर चलूंगा :- रविन्द आनंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

धारा 166, 167 वादों के निस्तारण में गंभीरता दिखाएं अधिकारी, एक माह के भीतर वादों को करें निस्तारितःडीएम

प्रभावशाली व्यक्तियों की 750 बीघा भूमि पर कब्जा लेगी सरकार

2 years ago
दुःखद: उत्तराखंड का एक और जवान शहीद। परिवार में छाया मातम

दुःखद: उत्तराखंड का एक और जवान शहीद। परिवार में छाया मातम

2 years ago
बड़ी खबर:  भ्रष्ट आईएएस रामविलास की पत्नी से विजिलेंस ने 4 घंटे की पूछताछ। नही दे पाई सवालों के जवाब

बड़ी खबर: भ्रष्ट आईएएस रामविलास की पत्नी से विजिलेंस ने 4 घंटे की पूछताछ। नही दे पाई सवालों के जवाब

4 years ago
अपडेट: UKPSC ने इस परीक्षा का एडमिट कार्ड किया जारी! ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड..

UKPSC update: UKPSC ने जारी किया इस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी। ऐसे करें चेक

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा
  • भूमि धोखाधड़ी में फरार चल रहे कांग्रेस नेता और उसका बेटा, पुलिस ने लिया एक्शन, देखें क्या है मामला
  • उत्तराखंड पुलिस दे रही लखपति बनने का मौका, बस करना होगा ये काम

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

August 12, 2026
भूमि धोखाधड़ी में फरार चल रहे कांग्रेस नेता और  उसका बेटा, पुलिस ने लिया एक्शन, देखें क्या है मामला

भूमि धोखाधड़ी में फरार चल रहे कांग्रेस नेता और उसका बेटा, पुलिस ने लिया एक्शन, देखें क्या है मामला

August 12, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.