Friday, August 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home राजनीति

श्रद्धांजलि: अधूरी ख्वाहिशों के साथ चुपके से विदा हो गयी इंदिरा

श्रद्धांजलि: अधूरी ख्वाहिशों के साथ चुपके से विदा हो गयी इंदिरा
0
SHARES
20
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अधूरी ख्वाहिशों के साथ चुपके से विदा हो गयी इंदिरा

– न सीएम बन सकीं और न बेटे को राजनीति में स्थापित कर सकीं
– 46 साल राजनीति की, इलाज के लिए प्रदेश में एक अदद बेड नहीं मिला

Related posts

2027 की तैयारी के लिए  कांग्रेस की नई टीम, युवाओं और नेताओं के बच्चों को अहम जिम्मेदारी

2027 की तैयारी के लिए कांग्रेस की नई टीम, युवाओं और नेताओं के बच्चों को अहम जिम्मेदारी

August 10, 2026
उत्तराखंड के चीफ इलेक्शन आफिसर को SIR नोटिस

उत्तराखंड के चीफ इलेक्शन आफिसर को SIR नोटिस

August 7, 2026

– गुणानंद जखमोला
नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश उत्तराखंड की राजनीति में महिला सशक्तीकरण का एक बड़ा आधार स्तंभ था, जो आज ढह गया। अपने 46 साल के राजनीतिक सफर में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ने अनेकों चुनौतियों का सामना किया और अनेक जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनकी दो ख्वाहिशें अधूरी रह गयी। एक सीएम बनने की और दूसरी अपने बेटे को राजनीति में स्थापित करने की।

संभव है कि, अब उनका बेटा सुमित उनकी राजनीतिक विरासत संभाल लें। 80 वर्षीय इंदिरा इन दो ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए अंतिम समय तक राजनीति में जुटी रही। दिल्ली में कांग्रेस बैठक में भाग लेने के लिए पहुंची इंदिरा का निधन हृदयाघात से हो गया।

7 अप्रैल 1941 को अयोध्या में जन्मी डॉ इंदिरा हृदयेश ने अध्यापन क्षेत्र से करियर शुरू किया। उनका विवाह 1967 में हृदयेश कुमार के साथ हुआ। 1974 में पहली बार गढ़वाल-कुमाऊं शिक्षक कोटे से उन्होंने यूपी विधान परिषद में इंट्री की। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

विधान परिषद चुनाव में सर्वाधिक मतों से जीतने का रिकार्ड भी इंदिरा के नाम रहा। 2000 में जब अंतिम सरकार में वो नेता विपक्ष रही। 2002 में एनडी सरकार में लोक निर्माण विभाग समेत कई जिम्मेदारियां रही। 2012 से 2017 की कांग्रेस सरकार में वो वित्त मंत्री रहीं। इस दौरान जब बहुगुणा की कुर्सी खतरे में थी तो सीएम बनने के लिए उन्होंने पूरा जोर लगा दिया था। लेकिन बाजी हरीश रावत के हाथ लग गयी।

46 साल के लंबे राजनीति जीवन में डॉ इंदिरा हृदयेश ने अनेकों चुनौतियों का सामना डटकर किया। पुरुषों का वर्चस्व रहते हुए भी उन्होंने अपने विरोधियों को खूब सबक सिखाया। लेकिन अपने बेटे सुमित को राजनीति में स्थापित करने की हसरत उनकी बाकी रह गयी। 2018 के नगर निगम चुनाव में वे अपने बेटे को मेयर का टिकट दिलाने में तो कामयाब हो गयी लेकिन जिता नहीं सकी। उन्होंने आरोप लगाया कि, भितरघात के कारण सुमित हार गया।

पिछले साल उन्हें कोरोना हो गया तो उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में एक अदद बेड नहीं मिला। इसके बाद वो इलाज के लिए गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में गयी।

विचारणीय बात यह है कि, उत्तराखंड के राजनीति के इस लंबे इतिहास में कोई भी पहाड़ी नेता यहां एक अच्छा अस्पताल नहीं तैयार करवा सका, जिसमें नेताओं और अफसरों का इलाज हो सकें। कांग्रेस की हाल में चल रही गुटबाजी में इंदिरा को प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम के खेमे का गिना जा रहा था।

हरीश रावत के साथ गुटबाजी की खबरें आम हैं। भले ही कांग्रेस में जबरदस्त गुटबाजी चल रही हो और कांग्रेस का अस्तित्व खतरे में हो, लेकिन इंदिरा कांग्रेस की एक आधार स्तंभ रही हैं और उनके चुनावों से ठीक पहले यूं गुपचुप चले जाना कांग्रेस के लिए विशेषकर प्रीतम सिंह के लिए एक बड़ा झटका है।

डॉ इंदिरा हृदयेश उत्तराखंड से पहली कद्दावर महिला नेता थी और संभवत रहेंगी। वो प्रदेश के लिए महिला सशक्तीकरण की मिसाल हैं। यह प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका यूं गुपचुप चले जाना अखरता है। विनम्र श्रद्धांजलि।

Previous Post

महापौर ममगाई ने आज गढ़वाली लोकगीत “मेरा सिपैजी” का विमोचन किया

Next Post

बुजुर्ग दंपती की संपत्ति कब्जाने के आरोप में भाजपा नेत्री गिरफ्तार। पार्टी से निष्कासित

Next Post
बुजुर्ग दंपती की संपत्ति कब्जाने के आरोप में भाजपा नेत्री गिरफ्तार। पार्टी से निष्कासित

बुजुर्ग दंपती की संपत्ति कब्जाने के आरोप में भाजपा नेत्री गिरफ्तार। पार्टी से निष्कासित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

गुड न्यूज: एस.जी.आर.आर. एजुकेशन मिशन के छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम

गुड न्यूज: एस.जी.आर.आर. एजुकेशन मिशन के छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम

1 year ago
उत्तराखंड: महिला दरोगा की दबंगई। तहसीलदार पर जमाया आर्डर

Exclusive: बुजुर्ग पिता की दवा खत्म, बेटी नोएडा में। बीमार के लिए फरिश्ता बनी पुलिस

6 years ago
उत्तराखंड: पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों के विरोध में उतरी हजारों लोगों की भीड़

उत्तराखंड: पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों के विरोध में उतरी हजारों लोगों की भीड़

6 years ago
उत्तराखंड में पति ने पत्नी को डंडो से पीट पीट कर उतारा मौत के घाट

उत्तराखंड में पति ने पत्नी को डंडो से पीट पीट कर उतारा मौत के घाट

2 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.