Friday, July 17, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

शादी में दूल्हे ने रखी ऐसी डिमांड की दुल्हन के पिता की हो गई हर्ट अटैक से मौत

शादी में दूल्हे ने रखी ऐसी डिमांड की दुल्हन के पिता की हो गई हर्ट अटैक से मौत
0
SHARES
735
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

खटीमा : उत्तराखंड के खटीमा में रविवार को एक शादी समारोह के दौरान मेहर और दहेज की मांग को लेकर हुए विवाद ने दुखांत रूप ले लिया। दुल्हन के पिता सदमे में हार्ट अटैक का शिकार हो गए और उनकी मौत हो गई। इस घटना से मैरिज हॉल में अफरा-तफरी मच गई और आक्रोशित परिजनों ने दूल्हा पक्ष के कई सदस्यों को बंधक बना लिया। कई बाराती जान बचाने के लिए पास की इमारत की छत से कूद पड़े, जिससे कुछ लोग घायल भी हो गए।

घटना की पूरी डिटेल

इस्लामनगर वार्ड नंबर-7 निवासी सादिक ठेकेदार की बेटी की शादी बरेली के बड़ा फरीदपुर से आई बारात के साथ तय हुई थी। निकाह के समय मेहर की राशि को लेकर दोनों पक्षों में तीखी बहस छिड़ गई। लड़की पक्ष ने मेहर की राशि 5 लाख रुपये तय करने पर जोर दिया, जबकि दूल्हा पक्ष केवल 21 हजार रुपये देने को तैयार था।

Related posts

राहुल गांधी से पहले सीएम धामी करेंगे छात्रों से संवाद,देखें कहां है स्थान

राहुल गांधी से पहले सीएम धामी करेंगे छात्रों से संवाद,देखें कहां है स्थान

July 17, 2026
दुखद हादसा: देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले , कांग्रेस नेता की मौत, छाया मातम

दुखद हादसा: देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले , कांग्रेस नेता की मौत, छाया मातम

July 16, 2026

आरोप है कि शादी तय होने के बाद दूल्हा पक्ष ने पहले स्कूटी, फिर अपाचे बाइक और एक लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की थी। विवाद बढ़ने पर सादिक ठेकेदार को अचानक हार्ट अटैक आ गया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

माहौल तनावपूर्ण, बारातियों पर हमला

दुल्हन के पिता की मौत की खबर फैलते ही मैरिज हॉल में गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित परिजनों ने दूल्हे, उसके पिता, भाई, बहनोई और अन्य बारातियों को घेर लिया। मारपीट की घटनाएं हुईं। स्थिति इतनी बिगड़ी कि कई बारातियों ने पास के मकान की छत से कूदकर भागने की कोशिश की। इस दौरान छत का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कुछ लोग घायल हो गए।

मैरिज हॉल में कुर्सियां तोड़ी गईं और भारी अफरा-तफरी मची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं, बच्चों और बाकी बारातियों को सुरक्षित बाहर निकाला। देर रात तक कोतवाल विजेंद्र शाह और एसआई किशोर पंत की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी।

स्थानीय प्रशासन और समाजसेवियों की भूमिका

मौके पर मौलाना इरफानुल हक, सभासद असलम अंसारी, पूर्व बीडीसी सदस्य ताहिर, अराफात, बाबू प्रधान, नफीस अंसारी और मौलाना फरियाद आलम समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। पुलिस ने बार-बार भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अनाउंसमेंट किए और लाठियां फटकारनी पड़ीं।

दुल्हन के परिवार पर दोहरा सदमा है। पिता की मौत के बाद सबसे बड़े भाई जाहिद पर बहन की जिम्मेदारी आ गई है। परिवार के मुताबिक, देर रात तक सादिक ठेकेदार का जनाजा रखा गया। दुल्हन सदमे में है और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस का कहना है कि समझौते का प्रयास किया जा रहा है। यदि दोनों पक्षों में सहमति नहीं बनी तो संबंधित तहरीरों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Previous Post

उत्तराखंड में SIR की बड़ी शुरुआत, घर बैठे BLO से करें बात, आज से शुरू हुआ डोर-टू-डोर अभियान

Next Post

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पर्वतीय जिलों में बारिश, मैदानों में बढ़ेगी गर्मी

Next Post
उत्तराखंड मौसम अपडेट: पर्वतीय जिलों में बारिश, मैदानों में बढ़ेगी गर्मी

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पर्वतीय जिलों में बारिश, मैदानों में बढ़ेगी गर्मी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

जरूरी खबर: वीकेंड पर नैनीताल जा रहें हैं तो पढ़ लें ये खबर, यातायात प्लान जारी..

जरूरी खबर: वीकेंड पर नैनीताल जा रहें हैं तो पढ़ लें ये खबर, यातायात प्लान जारी..

2 years ago
स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती। 

Job : उत्तराखंड में युवाओं के लिए इस विभाग में नौकरी, जल्द करें आवेदन  

4 years ago
बड़ी ख़बर: जम्मू कश्मीर में सेना ने जवानों की शहादत का लिया बदला मारा गया एक आतंकवादी। देखें आतंकवादी की वीडियो

बड़ी ख़बर: जम्मू कश्मीर में सेना ने जवानों की शहादत का लिया बदला मारा गया एक आतंकवादी। देखें आतंकवादी की वीडियो

3 years ago
Indian Railways New Rule:  ट्रेन में अब गार्ड नहीं होंगे, जानिए क्यों ?

Indian Railways New Rule:  ट्रेन में अब गार्ड नहीं होंगे, जानिए क्यों ?

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • राहुल गांधी से पहले सीएम धामी करेंगे छात्रों से संवाद,देखें कहां है स्थान
  • दुखद हादसा: देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले , कांग्रेस नेता की मौत, छाया मातम
  • सिल्क्यारा टनल में फिर हादसा, एक मजदूर की दर्दनाक मौत

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

राहुल गांधी से पहले सीएम धामी करेंगे छात्रों से संवाद,देखें कहां है स्थान

राहुल गांधी से पहले सीएम धामी करेंगे छात्रों से संवाद,देखें कहां है स्थान

July 17, 2026
दुखद हादसा: देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले , कांग्रेस नेता की मौत, छाया मातम

दुखद हादसा: देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले , कांग्रेस नेता की मौत, छाया मातम

July 16, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.