Tuesday, March 31, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home राजनीति

राजनीति: सोशल मीडिया पर कांग्रेस पदाधिकारियों के दर्जनों इस्तीफे। वास्तविकता में मात्र एक

राजनीति: सोशल मीडिया पर कांग्रेस पदाधिकारियों के दर्जनों इस्तीफे। वास्तविकता में मात्र एक
0
SHARES
348
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 

हालिया विधानसभा चुनावों में बागेश्वर विधानसभा की दोनो सीटों में करारी शिकस्त का सामना करने के बाद चुनावी मैदान में चित कांग्रेस इंटरनेट मीडिया में एक बार फिर हिट नजर आ रही है जहां यूजर कर रहे तरह-तरह के कमेंट। जिसके चलते बड़ सकती हैं जनपद में कांग्रेस की सम्भावनाओं पर मुश्किल। अभी जहां पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इन राज्यों के चुनावी मैदान में भले ही वह चारों खाने चित हो गई है, लेकिन इंटरनेट मीडिया में वह हिट है। कांग्रेस पार्टी की अंदरूनी कलह को लेकर यूजर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं और जमकर उनका मजाक उड़ा रहे हैं।

Related posts

गेस एजेंसी की कालाबाजारी का शिकार हुए विधायक शिव अरोरा

गजब : बिना बुकिंग के ही विधायक के घर पहुंच गया गैस सिलेंडर

March 29, 2026
उधर दिल्ली में बीजेपी के नेता हुए कांग्रेस में शामिल, इधर कांग्रेस में इस्तीफों का दौर शुरू

उधर दिल्ली में बीजेपी के नेता हुए कांग्रेस में शामिल, इधर कांग्रेस में इस्तीफों का दौर शुरू

March 28, 2026

 

जहां एक तरफ उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है, वहीं पूर्व मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस की कैंपेन कमेटी के चेयरमैन हरीश रावत ने कहा कि मैंने हार की जिम्मेदारी ली है। इसका सीधा असर बागेश्वर जिले की दोनो विधानसभाओं की करारी हार के बाद भी नजर आ रहा है। जहां जिले के छोटे बड़े एक दर्जन से अधिक पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस्तीफ़ा दिया है। वहीं आजकल कांग्रेस व कांग्रेस के पदाधिकारी सोशल मीडिया पर चर्चाओं का विषय बने हुए हैं। जो बागेश्वर के लोगों के लिए अच्छा ख़ासा मनोरंजन का विषय बने हुए हैं। 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मानना है कि जहां कांग्रेस उत्तराखंड में सरकार बनाने को लेकर उत्साहित थी, वहीं बड़े नेताओं की अंदरूनी गुटबाज़ी के चलते भी पार्टी सत्ता में आने से चूक गयी। 

 

विधानसभा चुनावों में बागेश्वर जिले की दोनों सीटों (बागेश्वर व कपकोट) पर मिली करारी हार के बाद उत्तराखण्ड कांग्रेस की रार खुल कर सामने आने लगी है। इस हार के लिये एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराने के साथ ही आरोपों के छींटे पार्टी के बड़े नेताओं के दामन तक जा पहुंचे हैं। विधानसभा चुनाव में बागेश्वर की दोनो सीटों पर करारी हार के बाद कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। हार का ठीकरा एक-दूसरे के सिर फोड़ने के लिए लगातार बयानबाजी कांग्रेस में जारी है। वहीं सूत्रों के हवाले से कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मानना है कि सार्वजनिक तौर पर बयानबाजी को हार का मुख्य कारण करार दिया।

 

भविष्य की रणनीति तैयार करें: गीता

कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष गीता रावल ने आरोप-प्रत्यारोपों के बीच का रास्ता निकालते हुए कहा कि यह समय कांग्रेस नेताओं को एक-दूसरे पर हार का जिम्मेदार ठहराने के बजाय इससे सबक लेकर भविष्य की रणनीति तैयार करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने जीवन में बहुत जीत-हार देखी हैं। इस बार कई गलतियां हुई हैं, हम समझ नहीं सके, लोग बदलाव चाहते थे और सिस्टम से तंग आ चुके थे। परन्तु हम लोगों के बीच कांग्रेस के विचारों को पहुँचाने में कामयाब नही हो पाये। जिसका हमें सबक लेना होगा, तभी हम लोग आगे संघर्ष कर पायेंगे। वहीं जिले में लगातार बढ़ते इस्तीफ़ों पर उन्होंने कहा कि ऐसा करने से पहले सभी कांग्रेस परिवार के साथियों को अपनी भावनाओं पर एक बार पुनर्विचार करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मैं सभी कांग्रेसजनों की भावनाओं का सम्मान करती हूँ। निश्चित रूप से परिणाम के बाद सभी कांग्रेसजन आहत हैं, परन्तु आज सर्वप्रथम हम सभी पदाधिकारियों को मिलकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना चाहिए। आज कांग्रेस संगठन को आप सभी की समान आवश्यकता है। 

