Tuesday, June 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home क्राइम

शिकंजा: फर्जी वेवसाईट के जरिये जॉब का लालच देकर साईबर ठग को उत्तराखंड STF ने किया गिरफ्तार

शिकंजा: फर्जी वेवसाईट के जरिये जॉब का लालच देकर  साईबर ठग को उत्तराखंड STF ने किया गिरफ्तार
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शिकंजा: फर्जी वेवसाईट के जरिये जॉब का लालच देकर साईबर ठग को उत्तराखंड STF ने किया गिरफ्तार
देहरादून: फर्जी वेवसाईट के जरिये जॉब देने का लालच देकर देशभर के युवाओं से धोखाधड़ी करने वाले शातिर साईबर ठग को उत्तराखंड एसटीएफ ने गिरफ्तार किया हैं..फर्जी “न्युटिरिनो लेब” नाम की वेबसाईट बनाकर देश भर के कई राज्यों के युवाओं से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाला साईबर ठग देहरादून के प्रेमनगर स्थित एक इंजीनियंरिंग कॉलेज का छात्र हैं.. पश्चिम बंगाल-सिलीगुड़ी के रहने वाले इस साईबर ठग कृपाल शर्मा के कब्ज़े से 01 लैपटाप, 01 मोबाईल फोन, 2 पैनटेब, 04 बैंक क्रेडिट कार्ड, 02 चैंक बुक, 01 डायरी सहित अन्य सामग्री बरामद की गई हैं…
पूरे योजनाबद्ध तरीके से युवाओं ठगी के जाल में फंसाया जाता हैं..
STF के अनुसार साईबर ठग अभियुक्त ने पूछताछ में बताया गया कि उसके द्वारा अपने लिंकडेन एकाउन्ट नम्बर पर बेरोजगार युवक-युवतियों से सम्पर्क कर उनको अपनी कम्पनी में ऑन लाईन जॉब का लालच देकर उन्हें जाल में फंसाया जाता हैं.फिर उन्हे बताया जाता था कि उन्हे विभिन्न विषयों जैसे भौतिक विज्ञान,जीव विज्ञान और अन्य विषयों पर प्रश्न उपलब्ध कराये जायेगे.इसके बाद सही उत्तर का विडियो बनाकर उन्हें वेबसाईट पर अपलोड करना है,जिसके एवज़ में उन्हें भुगतान किया जायेगा..प्रश्नपत्र हल करने के लिए उन्हे मेरी फर्जी वेबसाईट न्यूट्रिनो.इन से पैनटैब क्रय करना है,और उसके द्वारा उन प्रश्नों का उत्तर हल करके उसकी विडियो बनानी है और उसे भेज देना है. साईबर अभियुक्त ने पूछताछ में यह भी बताया जाता है कि यदि वे लोग सलेक्ट नहीं होते तो उन्हें पैसा रिफन्ड करने का आश्वासन दिया जाता हैं.लेकिन जब उनके द्वारा रिफन्ड पैसे के लिये सम्पर्क किया जाता तो टाईम ओवर बताकर उन लोगों को ब्लाक कर दिया जाता हैं..ताकि पैसा रिफंड न करना पड़े..
कई राज्यों के युवाओं से ठगी की शिकायतें: STF एसएसपी
एसएसपी STF नवनीत सिंह भुल्लर ने जानकारी देते हुये बताया कि आज के तकनीकी वाले आधुनिक युग में साईबर अपराधियों द्वारा भी आम जनता से ठगी करने के लिये नये-नये तरीकों का प्रयोग किया जा रहा है..इस मामले में भी कुछ समय पूर्व आई4सी के पोर्टल पर हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान,तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश,पश्चिम बंगाल,चण्डीगढ़ और दिल्ली जैसे राज्यों से एक ही प्रकार की लगभग 30 शिकायतें प्रथमदृष्टया देखने को मिली.ऐसे में इन शिकायतों की जांच-पड़ताल में पता चला कि नन्दा की चौकी, प्रेमनगर क्षेत्र से एक साईबर ठग अपनी फर्जी बेवसाइट न्यूट्रिनो लैब के जरियें देशभर में कई युवाओं से धोखाधड़ी की घटनाएं कर रहा हैं. इसी जानकारी के आधार पर एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा अपनी टेक्निकल एसटीएफ टीम से इस साईबर ठग के विरूद्ध विस्तृत जांच कर कार्यवाही शुरू की गई.वही ऑन लाइन पोर्टल 1930 पर प्राप्त शिकायतों में दर्ज साईबर ठग के मोबाईल नम्बरों और बैंक खातों का विष्लेषण करने साथ साथ ही शिकायत करने वाले युवाओं से सम्पर्क करने पर पीड़ितों द्वारा बताया गया कि यह साईबर ठग पहले उन नवयुवकों से लिंक्डन एकाउन्ट के माध्यम से सम्पर्क करता है.फिर उन्हें अपनी कम्पनी में जॉॅब देने के नाम पर इन्टरव्यू लेकर अपनी कम्पनी न्यूटिरिनो लैब से ही पैनटेब खरीदने के लिये बाध्य कर उनसे 5000 से 6000 रूपये ऐंठ लेता और फिर उनको ब्लॉक कर देता है. साईबर ठग की लगातार की गतिविधियों का पता करने पर ज्ञात हुया कि यह प्रेमनगर क्षेत्र स्थित एक शिक्षण संस्थान में इंजीनियंरिंग का छात्र है.इसी क्रम में एसटीएफ टीम द्वारा बीती देर रात प्रेमनगर थाना क्षेत्र से साइबर अभियुक्त इंजीनियर छात्र को गिरफ्तार किया गया.अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद लैपटाप, 01 मोबाईल फोन, 2 अदद पैनटेब, 04 अदद बैंक कार्ड, 02 अदद चौक बुक, 01 डायरी 01 किये गये बरामद किये गये हैं.देशभर के युवाओं को ठगने वाला साइबर ठग कृपाल शर्मा,पश्चिम बंगाल का सिलीगुड़ी रहने वाला हैं.. अभियुक्त के विरूद्ध थाना प्रेमनगर पर एसटीएफ के उपनिरीक्षक विपिन बहुगुणा द्वारा धोखाधड़ी और आईटीएक्ट का मुक़दमा दर्ज किया गया है.वही एसटीएफ की टीम को पूछताछ में साईबर ठग के दो करन्ट एकाउन्ट की भी जानकारी हुयी है,जिनकी छानबीन से पता चलेगा कि उसके द्वारा अब तक कितने युवाओं से धोखाधड़ी कर कितनी धनराशि हासिल की गयी है..

