Friday, April 17, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home Uncategorized

गजब: पूर्व आईएएस पांगती और जनरल रावत जैसे बुद्धिजीवी बन गये घटिया राजनीति का शिकार

उत्तराखंड समाचार,
0
SHARES
22
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रिपोर्ट:गुणानंद जखमोला

  • आपसी रंजिश में प्रदेश का बुरा करने से नहीं चूकते हैं नेता
  • नेताओं की संकीर्ण सोच का ख़ामियाज़ा भुगत रहे हम लोग 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के लिए पूर्व सी एम हरीश रावत मुसीबत बन गये हैं। हरदा रोज नये तरीके अपना कर प्रीतम को परेशान करने का आइडिया तलाश लेते हैं। हाल में गोदी मीडिया के रजत शर्मा की तारीफ कर प्रीतम को परेशान किया हैं। 

हरदा कभी सी एम त्रिवेंद्र की तारीफ कर देते हैं तो कभी भाजपा समर्थित लोगों की। यानी कांग्रेस हाई कमान पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है कि मिशन 2022 का चेहरा पूर्व सी एम रावत हों। हरदा कांग्रेस की राजनीति को बखूबी जानते हैं। उन्हें पता है कि प्रीतम को सोनिया दरबार तक पहुंचने में 20 साल लगेंगे और वो सीधे दरबार में बेरोक-टोक आते हैं। कांग्रेस में पुराने वफादार को तवज्जो दी जाती है। यह बात हरदा से अधिक इस प्रदेश में कौन जानता है।

भाजपा भी इस तरह की कूटनीतिक से अछूती नहीं है। पूर्व सी एम जनरल बीसी खंडूड़ी ने तत्कालीन सी एम रमेश पोखरियाल को हटाने के लिए पूर्व ले. जनरल टीपीसी रावत के कंधों का सहारा लिया। जनरल रावत ने खुद मुझे बताया कि जनरल खंडूडी ने उन्हें धोखा दिया। 

उन्हें कहा कि नई पार्टी बनाओ। उत्तराखंड रक्षा मोर्चा बन गया। जनरल रावत के अनुसार जनरल खंडूड़ी ने हाई कमान पर दबाव बनाया कि मुझे सी एम बनाओ नही तो नये दल में शामिल हो जाउँगा। बस, तीर काम कर गया। जनरल खंडूडी तो सी एम बन गये लेकिन जनरल रावत का राजनीति करियर समाप्त हो गया। फंड के अभाव में रक्षा मोर्चा चला ही नहीं और उसका आम आदमी पार्टी में विलय हो गया। इसी राजनीति का परिणाम सी एम त्रिवेंद्र को फिसड्डी सी एम का तमगा मिला है। 

यूकेडी में तीन-चार नेता कुर्सी के इर्द-गिर्द इतना मजबूती से चिपके हैं कि फेवीकाॅल से भी मजबूत जोड है। वो किसी बड़े चेहरे को पार्टी में आने ही नहीं देते। कुछ दिन पहले हरिद्वार में कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसी राजनीति के शिकार हुए पूर्व आईएएस सुरेंद्र सिंह पांगती। उन्हें पार्टी अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने एक साल पहले यूकेडी में लाने का काम किया और बना दिया विशेष अधिकार समिति का अध्यक्ष। 

बाद में पता लगा कि पार्टी संविधान में यह पद है ही नहीं। एक पूर्व आईएएस ठगा सा रह गया। खैर, पार्टी संविधान में बदलाव की बात हुई। कमिश्नर पांगती ने नया संविधान बना दिया, लेकिन कार्यकारिणी की बैठक में कुछ नेताओं ने इस पद को  डिक्टेटरशिप करार दिया और पांगती जी को पार्टी में अवैध का ठप्पा लगा दिया। ये है उत्तराखंड की राजनीति के हाल। 

