Monday, February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home Uncategorized

पंचाग: जानिए क्या कहती है आज आपकी राशि ।

पंचाग: जानिए क्या कहती है आज आपकी राशि ।
0
SHARES
385
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • पंचाग: जानिए क्या कहती है आज आपकी राशि ।

 

जानिए आज का दिन आपके लिए कितना खास रहने वाला है। कब क्या करना चाहिए।

Related posts

रोड़वेज कर्मचारियों के  सेवानिवृत लाभों की वसुली पर  हाईकोर्ट ने लगाई रोक

रोड़वेज कर्मचारियों के सेवानिवृत लाभों की वसुली पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

January 31, 2026
कांग्रेस पूर्व विधायक बलबीर सिंह नेगी

दुखद : टिहरी से पूर्व विधायक बलबीर सिंह नेगी का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

January 26, 2026

 

मेष: आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके घर किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आप अपने परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करते नजर आएंगे व छोटे बच्चे भी आज आपसे कुछ फरमाइश कर सकते हैं। यदि आप अपने व्यापार में कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को लागू करेंगे, तो आप अपने काम आसानी से निकलवाने में कामयाब रहेंगे, लेकिन सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को  महिलाओं से बातचीत करते समय सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो वह उनके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकती हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं।

 

वृष राशिः आज का राशिफल

आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है। उनके किए द्वारा गए कार्यों के लिए सम्मानित किया जा सकता है, जिससे उनके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। रोजगार की दिशा में भटक रहे लोगों को  कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। आपको अपने धन लाभ के रास्ते साफ नजर आएंगे। आपकी लंबे समय बाद कुछ अटकी हुई योजनाएं पूरी होंगी, जो लोग आयात निर्यात का व्यवसाय करते हैं, उनके लिए दिन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से यदि कोई नोकझोंक चल रही थी, तो आप उन्हें मनाने में भी कामयाब रहेंगे। सायंकाल के समय आपको संतान पक्ष की ओर से कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है।

 

मिथुन राशि : आज का राशिफल

आज आपको जल्दबाजी में किसी भी निर्णय को लेने से बचना होगा। आपको आपसी विश्वास के सहारे अपने रिश्तों में मजबूती लानी होगी। विद्यार्थियों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा। आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। वह अपने कानों से सुन कभी किसी को कुछ बोलना होगा, नहीं तो वह आपके पारिवारिक में वाद विवाद करा सकती है। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक पर जाने की योजना बनाएंगे, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों से परमिशन लेकर जाना बेहतर रहेगा।

 

कर्क राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपकी पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा, जो लोग प्रॉपर्टी में निवेश का काम करते हैं, उन्हें सावधान रहना होगा, क्योंकि वह अपना धन कहीं गलत जगह निवेश कर सकते हैं। संतान के प्रति आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरे करते नजर आएंगे, लेकिन आप अपने कुछ बढ़ते हुए खर्चों से परेशान रहेंगे, जिन पर आप लगाम लगाने की कोशिश करेंगे, लेकिन उसमें ना कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।  आपको परिवार में अक्समात किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण भागदौड़ अधिक रहेगी। आपको मानसिक तनाव भी रहेगा।

 

सिंह राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आप दूसरों की मदद के लिए भी आगे आएंगे और उसमें कुछ धन भी व्यय करेंगे, जिसके लिए आप अपने अनावश्यक खर्चों में कटौती करेंगे। आप जीवनसाथी के साथ कुछ नई प्लानिंग कर सकते हैं। नौकरी से जुड़े जातकों को अपने अधिकारियों से सहयोग मिलता दिख रहा है व उनकी तारीफ करते नजर आएंगे। आप अपने रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए अपने किसी परिजन से मदद ले सकते हैं। आपको अपने माता-पिता से किए हुए किसी वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

 

कन्या राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को व्यापार में लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, लेकिन यदि वह उन्हे पहचान पाए, तभी वह उसका लाभ उठा पाएंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों कुछ सामाजिक कार्यों मे धन लगाएंगे, जिसके करने से उनकी तारीफ होगी, लेकिन उनके कुछ शत्रु उनकी छवि खराब करने की भी कोशिश कर सकते हैं, जिनसे उन्हे सावधान रहना होगा। आपके हाथ काफी काम एक साथ आने से आपकी व्याकग्रता बढ़ सकती है, लेकिन आपको किसे पहले करना है और किसे बाद में इस ओर विशेष ध्यान देना होगा। आपको आपका रुका हुआ धन मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

 

तुला राशिः आज का राशिफल

आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए बेहतर रहेगा, उनके मन में कुछ नया करने का जोश और जुनून दिखाई देगा। आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से समय पर मदद ना मिलने के कारण आप परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपका कोई बनता हुआ काम भी बिगड़ सकता है। छोटे व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा, जिसके कारण वह अपने धन को कुछ व्यर्थ के कामों में भी खर्च कर सकते हैं, लेकिन बाद में उन्हें इसके लिए पछताना पड़ेगा। आप अपने माता पिता को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

