Monday, September 28, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home उत्तराखंड

हाईकोर्ट ब्रेकिंग: पुरोला महापंचायत को लेकर सुनवाई। हाईकोर्ट ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम के आदेश दिए 

हाईकोर्ट ब्रेकिंग: पुरोला महापंचायत को लेकर सुनवाई। हाईकोर्ट ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम के आदेश दिए 
0
SHARES
273
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हाईकोर्ट ब्रेकिंग: पुरोला महापंचायत को लेकर सुनवाई। हाईकोर्ट ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम के आदेश दिए 

 

Related posts

त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे

त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे

September 28, 2026
शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

September 28, 2026

नैनीताल: उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में पुरौला हिन्दू महापंचायत पर रोक संबंधी जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने सरकार को सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने को कहा है। न्यायालय ने याचिकाकर्ता और उससे जुड़े लोगों को टी.वी डिबेट और आपत्तिजनक नारे लगाने पर रोक लगा दी है।

मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ में आज उत्तरकाशी जिले के पुरौला में हिन्दू महापंचायत को रोकने संबंधी जनहित याचिका को सुना गया। दिल्ली से मामले में ऑनलाइन जुड़ी महिला अधिवक्ता ने आरोप लगाए की पुलिस और प्रशासन कानून व्यवस्था बनाने में नाकामयाब है। उन्होंने कहा कि सोशियल मीडिया के माध्यम से पोस्टर और बैनर लगाकर एक धर्म विशेष के लोगों को धमकाया जा रहा है। उन्हें दुकानें छोड़कर भगाया जा रहा है। कहा कि पोस्टर में भाई, बहन, पंडित, बाबा समेत सभी सनातनियों को महापंचायत में हिस्सा लेने को कहा गया है। याची के अधिवक्ता ने कहा कि पोस्टर लगाने और महापंचायत बुलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए।

मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ में दोपहर 11:45 बजे पुरौला में लव जिहाद के बाद बुलाई गई हिन्दू महापंचायत पर रोक संबंधी याचिका पर सुनवाई शुरू हुई। ऑनलाइन महिला अधिवक्ता ने अपनी बात रखी। जिसके बाद महाधिवक्ता एस.एन.बाबुलकर ने महिला की बातों को गलत बताया। महाधिवक्ता ने कहा कि ये शिकायतकर्ता और अधिवक्ता दिल्ली में बैठे हैं और वहां से सरकार को अस्थिर करना चाहते है। ये लोग अपने क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान दें और उन्हें सुलझाएं। हमारे प्रदेश में एक भी कॉम्युनल राइट्स का मामला अभी तक दर्ज नहीं है और ये लोग इसे बिगाड़ना चाहते हैं। महाधिवक्ता ने कहा कि पुरौला नहीं पूरी उत्तरकाशी जिले में सुरक्षा कड़क कर दी गई है और पुरौला में धारा 144 लगा दी गई है।

जानकारी के अनुसार मामले में 15 जून को लव जिहाद के बाद प्रस्तावित महापंचायत से ग्राम प्रधान संगठनों के हाथ खींचने के बाद, इसे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल जैसे हिंदूवादी संगठनों ने उठा लिया था। उत्तरकाशी जिले में एक धर्म विशेष की संस्कृति और धर्म की सुरक्षा के लिए प्रोटेक्शन(सुरक्षा)की मांग की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने भी ऊत्तराखण्ड के डी.जी.पी.से जरूरी कदम उठाने को कहा था।

मामले के अनुसार सिएशन फ़ॉर द प्रोटक्शन ऑफ सिविल राइट्स के सदस्य अधिवक्ता शाहरुख आलम ने बुधवार की दोपहर को उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश विपिन सांघी की खण्डपीठ के समक्ष पुरोला में उपजे साम्प्रदायिक तनाव के बीच 15 जून को हिन्दू संगठनों द्वारा बुलाई गई महापंचायत पर रोक लगाने के लिए याचिका मेंशन करते हुए बताया कि उन्होंने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की अवकाश कालीन खण्डपीठ के समक्ष अपील की थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने इस याचिका को सुनने से इंकार करते हुए उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने को कहा।

शाहरुख के अनुसार मुख्य न्यायधीश ने इस याचिका को सुनने की मंजूरी देते हुए उन्हें रजिस्ट्री में याचिका दायर करने के निर्देश दिए। आज देर शायं तक याचिका दायर नहीं हो सकी और गुरुवार 15 जून की डेली कॉज लिस्ट में यह मामला सूचीबद्ध नहीं है। उम्मीद जताई जा रही है कि याचिका कल दायर होकर, इसमे सुनवाई हो सकती है।

शाहरुख आलम ने न्यायालय को बताया कि पुरोला की एक नाबालिग लड़की को दो युवकों ने बहला फुसलाकर भगाने के बाद पुरोला में साम्प्रदायिक तनाव बना है, हालांकि आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं । इसके बाद पुरोला से धर्म विशेष की दुकानों को खाली कराया जा रहा है और उन दुकानों के बाहर धार्मिक संगठन ने चेतावनी भरे पोस्टर लगाए हैं । उन्होंने महापंचायत में धार्मिक संगठनों के नेताओं द्वारा “हेट स्पीच” दिए जाने की आशंका जताई जिससे साम्प्रदायिक माहौल खराब होगा।

खंडपीठ ने आज मामले में सरकार से सुरक्षा व्यवस्थाओं को और भी चाक चौबंद करने को कहा है, साथ में याची व उनके साथियों से टी.वी.डिबेट और आपत्तिजनक नारों से दूर रहने को कहा है। मामले में ली सुनवाई तीन सप्ताह बाद होनी तय हुई है।

 

 

Previous Post

बिग ब्रेकिंग: इस विभाग के तबादले हुए रद्द। सचिव ने आदेश किए जारी..

Next Post

बिग ब्रेकिंग: इन्हे मिली उद्यान विभाग की ज़िम्मेदारी। आदेश जारी।

Next Post
बिग ब्रेकिंग: इन्हे मिली उद्यान विभाग की ज़िम्मेदारी। आदेश जारी।

बिग ब्रेकिंग: इन्हे मिली उद्यान विभाग की ज़िम्मेदारी। आदेश जारी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

सीएम तीरथ सिंह रावत से मिल महापौर ममगाई ने व्यापारियों की पीड़ा समक्ष रखी

सीएम तीरथ सिंह रावत से मिल महापौर ममगाई ने व्यापारियों की पीड़ा समक्ष रखी

5 years ago
गजब : यहां मास्टर जी की मौज,जब मर्जी स्कूल खोला जब मर्जी स्कूल बंद।

गजब : यहां मास्टर जी की मौज,जब मर्जी स्कूल खोला जब मर्जी स्कूल बंद।

4 years ago
अनुबंध निरस्त कराने को यूकेडी ने निकाली रैली। लगाया जाम

अनुबंध निरस्त कराने को यूकेडी ने निकाली रैली। लगाया जाम

5 years ago
डीएम सविन बंसल की स्मार्ट सिटी पहल, ऑटोमेटेड पार्किंग निर्माण अंतिम चरण में

डीएम सविन बंसल की स्मार्ट सिटी पहल, ऑटोमेटेड पार्किंग निर्माण अंतिम चरण में

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे
  • शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या
  • उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते 7 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे

त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे

September 28, 2026
शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

September 28, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.