Friday, August 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पर विधायक जी की दरियादिली व चुनावी मौसम की सौगात।

ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पर विधायक जी की दरियादिली व चुनावी मौसम की सौगात।
0
SHARES
16
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

इंद्रजीत असवाल
लैंसडाउन

 

Related posts

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026

 

आखिरकार लम्बे इन्तज़ार के बाद रिखणीखाल प्रखंड के सीमांत,दुर्गम गाँव नावेतल्ली को मिल ही गया चुनावी मौसम में सड़क की सौगात,जिसका ग्रामीण बेसब्री से आतुर थे।बहुचर्चित,बहुप्रतीक्षित गाँव की वर्षों पुरानी मांग जिसका ग्रामीण कयी सालों से गुहार लगा रहे थे व सुनहरे सपने संजोये हुए थे उसका आज शिलान्यास हो ही गया।समय का चक्र व पहिया घूमता गया ,अन्ततः आज वह शुभ घड़ी,शुभ मुहूर्त,सुखद पल लैंसडौन विधान सभा के ग्राम नावेतल्ली के लिए आया,जहाँ हमारे लोकप्रिय माननीय विधायक श्री महन्त दिलीप सिंह रावत जी के द्वारा 2’5 किलोमीटर सड़क का शिलान्यास किया गया।स्वतंत्र भारत के 75 वें वर्ष के इतिहास में ग्रामीणों के लिए ये दिन किसी अद्भुत चमत्कार से कम नहीं है।

सभ्यता व विकास का पहिला पहिया घूमते हुए व जे सी बी मशीन की तरफ देखते हुए गाँव की महिलाए,बच्चे ,वृद्ध अति उत्साहित,प्रसन्नमुद्रा में स्वयं को सौभाग्यशाली व गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं तथा फूले न समा रहे हैं,थोड़ा सड़क देर से आने व बार बार तिथि बदलने से मायूस भी है।फिर अपने मन को बहलाते हैं कि चलो देर आये दुरुस्त आये।किसी ग्रामीण का कहना है कि-

“बहुत देर कर दी ये सड़क तूने मेरे गाँव आने में।
अब तो लोग देश जा चुके तुझे ढूंढने में” ।।

सड़क के अभाव में ग्रामीणों ने कयी बीमार,गर्भवती महिलाओ व आकस्मिक बीमारियों से जूझते कयी लोगों को खोया व कंधे में ढोया तथा उनका दुख दर्द देखा व महसूस किया,और तो रहा दूर कोई अधिकारी,कर्मचारी,डॉक्टर आदि इस गाँव में आने को कतराते थे कि कैसे नावेतल्ली पैदल जायें।
आज ग्रामीण माननीय विधायक लैंसडौन श्री महन्त दिलीप सिंह रावत जी का आभार प्रकट कर रहे हैं कि उनका तीसरा कार्यकाल सफल हो।