दरअसल, उत्तराखंड मे राजनीति का स्तर बहुत घटिया है। इस राजनीति से हमने पिछले 20 वर्ष में कई अहम योजनाएं खो दी हैं। मसलन कांग्रेस के शासनकाल में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री हरीश रावत ने हरिद्वार में राष्ट्रीय स्तर का फ्लोरीक्लचर सेंटर बनाने की योजना लाए लेकिन तत्कालीन सी एम विजय बहुगुणा ने जगह ही नहीं दी। 

अब वो सेंटर बंगलूरू में बनेगा। इसी तरह केंद्र की योजना के तहत हिमालय ग्लेशियर सेंटर निर्मित होना था। केंद्र से पैसा भी आ गया, पद भी स्वीकृत हो गये, लेकिन हमारे नेता निकम्मे बने रहे और इस सेंटर से हम हाथ धो बैठे। ये तो एक-दो ही उदाहरण हैं। हमारे नेताओं की घटिया मानसिकता और घटिया सोच का ख़ामियाज़ा हमारे पहाड़ के लोग जान-माल के नुकसान से भुगत रहे हैं। पता नहीं कब इस प्रदेश के नेताओं को सदबुद्धि आएगी।

 

Related posts

ऋषिकेश में उद्घाटन से पहले ही टूट गया बजरंग सेतु का कांच

ऋषिकेश में उद्घाटन से पहले ही टूट गया बजरंग सेतु का कांच

April 10, 2026
देहरादून में रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्या: सीएम धामी ने 2 अधिकारियों को निलंबित किया

देहरादून में रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्या: सीएम धामी ने 2 अधिकारियों को निलंबित किया

March 31, 2026
Previous Post

डोईवाला: टोल प्लाजा के विरोध में उतरे उक्रांद कार्यकर्ता, किया धरना-प्रदर्शन

Next Post

लैंसडौन विधानसभा से चुनाव लड़ेगी ज्योति रौतेला। मीडिया के सामने किया ऐलान

Next Post
लैंसडौन विधानसभा से चुनाव लड़ेगी ज्योति रौतेला। मीडिया के सामने किया ऐलान

लैंसडौन विधानसभा से चुनाव लड़ेगी ज्योति रौतेला। मीडिया के सामने किया ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

अपने वादों को याद दिलाने के उद्देश्य से ‘आप’ ने निकाली बाइक रैली। दिया यह संदेश….

अपने वादों को याद दिलाने के उद्देश्य से ‘आप’ ने निकाली बाइक रैली। दिया यह संदेश….

4 years ago
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बीपीएएलएम (बीपालएम) रेजिमन दवा से टी.बी. का उपचार शुरू

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बीपीएएलएम (बीपालएम) रेजिमन दवा से टी.बी. का उपचार शुरू

10 months ago
गुड न्यूज़: उत्तराखंड में बेरोजगारों के खुशखबरी।इतने पदो पर निकल रही है भर्तियां।

गुड न्यूज़: उत्तराखंड में बेरोजगारों के खुशखबरी।इतने पदो पर निकल रही है भर्तियां।

3 years ago
बड़ी खबर:- 13 से 15 अगस्त तक देश में हर घर तिरंगा। सीएम ने अधिकारियों के दिए निर्देश

बड़ी खबर:- 13 से 15 अगस्त तक देश में हर घर तिरंगा। सीएम ने अधिकारियों के दिए निर्देश

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड : बेटे ने की अपने पिता की हथौड़े से मारकर निर्मम हत्या
  • केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग कब और कैसे शुरू होगी? पूरी डिटेल
  • नारी शक्ति वंदन अधिनियम: उत्तराखंड महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने 33% महिला आरक्षण को बताया लोकतंत्र का स्वर्णिम अध्याय

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

उत्तराखंड : बेटे ने की अपने पिता की हथौड़े से मारकर निर्मम हत्या

April 13, 2026
केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग कब और कैसे शुरू होगी? पूरी डिटेल

केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग कब और कैसे शुरू होगी? पूरी डिटेल

April 12, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.