Tuesday, February 10, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home Uncategorized

झंडासाहिब के दर्शन के लिए देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु

झंडासाहिब के दर्शन के लिए देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

झंडासाहिब के दर्शन के लिए देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु

1. श्री दरबार साहब, श्री झण्डा साहिब परिसर में शुक्रवार दोपहर 2 बजकर 12 मिनट पर हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण
2.श्री गुरु राम राय जी महाराज की सूक्ष्म उपस्थिति के रूप में बाज ने दिए दर्शन, संगतें हुई निहाल
3.मेला समिति की अपील का दिखा असर, सीमित संख्या में उपस्थित हुईं संगतें

Related posts

रोड़वेज कर्मचारियों के  सेवानिवृत लाभों की वसुली पर  हाईकोर्ट ने लगाई रोक

रोड़वेज कर्मचारियों के सेवानिवृत लाभों की वसुली पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

January 31, 2026
कांग्रेस पूर्व विधायक बलबीर सिंह नेगी

दुखद : टिहरी से पूर्व विधायक बलबीर सिंह नेगी का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

January 26, 2026

देहरादून। आस्था के महाकुंभ श्री झण्डे जी मेले का साक्षी बनने के लिए साल भर देश-दुनिया की संगतें इंतजार करती हैं। शुक्रवार को हज़ारों श्रद्धालुओं व संगतों की उपस्थिति में दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज परिसर में एतिहासिक श्री झण्डे जी (पवित्र ध्वज दण्ड) का आरोहण हुआ। श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के दिशा निर्देशन में 2ः12 मिनट पर श्री झण्डे जी का आरोहण किया गया। श्री गुरु महाराज जी के जयकारों से द्रोणनगरी धन्य धन्य हो गई। कोविड-19 गाइडलाइन अनुपालन के चलते पिछले सालों की तुलना में इस बार संगतें काफी कम संख्या में मौजूद रहीं। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज, श्री झण्डा जी मेला आयोजन समिति विभिन्न माध्यमों से लगतार संगतों से सीमित संख्या में आने की अपील कर रही थी, उसी का यह प्रभाव रहा कि श्री झण्डा जी आरोहण मुख्य कार्यक्रम के दौरान सीमित संख्या में संगतें उपस्थित रहीं।
शुक्रवार सुबह 7ः00 बजे श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ पुराने श्रीझण्डे जी (ध्वज दण्ड) को उतारा गया। श्रीझण्डे जी को उतारने के लिए संगतें श्री झण्डे जी के नीचे एकत्र हो गईं। श्री झण्डे जी को उतरते व फिर चढ़ते देखना अपने आप में अद्भुत एवम अद्वितीय नज़ारा है। इस पुण्य को अर्जित करने के लिए देश-विदेश से आई संगतें इस पावन बेला का साल भर बेसब्री से इंतजार करती हैं। श्री झण्डे जी पर विशेष पूजा अर्चना की गई। श्री झण्डे जी (पवित्र ध्वज दण्ड) को संगतों ने सुबह दूध, घी, शहद, गंगाजल व पंचगब्यों से स्नान करवाया।
इस बार 86 फीट ऊंचे (ध्वजदण्ड) श्री झण्डे जी पर पहले सादे और शनील के गिलाफ चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हुई। खास बात यह कि इस दौरान श्री झण्डे जी को ज़मीन पर नहीं रखा जाता। संगतें अपनी हाथों पर झण्डे जी को थामे रहती हैं। जैसे-जैसे झण्डे जी पर गिलाफ के आवरण चढ़ाने का क्रम बढ़ता जाता, संगतों का उत्साह भी पराकाष्ठा तक पहुंचता जाता। दोपहर करीब 12ः40 बजे तक श्री झण्डे जी पर सादे व शनील के गिलाफ चढ़ाने की प्रक्रिया चली।
दोपहर करीब 1ः00 बजे श्री झण्डे जी पर दर्शनी गिलाफ चढ़ाया गया। दर्शनी गिलाफ के चढ़ते ही व श्री झण्डे जी के आरोहण की प्रक्रिया प्रारम्भ होते ही श्री गुरु राम राय महाराज जी के जयकारों की ध्वनि भी तेज हो उठी। दोपहर 2ः00 बजे नए मखमली वस्त्र और सुनहरे गोटों से सुसज्जित श्री झंडे जी के आरोहण की प्रक्रिया आरंभ होने का दृश्य देखकर श्रद्धालुओं के श्रद्धाभाव आंखों से छलक आए। हर कोई दर्शनी गिलाफ को छूकर पुण्य अर्जित करने के लिए उत्सुक दिखा।
श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के दिशा-निर्देशन में श्री झण्डे जी के नीचे लगी कैंचियों को थामे श्रद्धालुजन श्री झंडे जी को उठा रहे थे। पूरा श्री दरबार साहिब परिसर, श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों से गूंज उठा। दोपहर 2 बजकर 12 मिनट पर जैसे ही श्री दरबार साहिब देहरादून के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में श्रीझण्डे जी का आरोहण हुआ, वैसे ही पूरी द्रोणनगरी श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों से गूंज उठी। श्रद्धालुओं ने श्री गुरु महाराज जी के जयकारे लगाए व ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया। इसी दौरान एक बाज ने श्री झण्डे जी की परिक्रमा की। श्री झण्डे जी के आरोहण के समय बाज की इस चमत्कारी उपस्थिति को श्री गुरु राम राय जी महाराज की सूक्ष्म उपस्थिति के रूप में हर साल दर्ज किया जाता है। इसके साथ ही खुशियों में सराबोर श्रद्धालु एक बार फिर झूमने लगे।

