Sunday, November 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home आपकी नज़र

बिग ब्रेकिंग : मंगलौर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम का छापा, केमिकल से बना एक क्विंटल नकली पनीर पकड़ा, फैक्टरी सील

बिग ब्रेकिंग : मंगलौर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम का छापा, केमिकल से बना एक क्विंटल नकली पनीर पकड़ा, फैक्टरी सील
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मंगलौर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम का छापा, केमिकल से बना एक क्विंटल नकली पनीर पकड़ा, फैक्टरी सील
खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना मिल रही थी कि मंगलौर क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहीं कुछ फैक्टरियों पर नकली पनीर तैयार किया जा रहा है। यहां से रोजाना भारी मात्रा में पनीर तैयार अन्य शहरों के प्रतिष्ठानों में सप्लाई किया जाता है
खाद्य सुरक्षा विभाग की क्यूआर (क्विक रिस्पोंस) टीम ने रविवार को मंगलौर-देवबंद मार्ग पर स्थित एक फैक्टरी पर छापा मारकर केमिकल से बना एक क्विंटल तैयार नकली पनीर बरामद किया है। इसके अलावा रिफाइंड, केमिकल व उपकरण भी मौके से मिले हैं। नकली पनीर के नमूने लेने के बाद उसे नष्ट करा दिया गया है। वहीं केमिकल और रिफाइंड को जब्त किया गया है। पनीर, केमिकल, रिफाइंड आदि के सैंपल जांच को भेजे जा रहे हैं। फैक्टरी को सील कर दिया गया है।
खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना मिल रही थी कि मंगलौर क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहीं कुछ फैक्टरियों पर नकली पनीर तैयार किया जा रहा है। यहां से रोजाना भारी मात्रा में पनीर तैयार अन्य शहरों के प्रतिष्ठानों में सप्लाई किया जाता है। रविवार को खाद्य सुरक्षा की क्यूआर टीम ने वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पाण्डेय व दिलीप जैन के नेतृत्व में रविवार सुबह मंगलौर-देवबंद मार्ग पर एक फैक्टरी पर छापा मारा।
टीम को मौके पर फैक्टरी का मालिक बाबर नहीं मिला। सिर्फ चार कर्मचारी मौजूद थे। निरीक्षण में पनीर निर्माण स्थल पर खाली पेंट के एक डिब्बे में लगभग एक हजार एमएल केमिकल और चार टीनों में खुला रिफाइंड मिला। इनसे पनीर बनाया जा रहा था। स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी प्रावधानों का पालन भी नहीं कराया जा रहा था। वहीं फूड लाइसेंस के बिना पनीर बनाया जा रहा था। मौके पर पनीर, रिफाइंड और केमिकल का एक-एक नमूना जांच के लिए लिया गया।
एक डीप फ्रिजर में लगभग एक क्विंटल पनीर रखा हुआ मिला। जिसे रिफाइंड तेल और केमिकल से बनाने पर गड्ढा खुदवाकर मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। रिफाइंड तेल और केमिकल को भी नष्ट करा दिया गया। टीम ने पुलिस की मौजूदगी में फैक्टरी को सील कर दिया है। फैक्टरी स्वामी बाबर के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मौके पर आवश्यक दस्तावेज, पानी की रिपोर्ट, फूड टेस्ट रिपोर्ट, वर्करों के मेडिकल आदि नहीं दिए गए। ऐसे में फैक्टरी स्वामी को नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
देहरादून में हो रही थी नकली पनीर की सबसे बड़ी सप्लाई
मंगलौर-देवबंद मार्ग पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिस नकली पनीर फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। उसकी सबसे अधिक सप्लाई देहरादून में हो रही थी। फैक्टरी में काम करने वाले एक कर्मचारी रजत कुमार ने टीम को बताया कि रविवार सुबह ही दो क्विंटल पनीर देहरादून की नेहरू काॅलोनी स्थित गोपाल डेयरी डेयरी पर सप्लाई किया गया है। इसके अलावा हरिद्वार व रुड़की में भी पनीर की सप्लाई हो रही थी। संयुक्त आयुक्त ने देहरादून की खाद्य सुरक्षा की टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए।
बिना फूड लाइसेंस के चल रही थी फैक्ट्री
पनीर बनाने की फैक्टरी के पास कोई फूड लाइसेंस नहीं था। लोगों की माने तो कई सालों से यह संचालित हो रही थी, फैक्टरी में केवल कर्मचारी ही आ जा सकते थे।
डेढ़ सौ रुपये किलो में बेचा जा रहा था पनीर
पनीर के नाम बनाया जा रहा जहर डेयरी, होटल व रेस्टोरेंट आदि पर डेढ़ सौ रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेचा जा रहा था। जबकि पनीर 300 रुपये से 350 रुपये किलोग्राम के हिसाब से मिलता है।
फैक्ट्री में नहीं था दूध का नामोनिशान
पनीर दूध को फाड़कर बनाया जाता है, लेकिन जिस पनीर फैक्टरी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारा। वहां दूध का नामोनिशान तक नहीं था। पूरा पनीर केवल और केवल केमिकल से ही तैयार हो रहा था।

