Monday, September 28, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home उत्तराखंड

बड़ी खबर: अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में परमार्थ निकेतन पहुंचे सीएम धामी, गंगा आरती में हुए शामिल

बड़ी खबर: अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में परमार्थ निकेतन पहुंचे सीएम धामी, गंगा आरती में हुए शामिल
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में परमार्थ निकेतन पहुंचे सीएम धामी, गंगा आरती में हुए शामिल
आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि योग, शिव और शक्ति का मिलन है, जिसमें शांति और प्रेम का मार्ग प्रशस्त होता है। योग की जन्मभूमि में आकर योग केवल शरीर का नहीं बल्कि आत्मा का भी होता है।
ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन आश्रम में रविवार को सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आगाज हुआ। पहले दिन ब्रह्ममुहूर्त से योग की विधाओं की शुरुआत हुई। अमेरिका से आए योगाचार्य गुरुमुख कौर खालसा ने योग जिज्ञासुओं को कुंडलिनी साधना का अभ्यास कराया। महोत्सव में 50 से अधिक देशों के 1000 से अधिक योग जिज्ञासुओं ने योग, ध्यान, प्राणायाम और आयुर्वेद की विभिन्न विधाओं का अभ्यास किया। वहीं, शाम को सीएम धामी भी योग महोत्सव में पहुंचे और गंगा अरती में भी भाग लिया।
आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि योग, शिव और शक्ति का मिलन है, जिसमें शांति और प्रेम का मार्ग प्रशस्त होता है। योग की जन्मभूमि में आकर योग केवल शरीर का नहीं बल्कि आत्मा का भी होता है। उत्तराखंड तो पूरे विश्व ग्लोब को एकत्र करने व जोड़ने के लिए योग करता है। साध्वी भगवती सरस्वती ने कहा कि वैदिक परंपरा में हम मूल पाप में नहीं, बल्कि मूल दिव्यता में विश्वास करते हैं। योग हमें सत्य से जोड़ता है, क्योंकि यह शरीर, मन और आत्मा के बीच गहरा संतुलन स्थापित करता है। जब हम योग का अभ्यास करते हैं तो हम अपनी आंतरिक वास्तविकता को समझने लगते हैं। यह केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि आत्मिक उन्नति का मार्ग है।
महोत्सव में पहले दिन योगाचार्य आकाश जैन, योगाचार्य राधिका गुप्ता ने सूर्य नमस्कार के पांच तत्व, डॉ. योगऋषि विश्वकेतु ने हिमालयन श्वास प्राणायाम और सियाना शरमेन ने रसा योग, जिसमें करुणा के चक्र पर ध्यान केंद्रित किया गया। स्टुअर्ट गिलक्रिस्ट ने कुंडलिनी एक्सप्रेस, टॉमी रोजेन ने आध्यात्मिक आहार के प्राचीन रहस्य, आनंद मेहरोत्रा ने शक्ति जागरण की विशेषताएं बताईं। टॉमी रोजेन ने कहा कि नशा वह स्थान है जहां कुछ भी जुड़ा हुआ नहीं होता। लेकिन, योग वह स्थान है जहां सब कुछ जुड़ा हुआ है। योग ही नशा मुक्ति है। नशा मुक्ति ही योग है। दोनों एक दूसरे के बिना नहीं हो सकते।
आयुर्वेद सत्र में अमीषा शाह और डॉ. गणेश राव ने योग की समग्रता और इसके मानसिक, शारीरिक और आत्मिक संतुलन की महत्ता पर जानकारी दी। जोसेफ शमिडलिन ने गोंग बाथ-रिकवरी साउंड बाथ का अभ्यास कराया गया, जो प्रतिभागियों को आत्म-खोज और आंतरिक शांति की यात्रा पर ले गया। शाम को गंगा घाट पर गंगा आरती और संकीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें कनाडा के तीसरी पीढ़ी के कीर्तन गायक गुरु निमत सिंह और भारत के प्रसिद्ध संगीतज्ञ सत्यानंद ने संकीर्तन किया।

 

Related posts

शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

September 28, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते 7 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते 7 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

September 26, 2026
Previous Post

बिग ब्रेकिंग : मंगलौर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम का छापा, केमिकल से बना एक क्विंटल नकली पनीर पकड़ा, फैक्टरी सील

Next Post

ब्रेकिंग-सीएम धामी पर आएगा संकट!, सचिवालय के कर्मचारी पर आया देवता, कही ये बड़ी बात

Next Post
ब्रेकिंग-सीएम धामी पर आएगा संकट!, सचिवालय के कर्मचारी पर आया देवता, कही ये बड़ी बात

ब्रेकिंग-सीएम धामी पर आएगा संकट!, सचिवालय के कर्मचारी पर आया देवता, कही ये बड़ी बात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

जनता कांग्रेस को पहले ही नकार चुकी है हरीश रावत  ऐसी बयानबाजी करना बंद करें

जनता कांग्रेस को पहले ही नकार चुकी है हरीश रावत  ऐसी बयानबाजी करना बंद करें

6 years ago
कोविड से उभरने के बाद समाजसेवा में लगे “आप” नेता रविन्द सिंह आनंद

कोविड से उभरने के बाद समाजसेवा में लगे “आप” नेता रविन्द सिंह आनंद

5 years ago
हादसा : माता के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं का पिकअप अनियंत्रित होकर पलटा….

दुखद : उत्तराखंड में सड़क दुर्घटना, 2 जवानों की मौत, 3 घायल

4 years ago
बिग ब्रेकिंग: कनिष्ठ अभियंता के रिक्त पदों की जानकारी शीघ्र भेजने का आश्वासन

बिग ब्रेकिंग: कनिष्ठ अभियंता के रिक्त पदों की जानकारी शीघ्र भेजने का आश्वासन

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या
  • उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते 7 जिलों में स्कूलों की छुट्टी
  • उत्तराखंड के इस जिले में आया भूकंप, मचा हड़कंप

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

September 28, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते 7 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते 7 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

September 26, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.