हरिद्वार में अचानक भरभराकर गिरी दीवार, दो गाड़ियों को भारी नुकसान; रामलीला खत्म होने के बाद हुआ हादसा!
उत्तराखंड के हरिद्वार से एक हादसे की खबर सामने आई है, जहां ज्वालापुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास पानी की टंकी के नजदीक बनी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने से वहां खड़ी दो गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा है।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले तक इसी जगह रामलीला का आयोजन किया जा रहा था। दीवार के पास ही दर्शकों के बैठने के लिए कुर्सियां भी लगाई गई थीं। ऐसे में अगर यह दीवार रामलीला के आयोजन के दौरान गिर जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
गनीमत रही कि रामलीला समाप्त होने के बाद दीवार गिरी और कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, दो गाड़ियों को नुकसान पहुंचने से इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।











