Friday, August 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home राजनीति

प्रधानमंत्री के उत्तराखंड दौरे पर किसानों ने जताया विरोध। लगाए “गो बैक मोदी” के नारे

प्रधानमंत्री के उत्तराखंड दौरे पर किसानों ने जताया विरोध। लगाए “गो बैक मोदी” के नारे
0
SHARES
21
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रधानमंत्री के उत्तराखंड दौरे पर किसानों ने जताया विरोध। लगाए “गो बैक मोदी” के नारे

रिपोर्ट- ज्योति यादव
डोईवाला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऋषिकेश आगमन पर संयुक्त किसान मोर्चा डोईवाला ने चौक बाजार पर काली पट्टी बांधकर जोरदार प्रदर्शन किया एवं विरोध जताया।

Related posts

2027 की तैयारी के लिए  कांग्रेस की नई टीम, युवाओं और नेताओं के बच्चों को अहम जिम्मेदारी

2027 की तैयारी के लिए कांग्रेस की नई टीम, युवाओं और नेताओं के बच्चों को अहम जिम्मेदारी

August 10, 2026
उत्तराखंड के चीफ इलेक्शन आफिसर को SIR नोटिस

उत्तराखंड के चीफ इलेक्शन आफिसर को SIR नोटिस

August 7, 2026

डोईवाला संयुक्त किसान मोर्चे के सैकड़ों किसान डोईवाला गन्ना सोसाईटी पर एकत्रित हुए और रैली निकाल कर नरेंद्र मोदी के खिलाफ “गो बैक नरेन्द्र मोदी” और मुर्दाबाद जैसे जोरदार नारों के साथ मोर्चे के अध्यक्ष तजेंद्र सिंह के नेतृत्व में बाजार से होते हुए चौक पर पहुंचे और काले गुबारे उड़ाकर नरेंद्र मोदी के ऋषिकेश आगमन का विरोध किया।

उपस्थित किसानों को सम्बोधित करते हुए संयुक्त किसान मोर्चे के प्रदेश संयोजक व किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री गंगाधर नौटियाल तथा तजेंद्र सिंह ताज ने कहा कि, देश मे किसानों के खिलाफ काले कानूनों को लाने वाले प्रधानमंत्री का विरोध करके आज डोईवाला के किसानों ने ये बता दिया कि, अब किसान जाग गया और भाजपा सरकार को सबक सिखाने के बिल्कुल मूड में है।

उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री को एयरपोर्ट जोलीग्रांट पर आना था, परंतु किसानों के विरोध के चलते उनकी हिम्मत नहीं हुई। जिस कारण वह हैलीकॉप्टर से सीधे एम्स ऋषिकेश में पहुंचे और यही नही बल्कि अपना केदारनाथ का कार्यक्रम भी निरस्त करना पड़ा। ये किसानों व उत्तराखंड वासियो की बड़ी जीत है।

किसानों को मोहित उनियाल, बलबीर सिंह व फुरकान अहमद कुरेशी ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि, जिस तरह किसानों ने आज प्रधानमंत्री का विरोध करके एकता का परिचय दिया है, वह किसानों की बड़ी जीत है और जब भी जरूरत पड़ेगी, इसी तरह किसान मिलकर किसानों पर होने वाले जुल्मो का सामना करने को तैयार रहेंगे।

किसानों को सुरेन्द्र खालसा व ज़ाहिद अंजुम और याक़ूब अली ने सम्बोधित करते हुए कहा कि, उत्तप्रदेश की सरकार ने अभी तक लखीमपुर खीरी के दरिंदे हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया और उल्टे उसे बचाने की कोशिश की जा रही है। जिसकी संयुक्त किसान मोर्चा डोईवाला कड़े शब्दों में निंदा करता है और यदि शीघ्र ही किसानों के हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो उसके खिलाफ भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

किसानों को अश्विनी त्यागी, गुरदीप सिंह, उमेद बोरा ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि, देश मे आज हिटलर शाही सरकार का राज है, जो किसानों का दिन-प्रतिदिन शोषण कर रही है और किसानों के खिलाफ देश मे डर का माहौल पैदा करने की नापाक कोशिश की जा रही हैं, जिसका किसान डट कर मुकाबला करने को तैयार है।

किसानों को आशीष कुमार, सतीश धोलाखण्डी, सरजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, आदि ने भी सम्बोधित किया।

विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रियांशू सक्सेना, हर्षवीर सिंह, हरबन्स सिंह, न्युटन होस्टन, मलकीत सिंह, भजन सिंह, प्यारा लाल, अंजू, रेखा मौर्य, शुभम काम्बोज, रुद्र प्रसाद, अनिल, गुरचरण, इलियास अली, उस्मान अली, रघुवीर सिंह आदि किसान उपस्थित रहे।

Previous Post

धामी को “मित्र” सम्बोधित कर बड़ा सन्देश दे गए मोदी

Next Post

डोईवाला चीनी मील में मृतको के आश्रित को मिलनी चाहिए नोकरी: मजदूर संघ

Next Post
डोईवाला चीनी मील में मृतको के आश्रित को मिलनी चाहिए नोकरी: मजदूर संघ

डोईवाला चीनी मील में मृतको के आश्रित को मिलनी चाहिए नोकरी: मजदूर संघ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

ब्रेकिंग JOB ALERT: SBI में नौकरी करना चाहते हैं! तो यहां से करें ऑनलाइन आवेदन।

ब्रेकिंग JOB ALERT: SBI में नौकरी करना चाहते हैं! तो यहां से करें ऑनलाइन आवेदन।

4 years ago
राजनीतिक संगठनों ने किया मुसलमानों को भ्रमित करने का काम: मौलाना रशीदी

राजनीतिक संगठनों ने किया मुसलमानों को भ्रमित करने का काम: मौलाना रशीदी

5 years ago
दुखद : उत्तराखंड में घर से बच्चे को उठा ले गया गुलदार

दुखद : उत्तराखंड में घर से बच्चे को उठा ले गया गुलदार

5 months ago
JOB UPDATE: UKPSC ने निकली इन पदों पर बंपर भर्तियां। ऐसे करें आवेदन..

JOB UPDATE: UKPSC ने निकली इन पदों पर बंपर भर्तियां। ऐसे करें आवेदन..

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.