Monday, September 28, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

एक साल बाद देहरादून पहुंचीं कुमारी शैलजा, संगठन को नई ऊर्जा देने की तैयारी तेज

एक साल बाद देहरादून पहुंचीं कुमारी शैलजा, संगठन को नई ऊर्जा देने की तैयारी तेज
0
SHARES
148
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे

त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे

September 28, 2026
शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

September 28, 2026
देहरादून,  उत्तराखंड कांग्रेस में संगठन को नई मजबूती देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचीं और पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में संगठन सृजन कार्यक्रम और राज्य में कांग्रेस की आंदोलनात्मक रणनीति को लेकर गहन चर्चा हुई।

एक साल बाद देहरादून पहुंचीं शैलजा

कुमारी शैलजा लगभग एक साल बाद देहरादून आईं। पिछली बार वह वर्ष 2024 में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के दौरान यहां आई थीं। इस बार उन्होंने जिला पर्यवेक्षकों की नियुक्ति और संगठन को पुनर्गठित करने को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सह प्रभारी परगट सिंह और सुरेंद्र शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

सितंबर से जिलों में शुरू होगा अभियान

बैठक के बाद कुमारी शैलजा ने बताया कि सितंबर से राष्ट्रीय पर्यवेक्षक उत्तराखंड का दौरा करेंगे। प्रत्येक जिले में एक राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के साथ प्रदेश के तीन-तीन पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं। ये पर्यवेक्षक 7 से 12 दिनों तक जिलों में रहकर कार्यकर्ताओं, स्थानीय नेताओं और विभिन्न संगठनों से संवाद करेंगे और अपनी रिपोर्ट एआईसीसी को भेजेंगे। इसी आधार पर नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी।

नए चेहरों को मिलेगा मौका

शैलजा ने कहा कि यदि कोई जिलाध्यक्ष संगठन को मजबूती से चला रहा है तो उसे दोबारा मौका मिल सकता है, वहीं कई जिलों में बदलाव भी किए जाएंगे। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की मंशा है कि नए लोगों को भी संगठन में शामिल किया जाए, ताकि संगठन में नई ऊर्जा और जोश आ सके।

भाजपा सरकार पर हमला

कांग्रेस प्रभारी ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनावों में जनता ने बदलाव का संदेश दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने धनबल और सत्ताबल का इस्तेमाल करके पंचायतों में कब्जा जमाने की कोशिश की, लेकिन जनता अब सरकार से नाराज़ है।

संगठन को कैडर बेस्ड बनाने पर जोर

प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि संगठन सृजन कार्यक्रम लंबे समय से अपेक्षित था। अब इसे लेकर कांग्रेस कैडर बेस्ड पार्टी बनने की दिशा में काम कर रही है। पर्यवेक्षक जिलों में दो से ढाई हजार लोगों से संवाद करेंगे और उसी आधार पर जिला अध्यक्षों का चयन किया जाएगा।

Previous Post

ब्रेकिंग : भारी बारिश के चलते कल इस जिले में सभी स्कूल रहेंगे बंद 

Next Post

अवैध अतिक्रमण पर जिला प्रशासन का कड़ा प्रहार जारी; वन भूमि में बनाई गई मजार ध्वस्त

Next Post
अवैध अतिक्रमण पर जिला प्रशासन का कड़ा प्रहार जारी; वन भूमि में बनाई गई मजार ध्वस्त

अवैध अतिक्रमण पर जिला प्रशासन का कड़ा प्रहार जारी; वन भूमि में बनाई गई मजार ध्वस्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

अजब-गजब: विकास विभाग के अधिकारियों को चलना नहीं आता कंप्यूटर, और बने है कंप्यूटर ऑपरेटर

अजब-गजब: विकास विभाग के अधिकारियों को चलना नहीं आता कंप्यूटर, और बने है कंप्यूटर ऑपरेटर

2 years ago
निलंबित पूर्व उद्यान निदेशक बवेजा की बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने दिए बवेजा के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश

निलंबित पूर्व उद्यान निदेशक बवेजा की बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने दिए बवेजा के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश

3 years ago
दुखद : सड़क हादसे में एसडीएम गंभीर। वाहन चालक की मौत

दुखद : सड़क हादसे में एसडीएम गंभीर। वाहन चालक की मौत

4 years ago
सेवा ही संगठन है कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित होगा रक्तदान शिविर: ममगाई

सेवा ही संगठन है कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित होगा रक्तदान शिविर: ममगाई

5 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे
  • शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या
  • उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते 7 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे

त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे

September 28, 2026
शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

September 28, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.