Friday, May 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home स्वास्थ्य

श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में 4 वर्षीय बच्चे की जन्मजात हृदय संरचना विकार की सफल सर्जरी

श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में 4 वर्षीय बच्चे की जन्मजात हृदय संरचना विकार की सफल सर्जरी
0
SHARES
16
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में 4 वर्षीय बच्चे की जन्मजात हृदय संरचना विकार की सफल सर्जरी

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एक 4 वर्षीय बच्चे की जन्मजात हृदय संरचना विकार की सफल सर्जरी की गई है। 4 वर्षीय आदित्य जन्मजात हृदय सरंचना विकार से पीड़ित था। यह बच्चा एक गरीब परिवार से है, कई अस्पतालों में दिखाने के बाद भी बीमारी की सही पहचान व इलाज नहीं हो पाया। लोगों ने उन्हें दिल्ली के किसी बड़े अस्पताल में जाकर इलाज करवाने की सलाह दी।

Related posts

लालकुआं में जंगली हाथी का भयानक हमला: दो लोगों की मौके पर मौत, इलाके में मचा हड़कंप

लालकुआं में जंगली हाथी का भयानक हमला: दो लोगों की मौके पर मौत, इलाके में मचा हड़कंप

April 29, 2026
73% अंक आने पर 10वीं के छात्र ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर

73% अंक आने पर 10वीं के छात्र ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर

April 25, 2026

इसी दौरान परिवार की परिचित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की प्रोफेसर सर्जरी, डॉ0 मधुलता राणा ने उन्हें श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल आकर इलाज करवाने की सलाह दी। इस पर परिवार बच्चे को लेकर इलाज हेतु श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पहुॅंचे, जहॉं उन्होंने अस्पताल के वरिष्ठ कार्डियोवैस्क्युलर एवं थौरेसिक सर्जन डॉ अरविन्द मक्कड़ से सम्पर्क किया।

यहॉं अस्पताल के हृदय रोग विभाग की टीम के साथ डॉं अरविन्द मक्कड़ ने मरीज की सभी जॉंचे कर बीमारी का सटीक पता लगाया। डॉ अरविन्द मक्कड़ व उनकी टीम ने आदित्य की सफल सर्जरी की। 4 वर्ष के इस बच्चे को जन्मजात हृदय संरचना विकार था।

मेडिकल भाषा में इसे कॉन्जीनाईटल सयानॉटिक हार्ट डिज़ीज-टोटल एनोमलस पल्मोनरी वीनस कनेक्शन कहा जाता है। इस बीमारी में फेफड़ों से ऑक्सीजन युक्त रक्त का प्रवाह सुचारू नहीं रहता और शरीर में सदा ऑक्सीजन की कमी बनी रहती है। यह कमी शरीर के सभी अंगों जैसे दिमाग, गुर्दे, जिगर आदि पर बुरा असर डालती है। इस बीमारी से ग्रसित बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास समान्य बच्चों से पीछे रह जाता है।

इसके लक्षणों में मुख्य रूप से जल्द थकान, वजन न बढ़ना और नाखुनों (म्यूकस मैम्ब्रेन) का नीला रहना शामिल है। इन बच्चों को बार-बार अस्पताल में दाखिल होकर इलाज कराने की आवश्यकता पड़ती है। डॉं मक्कड़ व अस्पताल की हृदय रोग टीम जिसमें डॉं तनुज भाटिया, डॉ ऋचा शर्मा आदि शामिल थे, ने बीमारी का सही निदान किया व ऑपरेशन की विस्तृत रूप-रेखा तैयार की।

अस्पताल की हृदय वक्षीय शल्य चिकित्सा टीम ने बच्चे का जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया। ऑपरेशन के बाद बच्चा तीन दिनों तक अस्पताल में आई.सी.यू. में रहा और फिर स्वस्थ होकर घर गया। फॉलोअप जॉचों में भी बच्चा स्वस्थ पाया गया व एक सामान्य जीवन जी रहा है। मरीज का पूरा उपचार आयुष्मान योजना के अंर्तगत किया गया जो कि पूर्णतः निःशुल्क था। मरीज निम्न-मध्यमवर्गीय परिवार से है, अतः आयुष्मान के अंर्तगत गुणवत्तापरक उपचार होना उसके लिए सोने पर सुहागा था।

डॉं अरविन्द मक्कड़, एम.एस., एम.सी.एच. (सी.टी.वी.एस.) एफ.आई.ए.सी.एस., एफ.आई.सी.एस
वरिष्ठ कार्डियोथैरेसिक एवं वैस्क्युलर सर्जन श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून।

इस जटिल ऑपरेशन की सफलता पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने डॉं. अरविन्द मक्कड़ व उनकी टीम को बधाई दी व उत्साहवर्धन किया।

डॉ. अरविन्द मक्कड़ के साथ-साथ इस जटिल ऑपरेशन की सफलता में एनऐस्थीसिया विभाग की डॉ. रोबिना मक्कड़, डॉं. शिवेता एवम् ऑपरेशन व आई.सी.यू. टीम के स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

ज्ञातव्य है कि डॉं. अरविन्द मक्कड़ उत्तराखण्ड के अग्रणी व 20 साल से ज्यादा अनुभव वाले कार्डियोथोरेसिक वैस्क्युलर सर्जन हैं जिन्हें 4,000 से ज्यादा सफल कार्डियक सर्जरी करने का अनुभव है। उत्तराखण्ड राज्य की सर्वप्रथम सफल ऑपरेशन हार्ट सर्जरी करने का श्रेय भी उन्हें ही जाता है।

Previous Post

गजब: अच्छी कलाकीर्ति को नहीं दिया स्थान। शिक्षिका ने उठाये डायट व मूल्यांकन मंडल पर सवाल

Next Post

बड़ी खबर: विद्यालयों में मिड डे मील योजना में बदलाव

Next Post
बड़ी खबर: विद्यालयों में मिड डे मील योजना में बदलाव

बड़ी खबर: विद्यालयों में मिड डे मील योजना में बदलाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

Nike Invented Self-Lacing Sneakers Because the Future Is Now

4 years ago
राज्य के 21 साल: समय के साथ बढ़ता गया मर्ज

राज्य के 21 साल: समय के साथ बढ़ता गया मर्ज

5 years ago
बड़ी खबर : पत्रकार की आवाज दबाने की कोशिश, कोटद्वार में पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ उभरा आक्रोश

बड़ी खबर : पत्रकार की आवाज दबाने की कोशिश, कोटद्वार में पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ उभरा आक्रोश

1 year ago
बड़ी खबर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला पुलिस की गिरफ्त में..

बड़ी खबर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला पुलिस की गिरफ्त में..

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/04/xnxn.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर
  • बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर
  • NEET UG 2026 घोटाले पर कांग्रेस का बड़ा हमला, धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी की मांग

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

May 15, 2026
बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

May 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.