Wednesday, September 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home Uncategorized

बिग ब्रेकिंग: दयारा बुग्याल के बटर फेस्टिवल मामले में 200 लोगों के शामिल होने पर हाईकोर्ट की रोक

हाईकोर्ट न्यूज: शराब की टेट्रा पैक की बिक्री पर रोक की सुनवाई अगली तारीख तक जारी..
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

दिल्ली हादसे के बाद उत्तराखंड में प्रशाशन अलर्ट, देहरादून में खाली कराए 7 भवन

दिल्ली हादसे के बाद उत्तराखंड में प्रशाशन अलर्ट, देहरादून में खाली कराए 7 भवन

September 7, 2026
उत्तराखंड : देहरादून में भीषण सड़क हादसा खाई में गिरा वाहन,1 की मौत

उत्तराखंड : देहरादून में भीषण सड़क हादसा खाई में गिरा वाहन,1 की मौत

August 16, 2026

दयारा बुग्याल के बटर फेस्टिवल मामले में 200 लोगों के शामिल होने पर हाईकोर्ट की रोक

बटर फेस्टिवल मामले में सुनवाई। 200 लोगों के शामिल होने पर हाईकोर्ट की रोक

नैनीताल। उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल के बटर फेस्टिवल मामले में नैनीताल हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने बटर फेस्टिवल में 200 से ज्यादा लोगों के शामिल होने पर रोक लगा दी है।

इससे पहले हाईकोर्ट ने दयारा पर्यटन उत्सव समिति के प्राथना पत्र पर 1500 लोगों की अनुमति दी थी, लेकिन अब कोर्ट ने पर्यावरण का हवाला देकर उनकी याचिका खारिज कर दी है. ऐसे में 2018 के आदेश का सख्ती से पालन करना होगा।

गौरतलब है कि, हाल ही में ही दयारा पर्यटन उत्सव समिति ने नैनीताल हाईकोर्ट प्रार्थना पत्र दी थी, जिसमें दयारा बुग्याल में आयोजित होने वाले बटर फेस्टिवल के लिए करीब 1500 लोगों की अनुमति मांगी गई थी।

जिस पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कुछ शर्तों के साथ अनुमति दी थी, लेकिन अब कोर्ट ने अपने फैसले को बदल कर 200 से ज्यादा लोगों के शामिल होने पर रोक लगा ही है।

आज यानी 14 अगस्त को मुख्य न्यायाधीश ऋतु बाहरी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की युगलपीठ में प्रार्थना पत्र पर लंबी सुनवाई हुई।

आवेदक दयारा पर्यटन उत्सव समिति की ओर से कहा गया कि यह त्योहार भाद्रपद की संक्रांति को हर साल मनाया जाता है। रैथल के ग्रामीण पिछले 9 दशक से दयारा बुग्याल में बटर फेस्टिवल मनाते आ रहे हैं. इस साल 15 और 16 अगस्त को यह त्योहार मनाया जाएगा।

इस त्योहार में स्थानीय लोगों के साथ ही देश-विदेश के पर्यटक भी आते हैं। ग्रामीण इस मौके पर भगवान कृष्ण और अपने स्थानीय समेश्वर देवता की पूजा करते हैं।

आवेदकों की ओर से ये भी कहा गया कि स्थानीय डीएफओ की ओर से हाईकोर्ट के पूर्व के आदेश पर 200 से ज्यादा लोगों को वहां जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। समिति की ओर से बुग्याल में साफ सफाई की गारंटी भी दी गई।

वहीं, उत्तरकाशी के एक स्थानीय निवासी ने इसका विरोध करते हुए कहा कि यह एक स्थानीय त्योहार यानी अंढूड़ी पर्व है। इन दिनों स्थानीय लोग दुधारू पशुओं का दूध व दूध से बनी अन्य सामग्री बुगयाल में स्थापित मंदिर में चढ़ाने जाते हैं।

अब स्थानीय संगठन ने इसका नाम बदलकर बटर फेस्टिवल कर दिया और इसके आयोजन करने के लिए सरकार से लाखों का फंड भी मुहैया करा लिया। जबकि, कोर्ट ने पहले ही 200 से ज्यादा लोगों की आवाजाही पर रोक लगा रखी है।

स्थानीय निवासी का कहना था कि यह स्थानीय त्योहार है, जो हर साल स्थानीय लोगों की ओर से मनाया जाता है। इस त्योहार को बटर फेस्टिवल का नाम देना कोर्ट के आदेश की अवहेलना है। बटर फेस्टिवल के नाम पर पर्यावरण को कई तरह का नुकसान हो सकता है। इसलिए पूर्व में जारी आदेश का पालन किया जाए।

स्थानीय निवासी ने ये भी कहा कि इन दिनों दयारा बुग्याल में विभिन्न प्रकार के फूल और औषधीय पौधे के साथ वन्य जीव जन्म ले रहे हैं।

ज्यादा लोगों की अनुमति देने से प्रकृति और पर्यावरण को अपूरणीय क्षति हो सकती है. उन्होंने अदालत में फोटोग्राफ भी पेश किए।

आखिर में अदालत ने कहा कि, 21 अगस्त 2018 को हाईकोर्ट ने बुग्यालों, झीलों, नदियों और वन्य जीवों को बचाने के लिए विस्तृत आदेश पारित किया है.।। ऐसे में इस बुग्याल में 200 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। यह कहते हुए अदालत ने प्रार्थना पत्र को भी खारिज कर दिया।

Previous Post

बड़ी खबर: नर्स के साथ रेप और हत्या मामले का खुलासा। आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Next Post

बिग ब्रेकिंग: CM धामी ने मुख्यमंत्री आवास में किया ध्वजारोहण। प्रदेशवासियों को दी 78वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ

Next Post
बिग ब्रेकिंग: CM धामी ने मुख्यमंत्री आवास में किया ध्वजारोहण। प्रदेशवासियों को दी 78वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ

बिग ब्रेकिंग: CM धामी ने मुख्यमंत्री आवास में किया ध्वजारोहण। प्रदेशवासियों को दी 78वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

एक्सक्लूसिव: अल्मोड़ा जिले के बिनसर में जंगल की आग में, वन विभाग के 4 कर्मचारियों की मौत, अन्य अस्पताल में भर्ती 

एक्सक्लूसिव: अल्मोड़ा जिले के बिनसर में जंगल की आग में, वन विभाग के 4 कर्मचारियों की मौत, अन्य अस्पताल में भर्ती 

2 years ago
सनसनी: इस जिले में ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी। पढ़े पूरी ख़बर..

सनसनी: इस जिले में ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी। पढ़े पूरी ख़बर..

3 years ago
बड़ी खबर: हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग जौलीग्रांट ने सुरक्षित मातृत्व दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान

बड़ी खबर: हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग जौलीग्रांट ने सुरक्षित मातृत्व दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान

2 years ago
श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद

श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की बेरहमी से हत्या
  • उत्तराखंड में डॉक्टर घूस लेते हुए गिरफ्तार, फर्जी सर्टिफिकेट बना रहा था
  • उत्तराखंड में हर तीसरी महिला मोटापे का शिकार

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की बेरहमी से हत्या

उत्तराखंड में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की बेरहमी से हत्या

September 29, 2026
उत्तराखंड में डॉक्टर घूस लेते हुए गिरफ्तार, फर्जी सर्टिफिकेट बना रहा था

उत्तराखंड में डॉक्टर घूस लेते हुए गिरफ्तार, फर्जी सर्टिफिकेट बना रहा था

September 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.