Saturday, September 19, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड के चीफ इलेक्शन आफिसर को SIR नोटिस

उत्तराखंड के चीफ इलेक्शन आफिसर को SIR नोटिस
0
SHARES
469
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड : उत्तराखंड में मतदाता सूची के शुद्धिकरण अभियान के दौरान कई वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक नेताओं के नाम व पते में त्रुटियां सामने आई हैं। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम समेत कई नामी हस्तियों को नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं उधमसिंह नगर के जसपुर में जिंदा मतदाताओं को मृत दिखाए जाने के आरोपों ने विवाद खड़ा कर दिया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सहित वरिष्ठ अधिकारियों को नोटिस

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के पिता के नाम की वर्तनी में गड़बड़ी के चलते उन्हें नोटिस मिला था। उन्होंने दस्तावेज जमा कर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के माध्यम से विसंगति का निस्तारण कर लिया। इसी क्रम में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, काशीपुर एसडीएम अभय प्रताप सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंग्वाल और एपीडी विम्मी जोशी को भी नाम व पते की त्रुटियों के निवारण हेतु नोटिस भेजे गए हैं।

Related posts

उत्तराखंड से उत्तरप्रदेश का सफर होगा सुहाना, कटेंगे 7000 पेड़

उत्तराखंड से उत्तरप्रदेश का सफर होगा सुहाना, कटेंगे 7000 पेड़

September 17, 2026
उत्तराखंड में 6 साल की मासूम का अपहरण कर किया दुष्कर्म, अदालत ने सुनाई उम्रकैद

उत्तराखंड में 6 साल की मासूम का अपहरण कर किया दुष्कर्म, अदालत ने सुनाई उम्रकैद

September 17, 2026

सोनीपत सांसद एवं हरिद्वार के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी तथा पौड़ी के प्रसिद्ध साहित्यकार नरेंद्र कठैत का नाम मतदाता सूची से कटने पर उन्हें भी नोटिस जारी किए गए। विधानसभा चुनाव में बदरीनाथ से प्रत्याशी रहे नवल किशोर खाली, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी मुन्नी तिवारी और पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा को सुनवाई तथा अभिलेख सत्यापन के लिए नोटिस दिए गए हैं।

नेताओं के परिजनों के नामों में भी विसंगतियां

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के पुत्र संजीव आर्य व पुत्रवधू, उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष शिव शंकर भाटिया व उनकी पत्नी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज (अल्मोड़ा), पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मला गहतोड़ी (चम्पावत), भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा (हरिद्वार) तथा यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर समेत कई दलीय पदाधिकारियों को नाम या पते की विसंगतियों पर नोटिस मिले हैं। ये नोटिस मतदाता सूची में सुधार की प्रक्रिया का हिस्सा बताए जा रहे हैं।

जसपुर में जिंदा वोटरों को मृत दिखाने पर विवाद

उधमसिंह नगर के जसपुर में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया के दौरान तीन जिंदा मतदाताओं को मृत दिखाए जाने पर बवाल मच गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बिना समुचित जांच-पड़ताल के आपत्तियां दर्ज की जा रही हैं। छह मतदाताओं ने कोतवाली में तहरीर देकर फर्जी आपत्तियां लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मोहल्ला चौहानान स्थित कांग्रेस नगराध्यक्ष मोहम्मद नाजिम के कार्यालय में विधायक आदेश चौहान पहुंचे। वहां शादाब अख्तर, नूरहसन और जुबेदा खातून ने बताया कि वे जिंदा होने के बावजूद मृत दिखाए गए हैं। अफरोजा और जरीना समेत अन्य मतदाताओं को शिफ्ट दर्शाया गया है, जबकि वे अपने घरों में रह रही हैं। शकील अहमद, मोहम्मद शाहबाज आदि ने भी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

विधायक आदेश चौहान ने इस पूरे प्रकरण के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने बताया कि तीन दिनों में करीब 2800 मतदाताओं की आपत्तियां दर्ज की गई हैं। आरोप है कि एक विशेष समुदाय के मतदाताओं को निशाना बनाया जा रहा है। विधायक ने एसडीएम से संपर्क कर मामले की जांच करने की मांग की है

Previous Post

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका,हजारों पदों पर निकली वेकेंसी

Next Post

दुखद : बागेश्वर खीर गंगा नदी किनारे क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव मिलने से सनसनी, परिवार में पसरा मातम

Next Post
दुखद : बागेश्वर खीर गंगा नदी किनारे क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव मिलने से सनसनी, परिवार में पसरा मातम

दुखद : बागेश्वर खीर गंगा नदी किनारे क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव मिलने से सनसनी, परिवार में पसरा मातम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

हरिद्वार : हरकी पैड़ी पर मुस्लिम युवक बेच रहा था अंडे,पुलिस ने किया  मुकदमा दर्ज

हरिद्वार : हरकी पैड़ी पर मुस्लिम युवक बेच रहा था अंडे,पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

3 years ago
सहकारी बैंकों का लाभ 16 हजार करोड़ पार, बैंकों को कड़े निर्देश

सहकारी बैंकों का लाभ 16 हजार करोड़ पार, बैंकों को कड़े निर्देश

4 years ago
नहीं रहे दिग्गज मसाला कंपनी M D H  के मालिक धर्मपाल गुलाटी .हार्ट अटैक से हुआ 98 साल में निधन 

नहीं रहे दिग्गज मसाला कंपनी M D H  के मालिक धर्मपाल गुलाटी .हार्ट अटैक से हुआ 98 साल में निधन 

6 years ago
गजब: बेटी की शादी से पहले मां जेवर पैसे लेकर प्रेमी के साथ फरार। शादी छोड़ मां को ढूंढ रहे घरवाले

गजब: बेटी की शादी से पहले मां जेवर पैसे लेकर प्रेमी के साथ फरार। शादी छोड़ मां को ढूंढ रहे घरवाले

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड से उत्तरप्रदेश का सफर होगा सुहाना, कटेंगे 7000 पेड़
  • उत्तराखंड में 6 साल की मासूम का अपहरण कर किया दुष्कर्म, अदालत ने सुनाई उम्रकैद
  • दिल्ली हादसे के बाद उत्तराखंड में प्रशाशन अलर्ट, देहरादून में खाली कराए 7 भवन

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड से उत्तरप्रदेश का सफर होगा सुहाना, कटेंगे 7000 पेड़

उत्तराखंड से उत्तरप्रदेश का सफर होगा सुहाना, कटेंगे 7000 पेड़

September 17, 2026
उत्तराखंड में 6 साल की मासूम का अपहरण कर किया दुष्कर्म, अदालत ने सुनाई उम्रकैद

उत्तराखंड में 6 साल की मासूम का अपहरण कर किया दुष्कर्म, अदालत ने सुनाई उम्रकैद

September 17, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.