बदरीनाथ हाईवे पर विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का भीषण एक्सीडेंट, उफल्डा के पास सामने से आई गाड़ी ने मारी जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे विधायक!
देवप्रयाग से विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी सोमवार को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे का शिकार हो गई। हादसा श्रीनगर और कीर्तिनगर के बीच उफल्डा के समीप हुआ, जहां विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन ने विधायक की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार, विधायक विनोद कंडारी अपने वाहन से श्रीनगर से कीर्तिनगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उफल्डा के पास सामने से आ रहे वाहन से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हालांकि, राहत की बात यह रही कि विधायक विनोद कंडारी इस हादसे में बाल-बाल बच गए। उन्हें हल्की चोटें आई हैं और उनकी हालत सुरक्षित बताई जा रही है।