इसी परिप्रेक्ष्य में एक कविता भी प्रस्तुत की गई है,जो निम्नवत है :-कविता- शीर्षक- पुरखों के धूमिल सपने
1-शिलान्यास हो रहा है
आज मेरे गाँव की रोड का
हम भी अब गर्व से रखेंगे
एक क़दम विकास की ओर का
2-भारत के नक्शे में सूरते हाल
मेरी नावे तल्ली का
एक दर्द से मरीज करहाये तो
दूर दूर तक डॉक्टर नही मिलता
3-सालों से लड़ते आये थे
कोई सुनवाई नही होती थी
सर झुका है अपना भी शर्म से
मां बहिनें जब कष्ट में रोती थी
4-लाचारी के ओ मुश्किल दिन
शायद अब बीत ही जायेंगे
चढ़ चढ़ पगडंडियां जो हारे
शायद !अब जीत ही जाएंगे
5-कितने बुरे एहसास से
गुजरे कितने बुरे दौर से
कई जिंदगियां खोई हमने
ऊबड़ खाबड़ भागदौड़ से
6-कईयूँ के हौसले टूटे हैं
कईयूँ की जिंदगी हारी है
माटी के कर्म वीर लड़ते रहे
तब जाके बाजी मारी है
7-नतमस्तक उन सिपाहियों को करम से जिनके ये दिन देखा
एक एक ग्रामीण ऋणी उनका
बदल दी जिन्होंने भाग्य रेखा
8-कितने बुरे दिन झेले हैं
हाय रे!मेरे ग्रामीणों ने
एक दर्द की गोली लाने भी
पगडण्डी चढ़ गए कई मीलों में
9-जीवन जीने की जिजीविषा
न छाँव देखी न धूप देखा
घनघोर जंगलों से गुजर गए
न जानवर देखे न ख़ौफ देखा
10-चौपट इन खेत खलिहानों को
फिर से आबाद बनायेंगे
पुरखों के धूमिल सपनों को
अन्न धन से ख़ूब सजाएँगे
11-एक ख्वाब जो टूटा टूटा था
एक आस जो खोई खोई थी
उस हाथ मे कुछ न कुछ होगा
अब तक जो बेरोजगार होई थी
12- उन आँखों के सपनों के बीज
भावी पीढ़ियों में बोएंगे
मिट गए जो लाल माटी के लिए
अश्क-मोती उनके नही खोयेंगे
13- जी भरके सुकूँ से बैठेंगे
स्वर्णिम सपनों के छाँव में
धूं-धूं के होगा आवागमन
कभी शहर तो कभी मेरे गाँव में
14- अभी तो एक जंग जीती है
कई लड़ाइयां अभी बाकी है विकास की पथरीली पगडंडियों में
खड़ी चुनौतियाँ अभी काफ़ी है
15-शिक्षा और स्वास्थ्य भी पाएंगे
बेरोजगारी भी मिटानी है
पहाड का पानी भी लौटाएंगे
और जवानी भी लौटानी है
16-रोजगार के लघु उधोगों से
अपने घर गाऊँ को भरना है
भरण पोषण क्यों न होगा जब
हर हाथ को हुनरमन्द करना है
17-पहाडों की बदहाली के लिए
पलायन भी जिम्मेदार है
और लोगों की खुशहाली के लिए
जरूरी घर घर रोजगार है
18-बुनियादी सुविधा से जबतक
कोई भी समाज ग्रसित होगा
ऐसे समाज का चिंतित प्राणी
बदहाली में दिग्भ्रमित होगा
19-राहों में कई कांटे होंगे
परछाई तलक साथ छोडेगी
ढुलमुल विकास के पहिये पर
मंजिल -पथ आसां नही होगी
20- पहाडों ने बहुत कुछ खोया है
अब और कुछ नही खोने देंगे
बेकारी और पलायन की मार से
अब और इसे नही रोने देंगे
21-एकजुट होकर यूँही सदैव
लड़ते रहना मेरे शूरवीरों!
फौलादी इरादे लेकर तुम
पहाडों के लिए भी जीना वीरों!

Previous Post

अनशन पर बैठे यूकेडी नेता को पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती

Next Post

सीएचसी का अनुबंध निरस्त कराने को यूकेडी ने कराया मुंडन

Next Post
सीएचसी का अनुबंध निरस्त कराने को यूकेडी ने कराया मुंडन

सीएचसी का अनुबंध निरस्त कराने को यूकेडी ने कराया मुंडन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

ग्राउंड रिपोर्ट: चौबट्टाखाल विधानसभा से ‘आप’ की समीक्षा। दो मुद्दों से हो रही विफल

ग्राउंड रिपोर्ट: चौबट्टाखाल विधानसभा से ‘आप’ की समीक्षा। दो मुद्दों से हो रही विफल

5 years ago
बड़ी खबर: चारधाम यात्रा में मृतकों की संख्या पहुंची 179, केदारनाथ में सर्वाधिक यात्रियों की मौत

बड़ी खबर: चारधाम यात्रा में मृतकों की संख्या पहुंची 179, केदारनाथ में सर्वाधिक यात्रियों की मौत

2 years ago
यूकेडी ने किया सरकार का पुतला दहन। बताया अहंकारी और भ्रष्टाचारी

यूकेडी ने किया सरकार का पुतला दहन। बताया अहंकारी और भ्रष्टाचारी

5 years ago
बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड शासन में आज 3 IAS ऑफिसर्स के तबादले। देखें लिस्ट..

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड शासन में आज 3 IAS ऑफिसर्स के तबादले। देखें लिस्ट..

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.