 

ब्लॉक अध्यक्ष दुग नाकुरी के अलावा किसी का इस्तीफ़ा नही आया है- लोकमणी

कांग्रेस के ज़िलाध्यक्ष लोकमणी पाठक ने बताया कि अभी तक उन्हें केवल ब्लॉक अध्यक्ष दुग नाकुरी सुन्दर मेहरा का विधानसभा की हार के बाद नैतिकता के आधार पर संगठन में अपने पद से इस्तीफ़ा प्राप्त हुआ है। जब कोई कार्यकर्ता मन से अपने नेता को चुनाव लड़ाता है तो जब वह चुनाव हारता है तो निश्चित तौर पर उसका मनोबल टूटता है। मैं उनकी भावनाओं का सम्मान करता हूँ। बांकी आये दिन सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना आ रही है कि फलाने ने आज इस्तीफ़ा दिया है, परन्तु संगठन प्रमुख होने के नाते अभी मुझे किसी अन्य व्यक्ति का इस्तीफ़ा नही मिला है। मेरा आपके माध्यम से सभी कांग्रेस के साथियों से कहना है कि इस प्रकार सोशल मीडिया पर किसी तरह का कोई बयान प्रेषित न करें, जिससे संगठन की गरिमा बने रहे। संगठन के मंच पर आपकी बात सुनी जायेगी, संयम बना कर रखें। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से हम जिला मुख्यालय पर अवश्य अपनी राजनीति चमका सकते हैं, परन्तु इससे कार्यकर्ता मायूस होता है, उसका मनोबल टूटता है। आज हमें कार्यकर्ता सम्भालने की जरुरत है। इस विषय पर हम सभी को सोचना होगा, जब कार्यकर्ता है तभी नेता है। कार्यकर्ताओं को हिम्मत दिलानी होगी न कि उनका मनोबल तोड़ना। 

 

*हार के बाद सोशल मीडिया के जरिए अपना इस्तीफ़ा देने वाले-

1- धीरज कोरंगा, नगर अध्यक्ष 

2- कवि जोशी, ज़िलाध्यक्ष युवा कांग्रेस

3- अंकुर उपाध्याय, प्रदेश प्रवक्ता युवा कांग्रेस

4- बलवन्त सिंह नेगी, जिला महासचिव 

5- गोपा धपोला, जिला महासचिव 

6- सुनीता टम्टा, जिला अध्यक्ष सेवादल महिला 

7- राजेन्द्र राठौर, जिला उपाध्यक्ष

8- दीप काण्डपाल, ब्लॉक अध्यक्ष काण्डा

9- विरेंद्र नगरकोटी, जिला अध्यक्ष सेवादल

10- सुन्दर मेहरा, ब्लॉक अध्यक्ष दुग नाकुरी

11- लक्ष्मण आर्या, ब्लॉक अध्यक्ष गरुड़ 

12- नीतू आर्या, कांग्रेस कार्यकर्ता

13- मुन्नी मेहता, ब्लॉक अध्यक्ष बागेश्वर महिला 

14- हरीश साह, नगर उपाध्यक्ष 

15- बाली राम, नगर उपाध्यक्ष 

16- भूपेश खेतवाल, ब्लॉक अध्यक्ष बागेश्वर

17- कुन्दन गोश्वामी, नगर उपाध्यक्ष

18- पुष्पा कोरंगा, ब्लॉक अध्यक्ष गरुड़ महिला

Previous Post

मुस्लिम यूनिवर्सिटी अपने दम पर बनाने की बात कर रहे अहमद को किया 6 वर्ष के लिए निष्कासित

Next Post

बड़ी खबर : उत्तराखंड विधानसभा का पहला सत्र शुरू। जानिए क्या रही मुख्य बातें

Next Post
बड़ी खबर : उत्तराखंड विधानसभा का पहला सत्र शुरू। जानिए क्या रही मुख्य बातें

बड़ी खबर : उत्तराखंड विधानसभा का पहला सत्र शुरू। जानिए क्या रही मुख्य बातें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

5 सालों से है मातृत्व शिशु कल्याण केंद्र भवन बनकर तैयार और विभाग चल रहा किराए के भवन में

5 सालों से है मातृत्व शिशु कल्याण केंद्र भवन बनकर तैयार और विभाग चल रहा किराए के भवन में

4 years ago
युवाओं से ठगी करने वाली बिहार की संस्था सिडको पर पुलिस ने दर्ज किया अभियोग

बड़ी खबर: बागेश्वर में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था ने ली मासूम की जान, सीएम ने दिए जांच आदेश

8 months ago
पुष्कर सिंह धामी में ही विश्‍वास जताने का मन बना रही है भाजपा।

पुष्कर सिंह धामी में ही विश्‍वास जताने का मन बना रही है भाजपा।

4 years ago
किन्नर अखाड़ा प्रमुख लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की हुई तबियत खराब 

किन्नर अखाड़ा प्रमुख लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की हुई तबियत खराब 

5 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
  • पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.