Friday, August 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home क्राइम

खुलासा:जिला पंचायत सदस्य ने विपक्षी को फंसाने के लिए खुद ही रच डाली फर्जी हत्या और फायरिंग की कहानी

खुलासा:जिला पंचायत सदस्य ने  विपक्षी को फंसाने के लिए खुद ही रच डाली फर्जी हत्या और फायरिंग की कहानी
0
SHARES
206
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

भूमि धोखाधड़ी में फरार चल रहे कांग्रेस नेता और  उसका बेटा, पुलिस ने लिया एक्शन, देखें क्या है मामला

भूमि धोखाधड़ी में फरार चल रहे कांग्रेस नेता और उसका बेटा, पुलिस ने लिया एक्शन, देखें क्या है मामला

August 12, 2026
उत्तराखंड पुलिस दे रही लखपति बनने का मौका, बस करना होगा ये काम

उत्तराखंड पुलिस दे रही लखपति बनने का मौका, बस करना होगा ये काम

August 12, 2026
रुड़की। हरिद्वार जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया। बहादराबाद थाना पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य जाकिर को गिरफ्तार किया है, जिसने विपक्षी को फंसाने के लिए अपनी ही हत्या की साजिश रच डाली। योजना के तहत 30 लाख की सुपारी का झूठा मामला बनाकर अपनी ही कार पर फायरिंग करवाई गई थी।


ऐसे खुली पूरी साजिश की पोल

पुलिस के मुताबिक, 12 अक्टूबर (रविवार) को घोड़ेवाला गांव निवासी जाकिर पुत्र ताहिर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव के विपक्षी (जिससे उसका जमीन विवाद चल रहा था) ने उसकी हत्या की साजिश रचते हुए 30 लाख रुपए की सुपारी दी है। उसने आरोप लगाया कि जलालपुर और रुड़की के कुछ युवक इसमें शामिल हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोबाल ने बहादराबाद थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा को जांच के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो पूरा मामला पलट गया।


जमीनी विवाद में विपक्षी को फंसाने की थी योजना

जांच में सामने आया कि जाकिर का अपने विपक्षी जावेद के साथ बीते 3-4 सालों से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी विवाद में बढ़त लेने और विपक्षी पर झूठा हत्या का केस दर्ज करवाने के लिए जाकिर ने फर्जी हत्या और फायरिंग का नाटक रचा।

उसने आजम, उस्मान और सोहेल नाम के युवकों को 50 हजार रुपये का लालच देकर अपनी ही लाइसेंसी पिस्टल से अपनी कार पर फायरिंग करवाई थी, ताकि विपक्षी को फंसाया जा सके।


थाने में आपस में भिड़े आरोपी

पुलिस पूछताछ में सच सामने आते ही आरोपी आपस में झगड़ने लगे। पुलिस ने सभी आरोपियों को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत हिरासत में ले लिया। वहीं, जाकिर की लाइसेंसी पिस्टल, जिसका रिन्यूअल भी समाप्त हो चुका था, उसके भतीजे खालिक के पास से बरामद की गई।


सख्त कार्रवाई की तैयारी

हरिद्वार पुलिस ने जाकिर और उसके साथियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पिस्टल के लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भी संबंधित प्राधिकारी को भेजी जा चुकी है।

हरिद्वार पुलिस का कहना है कि किसी निर्दोष व्यक्ति को फंसाने या झूठा मुकदमा दर्ज करवाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी में खेलोत्सव 2025 का भव्य आगाज

Next Post

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के काॅर्डियोलाॅजी टीम की बड़ी उपलब्धि

Next Post
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के काॅर्डियोलाॅजी टीम की बड़ी उपलब्धि

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के काॅर्डियोलाॅजी टीम की बड़ी उपलब्धि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

दुखद: माता पिता की सेवा न कर पाने इतना मलाल,की उठा लिया ये कदम।

दुखद: माता पिता की सेवा न कर पाने इतना मलाल,की उठा लिया ये कदम।

4 years ago
युवा नेता गौरव कपूर समेत “आप” में शामिल हुए दर्जनों युवा

युवा नेता गौरव कपूर समेत “आप” में शामिल हुए दर्जनों युवा

5 years ago
पौड़ी: सबके सहयोग से मिली कोरोना से जनपद को निजात

बड़ी खबर: उत्तराखंड में आज कोरोना के 216 नए मामले। कुल संख्या 716

6 years ago
देश भर से 7 डाॅक्टरों का इस प्रतिष्ठित अवार्ड के लिए चयन, उत्तराखण्ड से डाॅ तनुज भाटिया इस अवार्ड के लिए चुने गए

देश भर से 7 डाॅक्टरों का इस प्रतिष्ठित अवार्ड के लिए चयन, उत्तराखण्ड से डाॅ तनुज भाटिया इस अवार्ड के लिए चुने गए

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.