Related posts

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026
Previous Post

प्रत्येक जरूरतमंद को सरकार की योजना से लाभान्वित करना जिला प्रशासन का नैतिक दायित्वः डीएम

Next Post

एस.जी.आर.आर.यू में उत्साह से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस

Next Post
एस.जी.आर.आर.यू में उत्साह से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस

एस.जी.आर.आर.यू में उत्साह से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

युवाओं से ठगी करने वाली बिहार की संस्था सिडको पर पुलिस ने दर्ज किया अभियोग

युवाओं से ठगी करने वाली बिहार की संस्था सिडको पर पुलिस ने दर्ज किया अभियोग

1 year ago
ब्रेकिंग: नानकमत्ता डेरा प्रमुख के हत्यारों पर इनाम घोषित

ब्रेकिंग: नानकमत्ता डेरा प्रमुख के हत्यारों पर इनाम घोषित

2 years ago
हत्या: यहां मात्र 100 रूपए के लिए कर दी हत्या। पढ़िए हत्यारे की जुबानी।

हत्या: यहां मात्र 100 रूपए के लिए कर दी हत्या। पढ़िए हत्यारे की जुबानी।

4 years ago
बड़ी खबर: भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून ने स्कूल के बच्चों को वस्तुओं की गुणवत्ता के लिए किया जागरूक..

बड़ी खबर: भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून ने स्कूल के बच्चों को वस्तुओं की गुणवत्ता के लिए किया जागरूक..

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर
  • देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप
  • तुंगनाथ पर मंडरा रहा खतरा, जानिए क्या है वजह

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.