Related posts

जौलजीबी मेले में सियासी बवाल! विधायक हरीश धामी ने CM धामी को कहा ‘डरपोक और भगोड़ा’, मंच से प्रशासन को दी खुली चुनौती

जौलजीबी मेले में सियासी बवाल! विधायक हरीश धामी ने CM धामी को कहा ‘डरपोक और भगोड़ा’, मंच से प्रशासन को दी खुली चुनौती

November 14, 2026
8 साल के गोलू का कमाल! 551 पौधे लगाकर बने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल, छोटी उम्र में बड़ा संदेश दे रहा उत्तराखंड का नन्हा पर्यावरण प्रेमी

8 साल के गोलू का कमाल! 551 पौधे लगाकर बने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल, छोटी उम्र में बड़ा संदेश दे रहा उत्तराखंड का नन्हा पर्यावरण प्रेमी

November 14, 2026
Previous Post

बिग ब्रेकिंग : Dehradun का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट, 6,200 करोड़ रुपये लागत, सुझावों के लिए जनता के बीच पहुंचा लोनिवि

Next Post

बड़ी खबर: अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में परमार्थ निकेतन पहुंचे सीएम धामी, गंगा आरती में हुए शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

भाजपा में टिकट को लेकर घमासान, 1-1 सीट के लिए 5 -7 दावेदार

भाजपा में टिकट को लेकर घमासान, 1-1 सीट के लिए 5 -7 दावेदार

3 months ago
उत्तराखंड कांग्रेस के विधायक को मिली जान से मारने की धमकी

उत्तराखंड कांग्रेस के विधायक को मिली जान से मारने की धमकी

3 months ago
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जाना राॅटविलर कुत्ते के हमले में गम्भीर घायल महिला का हाल

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जाना राॅटविलर कुत्ते के हमले में गम्भीर घायल महिला का हाल

1 year ago
यूकेएसएसएससी पेपर लीक: मुख्य आरोपी खालिद की अवैध संपत्ति पर बुलडोज़र, सीएम धामी का सख्त संदेश

यूकेएसएसएससी पेपर लीक: मुख्य आरोपी खालिद की अवैध संपत्ति पर बुलडोज़र, सीएम धामी का सख्त संदेश

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • जौलजीबी मेले में सियासी बवाल! विधायक हरीश धामी ने CM धामी को कहा ‘डरपोक और भगोड़ा’, मंच से प्रशासन को दी खुली चुनौती
  • 8 साल के गोलू का कमाल! 551 पौधे लगाकर बने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल, छोटी उम्र में बड़ा संदेश दे रहा उत्तराखंड का नन्हा पर्यावरण प्रेमी
  • गौचर मेले का भव्य आगाज! CM धामी ने किया 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का शुभारंभ

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

जौलजीबी मेले में सियासी बवाल! विधायक हरीश धामी ने CM धामी को कहा ‘डरपोक और भगोड़ा’, मंच से प्रशासन को दी खुली चुनौती

जौलजीबी मेले में सियासी बवाल! विधायक हरीश धामी ने CM धामी को कहा ‘डरपोक और भगोड़ा’, मंच से प्रशासन को दी खुली चुनौती

November 14, 2026
8 साल के गोलू का कमाल! 551 पौधे लगाकर बने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल, छोटी उम्र में बड़ा संदेश दे रहा उत्तराखंड का नन्हा पर्यावरण प्रेमी

8 साल के गोलू का कमाल! 551 पौधे लगाकर बने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल, छोटी उम्र में बड़ा संदेश दे रहा उत्तराखंड का नन्हा पर्यावरण प्रेमी

November 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.