देशवासियों पर रहे श्री गुरु राम राय जी महाराज की कृपा:- श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज
श्री झण्डे जी के आरोहण के बाद श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी देश व प्रदेशवासियों सहित संगतों को श्री झण्डे जी मेले की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। श्री महाराज जी ने कहा कि श्री झण्डा मेला प्रेम, सदभावना, आपसी भाईचारा, सौहार्द, उल्लास व अमन-चैन का संदेश देने वाला मेला है। उन्होंने कहा कि श्री झण्डे जी पर शीश नवाने से सभी भक्तों की मन्नतें पूरी होती हैं, यही वजह है कि श्रद्धालुओं की श्री झण्डे जी की प्रति आस्था बढ़ती जा रही है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि देशवासियों-प्रदेशवासियों व श्री झण्डे जी मेले में शामिल होने आई संगतों पर श्री गुरु राम राय जी महाराज की कृपा सदैव बनी रहे।
पंजाब से आई युवा संगतों ने पहना पीला ड्रेस कोड
पुराने श्री झण्डे जी को उतराने व श्री झण्डे जी के आरोहण की प्रक्रिया के दौरान पंजाब से आई युवा संगतों का ड्रेस कोड भी आकर्षण का केन्द्र रहा। सभी युवाओं ने पीली टी-शर्ट पहनी हुई थी। संगतें जैसे जैसे श्री श्रण्डे जी पर गिलाफों का आवरण युवा संगतें श्री गुरु राम राय जी महाराज का जैकारा लगाकर माहौल को और भक्तिमय बना देतीं।
पवित्र सरोवर में लगाई डुबकी
श्रद्धालुओं ने श्री दरबार साहिब स्थित पवित्र सरोवर में डुबकी लगाई। सुबह से ही श्रद्धालु यहां स्नान कर रहे थे। बच्चों ने भी सरोवर के स्नान का आनन्द उठाया।
पुलिस बल व प्रशासनिक अधिकारियों रहे मुस्तैद
श्री झण्डे जी आरोहण के दौरान पुलिस व प्रशासन की टीमें श्री दरबार साहिब परिसर में मौजूद रहीं। सुबह से ही पुलिसकर्मी सहारनपुर चैक से भण्डारी चैक तक मौर्चो सम्भाले रहीं।

Previous Post

मेयर अनिता ममगाई ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

Next Post

हादसा: आवासीय मकान के ऊपर गिरा चीड़ का पेड़ मकान क्षतिग्रस्त

Next Post
हादसा: आवासीय मकान के ऊपर गिरा चीड़ का पेड़ मकान क्षतिग्रस्त

हादसा: आवासीय मकान के ऊपर गिरा चीड़ का पेड़ मकान क्षतिग्रस्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

इधर शिकायत,उधर एक्शन, त्वरित कार्यवाही जिला प्रशासन की कार्यशैली में अब है शुमार

इधर शिकायत,उधर एक्शन, त्वरित कार्यवाही जिला प्रशासन की कार्यशैली में अब है शुमार

6 months ago
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025: देहरादून के चकराता, कालसी और विकासनगर में 78.49% मतदान

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025: देहरादून के चकराता, कालसी और विकासनगर में 78.49% मतदान

7 months ago
Weather alert: देहरादून समेत इन जिलों में आज भारी बारिश का यैलो अलर्ट जारी, पढ़े मौसम की ताजा अपडेट 

Weather alert: देहरादून समेत इन जिलों में आज भारी बारिश का यैलो अलर्ट जारी, पढ़े मौसम की ताजा अपडेट 

2 years ago
हाईकोर्ट : तहसीलदार ने कोर्ट के समक्ष मांगी माफी, आखिर क्यों ?

बड़ी खबर:- नहीं मिली पूर्व आईएएस की पत्नी को कोर्ट से राहत

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/01/vv.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म
  • उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद
  • सड़कों की अंधाधुंध खुदाई पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, सात एजेंसियों की अनुमति रद्द

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.