Friday, August 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home राजनीति

पूरे प्रदेश समेत देहरादून की हर विधानसभा में आप का हल्ला बोल। विधायकों से मांगा विकास कार्यों का हिसाब

पूरे प्रदेश समेत देहरादून की हर विधानसभा में आप का हल्ला बोल। विधायकों से मांगा विकास कार्यों का हिसाब
0
SHARES
16
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पूरे प्रदेश समेत देहरादून की हर विधानसभा में आप का हल्ला बोल। विधायकों से मांगा विकास कार्यों का हिसाब

– पांच सालों में विकास और जनहित के पांच कामों को लेकर आप ने किया प्रदर्शन

Related posts

2027 की तैयारी के लिए  कांग्रेस की नई टीम, युवाओं और नेताओं के बच्चों को अहम जिम्मेदारी

2027 की तैयारी के लिए कांग्रेस की नई टीम, युवाओं और नेताओं के बच्चों को अहम जिम्मेदारी

August 10, 2026
उत्तराखंड के चीफ इलेक्शन आफिसर को SIR नोटिस

उत्तराखंड के चीफ इलेक्शन आफिसर को SIR नोटिस

August 7, 2026

रिपोर्ट- ज्योति यादव
देहरादून। आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं में क्षेत्रीय विधायकों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनसे पांच साल के कामों का हिसाब मांगा। पूरे प्रदेश की 70 विधानसभाओं में आप कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लिए विधायक से पिछले पांच सालों में किए गए पांच कामों को गिनाने की मांग करते रहे। इसके तहत देहरादून की सभी विधानसभाओं में आप कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायकों के कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किया।

धर्मपुर विधानसभा के अंतर्गत आप कार्यकर्ता आप प्रवक्ता संजय भट्ट्, योगेन्द्र चौहान, हिमांशु पुंडीर, सुशील सैनी, रविन्द्र पुंडीर, श्रीमती रेहाना के नेतृत्व में विधायक होस्टल के बाहर घेराव करने पहुंचे, जिन्हें आता देख पुलिस को मुख्य गेट बंद करना पडा। इसके बाद वहीं धरने पर बैठकर उन्होंने धर्मपुर विधायक विनोद चमोली के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनसे पांच सालों का लेखा-जोखा मांगा।

उन्होंने कहा कि, क्षेत्र में आज भी दर्जनों समस्याएं हैं लेकिन विधायक जी का कोई अता पता नहीं है। लेकिन अब जनता चुप नहीं बैठेगी, विधायक को बीते 5 सालों के कामों का हिसाब देना ही होगा।

इस दौरान आप प्रवक्ता ने कहा कि, हमने पहले ही सूचना दी थी कि, हम 31 अक्टूबर को विधायक से कामकाज का लेखा जोखा मांगेगे लेकिन विधायक जी हर बार की तरह इस बार भी गायब हैं।

उन्होंने कहा कि ये भारतीय जनता पार्टी नहीं यह भागती जनता पार्टी है। जहां के विधायक 5 सालों में कोई काम नहीं करते और जब उनसे सवाल पूछा जाता है तो वो भाग खडे होते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, धर्मपुर विधानसभा में आज भी कई समस्याएं जस की तस हैं। लेकिन विधायक जी को उन समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है।

आप प्रवक्ता ने कहा कि धर्मपुर विधानसभा में सड़कों के हाल बद से बदत्तर हो गए है, जलभराव, कारगी अवैध कूड़ाघर, 9 साल से बन रही साढ़े 4 किलोमीटर हरिद्वार बायपास रोड पर सवाल के जबाब देने के लिए विधायक जी सामने आने की जगह भाग जाना बेहतर समझते हैं।

वहीं देवप्रयाग में आप नेता गणेश भट्ट को विधायक से पांच सवाल पूछने पर पुलिस ने जबरदस्ती गिरफ्तार किया तो कोटद्वार में अरविंद वर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। लोकतंत्र में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ताओं को कई जगह पुलिस ने जबरन रोक कर लोकतंत्र का मजाक बनाया।