 

वृश्चिक राशिः आज का राशिफल

आज आप अपने व्यापार में जल्दी धन कमाने की योजनाओं में पड़ने के कारण अपने निवेश को कहीं गलत जगह पर कर सकते हैं, जो बाद में आपके लिए परेशानी भरा रहेगा। यदि आप नया वाहन खरीदने जा रहे हैं, तो उसके लिए दिन बेहतर रहेगा, लेकिन नवविवाहित लोगों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आप अपने किसी परिजन की समस्याओं को लेकर चिंतित रहेंगे, जिनके लिए आप कुछ धन का इंतजाम भी कर सकते हैं। यदि आज आप साझेदारी में चल रहे व्यवसाय में पार्टनर की सहमति से किसी निर्णय को लेंगे, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा।

 

धनु राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थियों को परीक्षा में अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा, जिससे वह अपनी किस्मत को भी निखार पाएंगे, लेकिन आर्थिक मामलों में आज आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आप किसी गलत निर्णय को ले सकते हैं, जो लोग किसी नई संपत्ति की खरीदारी करने जा रहे हैं, उन्हें भी सावधान रहना होगा। उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच कर ही किसी निर्णय को लेना बेहतर रहेगा। आप अपने जीवनसाथी की तरक्की देखकर प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

 

मकर राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यापार में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा की आवश्यकता होगी। आप अपने भाइयों से भी सलाह मशवरा कर सकते हैं। आपके घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है, जो लोग विवाह योग्य हैं, उनके लिए आज कोई उत्तम अवसर आ सकता है, जिन्हें परिवार के सदस्य द्वारा भी तुरंत मंजूरी दी जा सकती है। आपको अपने किसी भी परिवार के सदस्य से बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह लंबी खिंच सकती है और पारिवारिक रिश्तों में दरार पड़ सकती है। आपको अपनी किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलकर मन प्रसन्न होगा।

 

कुंभ राशिः आज का राशिफल

आज आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना होगा, नहीं तो आप किसी खास मामले में गुस्सा करके उसे बिगाड़ सकते हैं। व्यापार में आप कुछ नयी योजनाओ को लागू करेंगे, जो भविष्य में आपको भरपूर लाभ अवश्य देगी, जो लोग किसी नए व्यवसाय की योजना की तैयारी कर रहे हैं, तो वह आज उसे लांच कर सकते हैं। यदि आपको कुछ मानसिक तनाव है, तो आपको उसे योग व ध्यान से भी दूर कर सकते हैं, जो लोग ऑनलाइन व्यापार करते हैं, उनको आज छोटे-छोटे लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे, जिन्हें पहचान कर उन पर अमल कर अपने व्यापार की गति को तेज करेंगे।

 

मीन राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को फायदा मिलता दिख रहा है। व्यापार कर रहे लोगों को भी अपनी रकम को बढ़ाने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे, लेकिन संतान की कुछ समस्याओं को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है, लेकिन वह व्यर्थ होगी। आपको अपने किसी भी परिजन पर विश्वास करके अपने मन की बातों को साझा नहीं करना है, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों के लिए धन का लेनदेन बेहतर रहेगा।

राशिफल

Previous Post

धोखाधड़ी : साइबर ठगी वाले शातिर को पुलिस ने दबोचा।

Next Post

जज्बा: देश की रक्षा के लिए उत्तराखण्डियों का जुनून

Next Post
जज्बा: देश की रक्षा के लिए उत्तराखण्डियों का जुनून

जज्बा: देश की रक्षा के लिए उत्तराखण्डियों का जुनून

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

लंबे इंतजार के बाद देवाल तहसील में नायब तहसीलदार की नियुक्ति। ब्लॉक प्रमुख ने जताया आभार

लंबे इंतजार के बाद देवाल तहसील में नायब तहसीलदार की नियुक्ति। ब्लॉक प्रमुख ने जताया आभार

5 years ago
बिग ब्रेकिंग: राज्यसभा सांसद दुष्यंत गौतम सड़क हादसे में घायल, रीढ़ की हड्डी में लगी चोट..

बिग ब्रेकिंग: राज्यसभा सांसद दुष्यंत गौतम सड़क हादसे में घायल, रीढ़ की हड्डी में लगी चोट..

2 years ago
हाम्रो स्वाभिमान ट्रस्ट द्वारा इतिहास में पहली बार गोर्खाली फैशन शो का आयोजन

हाम्रो स्वाभिमान ट्रस्ट द्वारा इतिहास में पहली बार गोर्खाली फैशन शो का आयोजन

3 years ago
आबकारी विभाग उड़ा रहा हाईकोर्ट के आदेशों की धज्जियां। मोबाइल वैन से हो रही शराब की बिक्री

आबकारी विभाग उड़ा रहा हाईकोर्ट के आदेशों की धज्जियां। मोबाइल वैन से हो रही शराब की बिक्री

6 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/01/vv.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म
  • उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद
  • सड़कों की अंधाधुंध खुदाई पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, सात एजेंसियों की अनुमति रद्द

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.