Thursday, October 1, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

बड़ी खबर: दिव्यांग बच्चियों को नकारने वाले संस्थानों पर शिकंजा, जांच के आदेश

बड़ी खबर: दिव्यांग बच्चियों को नकारने वाले संस्थानों पर शिकंजा, जांच के आदेश
0
SHARES
54
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

गजब : उत्तराखंड में स्कूल के छात्रों के साथ शराब पीती में पकड़ा गया अतिथि शिक्षक

गजब : उत्तराखंड में स्कूल के छात्रों के साथ शराब पीती में पकड़ा गया अतिथि शिक्षक

September 30, 2026
कल से बदल जाएगा उत्तराखंड के स्कूलों का टाइम, देखें नई समय सारणी

कल से बदल जाएगा उत्तराखंड के स्कूलों का टाइम, देखें नई समय सारणी

September 30, 2026
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने दिव्यांग और असहाय बच्चों के नाम पर करोड़ों की फंडिंग लेने वाले 20 प्रतिष्ठित संस्थानों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इन संस्थानों पर आरोप है कि वे पंजीकरण के समय बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन ज़मीनी स्तर पर व्यवस्थाएं नदारद हैं। डीएम ने तीन सदस्यीय अफसरों की कमेटी गठित कर 16 बिंदुओं पर विस्तृत इंवेस्टिगेशन रिपोर्ट तलब की है।

डीएम का सख्त संदेश: सेवा को व्यवसाय नहीं बनने देंगे

डीएम सविन बंसल ने कहा कि मानवीय सेवा को व्यवसाय का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा। हाल ही में जब कुछ मानसिक दिव्यांग बालिकाओं को एडमिशन की आवश्यकता पड़ी, तो अधिकांश संस्थानों ने इनकार कर दिया। यहां तक कि उन्होंने डिस्ट्रिक्ट सोशल वेलफेयर ऑफिसर और प्रोबेशन ऑफिसर के निर्देश भी मानने से मना कर दिया। इस लापरवाही पर डीएम ने दोनों अधिकारियों को फटकार लगाई और चेताया कि वे सिर्फ दस्तखत की भूमिका तक सीमित न रहें।

रजिस्ट्रेशन के समय दिखाए गए संसाधन, धरातल पर गायब

जिला प्रशासन को मिली शिकायतों के आधार पर सामने आया है कि पंजीकरण के समय संस्थानों द्वारा दिखाए गए स्टाफ, मेडिकल फैसिलिटी, टीचर्स और एक्सपर्ट्स वास्तव में मौजूद ही नहीं हैं। डीएम ने चेतावनी दी है कि अब सत्यापन के बिना किसी का भी रजिस्ट्रेशन नहीं होगा, और नियमों की अनदेखी पर डायरेक्ट कैंसलेशन किया जाएगा।

हस्ताक्षर से फंड भी मिल सकता है, ताला भी लग सकता है: डीएम

डीएम ने सख्त लहजे में कहा कि जिस सरकारी हस्ताक्षर से करोड़ों की फंडिंग हासिल होती है, उसी हस्ताक्षर से जरूरत पड़ने पर संस्थान में ताला भी लग सकता है। इस बयान के बाद शहर के कई नामी संस्थानों में हड़कंप मच गया है।

इन संस्थानों पर शुरू हुई जांच

  • बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग, राजपुर रोड

  • लतिका राय फाउंडेशन, वसंत विहार

  • भरत मंदिर स्कूल सोसाइटी, ऋषिकेश

  • रफैल राइडर चेशायर इंटरनेशनल सेंटर, मोहनी रोड

  • अरुणिमा प्रोजेक्ट विद ऑटिज्म यूनिट, गेटवे ग्राम, सिनोला

  • यशोदा फाउंडेशन, डोईवाला

  • एमडीआरएस, तपोवन

  • मुशीसभा सेवा सदन एवं पुनर्वास, हरबर्टपुर

  • दिव्य एजुकेशन सोसाइटी, नींबूवाला

  • डिस्लेक्सिया सोसाइटी ऑफ उत्तराखंड, राजपुर रोड

  • सेतु संस्था, डालनवाला

  • हरबर्टपुर क्रिश्चियन हॉस्पिटल सोसाइटी, हरबर्टपुर

  • चेशायर होम्स इंडिया, डालनवाला

  • वसुंधरा मानव कल्याण संस्था, देहरादून

  • लर्निंग ट्री विशेष विद्यालय, धर्मपुर

  • नन्ही दुनिया मूक बधिर विद्यालय, कालीदास रोड

  • आशा स्कूल, गढ़ी कैंट

  • आशोनिक वेलफेयर सोसाइटी के अंतर्गत सशक्त स्पेशल स्कूल, बालावाला

  • नंदा देवी निर्धन दिव्यांग कल्याण एसोसिएशन, देहरादून

इन अधिकारियों को दी गई जांच की जिम्मेदारी

  • जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक)