आप नेताओं ने गिरफ्तारी के बाद कहा कि, आप ऐसे तानाशाही नेताओं और पुलिस से नहीं डरने वाली। विधायक से सवाल पूछेगी कि, पिछले पांच सालों में उन्होंने जनता की उम्मीदों के साथ छलावा क्यों किया और आज जब उनसे उनके कामों का हिसाब मांग रहे तो वो खुद गायब हैं और जबरन पुलिस से आप कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करवा रही।

डोईवाला विधानसभा के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री और डोईवाला के विधायक त्रिवेन्द्र सिंह रावत के कार्यालय का घेराव एवं धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदेश प्रवक्ता राजू मौर्य के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए विधायक कार्यालय तक पहुंचे जहां जोरदार नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता विधायक से उनके 5 सालों में किए गए 5 कामों के बारे में पूछने लगे।

पार्टी के वरिष्ठ नेता राजू मौर्य ने कहा कि, सुसवा नदी के किनारे किसानों की जमीने लगातार पानी के कटाव से बहती जा रही हैं, लंबे समय से किसान और ग्रामवासी उसमें बांध बनाने की मांग कर रहे है। लेकिन लंबा अरसा बीत जाने के बाद भी वहां पुसता नहीं लगाया गया जिससे ग्रामीणों की जमीने बह चुकी है।

सोंग नदी में होने वाले खनन के कारण पाल मोहल्ले की ओर जाने वाली सड़क पर डमपर और ट्रैक्टरों की आवाजाही बहुत अधिक है और सड़क महल 8 फुट की है उस मार्ग को चौड़ा किया जाने की मांग लंबे समय से हो रही है कई बार इस रास्ते पर दुर्घटनाएं हो गई हैं, मगर स्थानीय विधायक की कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है।

Previous Post

आर्य समाज के वार्षिक चुनाव में वीरेंद्र बने प्रधान, वेद प्रकाश को मंत्री चुना

Next Post

अठुरवाला में संयुक्त संघर्ष समिति ने किया चौपाल कार्यक्रम आयोजित । हरीश रावत रहे मुख्य अतिथि

Next Post
अठुरवाला में संयुक्त संघर्ष समिति ने किया चौपाल कार्यक्रम आयोजित । हरीश रावत रहे मुख्य अतिथि

अठुरवाला में संयुक्त संघर्ष समिति ने किया चौपाल कार्यक्रम आयोजित । हरीश रावत रहे मुख्य अतिथि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

रुद्रप्रयाग पंचायत चुनाव में धांधली का आरोप, नाबालिग छात्रों की फर्जी वोटिंग से मचा हड़कंप

रुद्रप्रयाग पंचायत चुनाव में धांधली का आरोप, नाबालिग छात्रों की फर्जी वोटिंग से मचा हड़कंप

1 year ago
बड़ी खबर : इंस्पेक्टर को मनमानी पड़ी भारी,हुआ सस्पेंड

बड़ी खबर : धामी सरकार का एक्शन, 2 आईएफएस अधिकारी निलंबित

4 years ago
बड़ी खबर: मतगणना के दिन यानि कल शराब की दुकानें/बार रहेंगे बंद, आदेश जारी..

बड़ी खबर: मतगणना के दिन यानि कल शराब की दुकानें/बार रहेंगे बंद, आदेश जारी..

2 years ago
बिग ब्रेकिंग: देहरादून में चले गुटों में लाठी डंडे! SSP देहरादून ने कर दिया ट्रांसफर के साथ  लाइन हाजिर..

बिग ब्रेकिंग: देहरादून में चले गुटों में लाठी डंडे! SSP देहरादून ने कर दिया ट्रांसफर के साथ  लाइन हाजिर..

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.