  • जिला समाज कल्याण अधिकारी

  • जिला प्रोबेशन अधिकारी

इन 16 बिंदुओं पर होगी संस्थानों की जांच

  1. संस्था का प्रकार और नाम

  2. संस्था का रजिस्ट्रेशन व वैधता

  3. संस्था का उद्देश्य (उपचार, शिक्षा, पुनर्वास आदि)

  4. आरपीडब्ल्यूडी एक्ट में रजिस्ट्रेशन की स्थिति

  5. आवासीय या डे-बोर्डिंग व्यवस्था का सत्यापन

  6. उपलब्ध सुविधाएं व उनकी गुणवत्ता

  7. फीस स्ट्रक्चर – मुफ्त या पेड

  8. संस्था की क्षमता और वास्तविक आंकड़े

  9. स्टाफ, विशेषज्ञ और ट्रेनिंग की स्थिति

  10. मनोवैज्ञानिक/मनोचिकित्सक की उपलब्धता

  11. लड़कियों-बालकों के लिए पृथक आवासीय व्यवस्था

  12. बीते तीन वर्षों का कार्य और फंडिंग स्रोत

  13. स्टाफ का आरसीआई रजिस्ट्रेशन

  14. दिव्यांगजनों का प्रकार – किस श्रेणी के साथ कार्य

  15. बच्चों की संख्या संस्था की क्षमता के अनुरूप या नहीं

  16. शैक्षणिक, सामाजिक और पुनर्वास सेवाओं की स्थिति

Previous Post

फाइल लापता, घोटाला उजागर, अब जांच करेगी SIT

Next Post

शर्मनाक : चार साल से दुष्कर्म का आरोप, सरकारी कर्मी पर SC-ST एक्ट में मामला दर्ज

Next Post
बड़ी खबर : सीएम के पूर्व ओएसडी पीसी उपाध्याय पर एक और मुकदमा दर्ज

शर्मनाक : चार साल से दुष्कर्म का आरोप, सरकारी कर्मी पर SC-ST एक्ट में मामला दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : उत्तराखंड सरकार  विधानसभा विशेष सत्र बुलाने की तैयारी में  ?

बड़ी खबर : उत्तराखंड सरकार विधानसभा विशेष सत्र बुलाने की तैयारी में ?

5 months ago
बड़ी खबर:  शासन के दो अधिकारी हुए केंद्र सरकार के लिए रिलीव    

बड़ी खबर:  शासन के दो अधिकारी हुए केंद्र सरकार के लिए रिलीव   

5 years ago
श्री विश्वनाथ जगदीश शीला डोली यात्रा 12 मई को देहरादून में

श्री विश्वनाथ जगदीश शीला डोली यात्रा 12 मई को देहरादून में

4 years ago
हेल्थ न्यूज:  हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट के नेत्र रोग विभाग ने किया लोगो को जागरुक

हेल्थ न्यूज:  हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट के नेत्र रोग विभाग ने किया लोगो को जागरुक

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • गजब : उत्तराखंड में स्कूल के छात्रों के साथ शराब पीती में पकड़ा गया अतिथि शिक्षक
  • कल से बदल जाएगा उत्तराखंड के स्कूलों का टाइम, देखें नई समय सारणी
  • उत्तराखंड में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की बेरहमी से हत्या

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

गजब : उत्तराखंड में स्कूल के छात्रों के साथ शराब पीती में पकड़ा गया अतिथि शिक्षक

गजब : उत्तराखंड में स्कूल के छात्रों के साथ शराब पीती में पकड़ा गया अतिथि शिक्षक

September 30, 2026
कल से बदल जाएगा उत्तराखंड के स्कूलों का टाइम, देखें नई समय सारणी

कल से बदल जाएगा उत्तराखंड के स्कूलों का टाइम, देखें नई समय सारणी

September 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.